विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 28 मई 2020

Aaj ka Dainik Rashifal 28 May 2020

आज दिनांक 28 मई 2020, दिन गुरुवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय लेकर आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में बढ़िया रहेगा। आज आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन भावनाओं की आगोश में व्यतीत होगा। न्यायिक मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आएगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया है।

वृषभ राशि

मन प्रसन्न रहेगा। सभी कार्यों में आपका खूब मन लगेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हेतु योजना बनाएंगे। आज जीवनसाथी के सहयोग से आपके लंबे समय से अटके हुए कार्य बन जाएंगे। भावनाओं में आकर कोई भी खास निर्णय ना लें अन्यथा समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। प्रेमजीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा।

ये भी पढ़ें: गुरुवार के उपाय, जानिए क्या करें क्या ना करें इस दिन।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों में शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। सेहत के प्रति थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।  कार्यक्षेत्र में आप सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। जीवनसाथी की ओर से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में मुनाफा कमाएंगे। सफलता प्राप्ति के योग हैं। कानूनी मामले अथवा सरकारी कामकाज में जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे, वें आज पूर्ण हो जाएंगे। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद हेतु सामने आएंगे जिससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

सिंह राशि

अपने व्यवहार में सकारात्मकता एवं प्रेम बनाए रखें, आज घर-परिवार में आपकी वजह से किसी का मन उदास हो सकता है। कार्य क्षेत्र में लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करते नहीं थकेंगे। आपकी बौद्धिकता कार्य क्षमता आपके उच्च अधिकारी के मन को मोह लेगी, वे आपकी पदोन्नति हेतु विचार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपना ध्यान किसी एक कार्य में लगाएंगे तो और भी बेहतरीन परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

कन्या राशि

रचनात्मक तथा कलात्मक कार्यों के प्रति आपका मन आकर्षित रहेगा। मन शांत एवं प्रसन्न रहेगा। कारोबार में लाभ के योग हैं। आज सभी कार्य आपके अनुकूल संपन्न होंगे। स्वास्थ्य से संबंधित कोई समस्या आ सकती है, अतः अपने सेहत का ख्याल रखें। किसी भी नई कार्य की शुरुआत हेतु विशेषज्ञों की सलाह लेना ना भूले। बड़े-बुजुर्गों के साथ किया गया परामर्श भी आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

ये भी पढ़ें: पुखराज रत्न, इसके लाभ एवं धारण विधि

तुला राशि

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपके कार्य की सराहना करेंगे। आप सामाजिक कल्याण हेतु अपना अहम योगदान देंगे। दिन व्यस्तता से भरा रहेगा जिस वजह से स्वयं को शारीरिक तौर पर थका हुआ भी अनुभव कर सकते हैं, किंतु पारिवारिक स्थिति के कारण बनी मानसिक प्रसन्नता आपकी सभी थकावट को क्षण भर में दूर कर देगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की आज आमदनी के नए-नए मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। संभवत कार्य क्षेत्र में आप लाभ कमाएं। आज आपके अटके हुए धन भी वापस प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिक कार्यभार के कारण थोड़ा दबाव अनुभव करेंगे, इसके लिए आपको अपने कार्यक्षेत्र में यूनिक तरीके से करने एवं चतुराई लाने की आवश्यकता है।

धनु राशि

घर के बड़े बुजुर्गों को स्वास्थ संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, उनकी सेहत का ख्याल रखें। मौसमी प्रभाव प्रतिकूल है, वह अपना प्रभाव उन पर दिखा सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिति कुछ ठीक नहीं है, अपने खर्च पर काबू रखें। आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों की ओर से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

मकर राशि

सरकारी कामकाज से जुड़े कार्य बन जाएंगे। आज आपकी किसी भूल अथवा गलती की वजह से कानून के नियमों का उल्लंघन हो सकता है जो आपके लिए दंड दायक सिद्ध हो सकता है। आज अपने मन की नकारात्मक शक्तियों को जागृत होने ना दें अन्यथा आपके मान-सम्मान में ही कमी आएगी। पारिवारिक जीवन आनंददायक रहेगा। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा।

कुंभ राशि

विवाहितों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त है, जीवनसाथी से किसी बात को लेकर नाराजगी बढ़ेगी जिससे आपके बीच काफी बहस हो सकती है। संतान के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है, ये आपकी हरकतों से उदास हैं। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों की ओर आपका मन अग्रसारित होगा। आप पूजा-पाठ आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा। पारिवारिक माहौल कुछ ठीक नहीं है, घर-परिवार में अचल संपत्ति संबंधित मसलों पर परिचर्चा होगी जिससे आप चिंताजनक स्थिति में आ सकते हैं। अपने मन के लोभी स्वभाव को पर नियंत्रण साबित करें, घर के बड़े बुजुर्गों की बातों पर अमल करने का प्रयत्न करें। संतान के भविष्य को लेकर आपका मन चिंतित हो सकता है।