विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

28 जुलाई 2020 राशिफल, इन राशि वालों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा

Aaj Ka Dainik Rashifal 28 July 2020\

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपके कार्य में आपका फुर्तीला स्वभाव स्पष्ट दिखेगा। आप अपने सभी कामों में तेजी लाएंगे। मानसिक तौर पर आप स्वयं को मजबूत महसूस करेंगे जिस कारण से आपको सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करने में आसानी होगी। आज आपको आपकी कम्युनिकेशन स्किल का बढ़िया फायदा मिलेगा। लोगों से बेहतरीन संपर्क स्थापित होंगे, आपके प्रति इन लोगों के मन में बढ़िया छवि बनेगी। कहीं नजदीकी यात्रा भी आपके लिए बेहतरीन रहेगी, यह आपको फायदा दिलाएगी। कार्यक्षेत्र के मामले में दिनमान बढ़िया रहने वाला है, मन लगाकर मेहनत करते रहे। वहीं विवाहित जीवन व्यतीत कर जातकों का आज का जीवन खुशनुमा  रहेगा, आपके जीवनसाथी भी आप से प्रफुल्लित हैं। वहीं प्रेम जीवन में आज थोड़े उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है, परिस्थितियों पर शांति व प्रसन्न मन से विचार करें और सकारात्मक तथ्यों के संबंध में सोचें।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है। आज आपकी सेहत की स्थिति बहुत ही बढ़िया रहने वाली हैं जिस कारण से आप का मन भी तरो ताजा बना रहेगा और सभी कार्यों में आपकी दिलचस्पी रहेगी। आज आप सभी कार्य कुशलता पूर्वक करते चले जाएंगे जिस कारण से सफलता मिलने के भी आसार बन गए हैं। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। दिनमान बढ़िया रहेगा, लाभ के आसार हैं। धन का आगमन होगा। वहीं आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है, थोड़ा बहुत उनकी गतिविधियों पर ध्यान दें ताकि आप स्वयं को उनकी बुरे चाल से बचा सके। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है, साथ ही प्रेम जीवन व्यतीत करने जातकों के लिए भी आज का दिनमान बढ़िया बीतेगा। आपके मध्य प्रेम भाव विकसित होगा। कुल मिलाकर आज दिन शानदार बीतने वाला है।

ये भी  पढ़ें: आज का पंचांग 28 जुलाई 2020

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी आज का दिनमान अत्यंत ही बढ़िया रहेगा। आज आप अपनी पुरानी इच्छा के लिए काम करना पसंद करेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिनवान बढ़िया रहने वाला है, आप के मध्य प्रेम बना रहेगा, दिन रोमांटिक बीतेगा। आज आपकी क्रिएटिविटी आपके प्रियजन को खुश कर देगी, आपके प्रियजन कष्टों को भूलाकर नई शुरुआत करने की कोशिश करेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके घर परिवार संबंध की स्थिति आम दिनों की भांति ही व्यतीत होगी। कार्यक्षेत्र के मामले में दिन मजबूत रहेगा, आपके कार्य का विस्तार हो सकता है। आप अपने कार्य क्षेत्र को लेकर भी अलग-अलग तरह की योजनाएं बना रहे हैं, अपनी योजनाओं को जिम्मेदारी पूर्वक निभाने का भी प्रयत्न करें। सेहत के मामले में दिन बढ़िया है।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिनमान बढ़िया बीतने वाला है। आप अपनी इगो का खास ख्याल रखें, ईगो में आकर कुछ ऐसा उल्टा सीधा ना बोल दे  जो माहौल को पूरी तरह से बिगाड़ दे। घर-परिवार में स्थिति बढ़िया है, पारिवारिक वातावरण बढ़िया रहेगा। इस स्थान पर आपको अपनी ओर से कोई भड़किला शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, यही आपके व आपके परिवार हेतु बढ़िया रहेगा। सेहत की स्थिति आज अच्छी है किंतु खान-पान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र के मामले में दिनमान बढ़िया रहेगा, आज आपको लगन से कार्य करने की आवश्यकता है। भाग्य भरोसे नैया पार नहीं होती हैं, मेहनत करना सर्वोपरि है, तभी सफलता के शिखर तक पहुंच पाना संभव हो पाएगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिनमान सामान्य ही रहने वाला है। प्रेम जीवन में खुशहाली व प्रेम बना हुआ है, आप के मध्य रिश्ते बेहतर होंगे।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों का आज का दिनमान सामान्य बीतने वाला है। यदि आप कहीं ट्रैवलिंग पर जा रहे हैं, तो अपनी ओर से पूरी तैयारी रखें। हालांकि इन दिनों ट्रैवलिंग के लिए परिस्थितियां सही नहीं है फिर भी अगर अत्यावश्यक हो, तो स्वयं को हर तरह से तैयारियों द्वारा बुलंद कर ले। आज अपनी सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव देख सकते हैं। खर्च में भी बढ़ोतरी होने के योग है। आमदनी के मामले में भी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी, इसलिए आप खर्च को लेकर अधिक चिंतित नहीं रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दिनमान बढ़िया बीतने वाला है, आप मेहनत व लगन से कार्य करते हुए दिखेंगे। वैवाहिक जीवन सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहें जातकों का रिश्ता और भी अधिक मजबूत होगा जो आपके प्रेमी जन के दिल में जगह और भी अधिक मजबूत कर देगा। संतान की बातों को लेकर अधिक विचार-विमर्श ना करें, उनका मन शांत होते ही स्थितियां सामान्य हो जाएंगी।

ये भी  पढ़ें: संकटमोचन हनुमान की करें इस प्रकार आराधना, होंगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों का दिन मान सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने पुराने रुके हुए कार्यों को पूर्ण करते हुए नजर आएंगे। आप काफी व्यस्त रहेंगे। घर परिवार में कुछ अजीब सी शांति रहेगी जो आपको अंदर ही अंदर खलेगी। किसी की सेहत की स्थिति बिगड़ सकती हैं। घर परिवार की ओर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन सामान्य सा रहने वाला है। वहीं प्रेम जीवन में भी स्थिति कुछ खास बेहतर नहीं है। आपका दिन मान भी बस ठीक-ठाक ही बीतने वाला है, आपके प्रिय जन के सेहत की स्थिति अधिक बिगड़ सकती हैं। आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन दुखी रह सकते हैं, हालांकि आप अपनी ओर से पूरी कोशिश में हैं कि उन बातों को छोड़ कर आगे बढ़ जाए। दिनमान उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है, स्वयं के मन को शांत व प्रसन्न बनाए रखने की चेष्टा करें।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान बढ़िया रहने वाला है। आज आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। अचानक से भाग्य की बदौलत आपका कुछ हित हो सकता है, आपको ऐसे सकारात्मक फल की बिल्कुल भी उम्मीद ही नहीं होगी। कार्यक्षेत्र के मामले में दिनमान सामान्य सा बीतने वाला है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन खुशियों से भरा रहेगा। घर-परिवार का वातावरण भी खुशहाल है। आज धार्मिक क्रियाकलाप की ओर आपका मन अग्रसारित हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिनमान सामान्य ही रहने वाला है। आज आपकी सेहत की स्थिति भी बढ़िया रहेगी, हालांकि आपके मन में घर परिवार के सदस्यों के सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी जो आपके चेहरे पर स्पष्ट दिखेगी। संतान को लेकर आप अधिक व्याकुल हैं, उनकी सेहत में गिरावट आने के आसार नजर आ रहे हैं, किंतु अधिक घबराने लायक कुछ नहीं हैं, स्थितियां सामान्य ही है।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य जीतने वाला है। आपकी सेहत की स्थिति में सुधार होगा और स्वास्थ्य बढ़िया होगा। इस वजह से आपका मन भी प्रसन्नचित्त रहेगा। आप आज स्वयं को आप तरोताजा व खिला-खिला महसूस करेंगे। हालांकि आज आपके खर्च में तेजी से हो रही वृद्धि आपको कहीं ना कहीं चिंता में डाल सकती हैं। इन दिनों आपकी आमदनी की स्थिति भी कुछ ठीक नहीं है, इस कारण से भी आप स्वयं को आर्थिक मामलों को लेकर तनाव में डाल सकते हैं। हालांकि पारिवारिक माहौल खुशनुमा है, घर-परिवार में खुशियों से भरी पूरी स्थिति बनी रहेगी। इस कारण से आप अधिक समय तक चिंतित नहीं रहेंगे। दिन को एंजॉय करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। पुराने बैंक के लोन को चुकाने का भी प्रयत्न करें, इसके लिए आपको अपने खर्चे पर काबू रखना होगा। दांपत्य जीवन में स्थिति बढ़िया रहने वाली है।

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में आप सफलता की प्राप्ति करेंगे। किसी नए मकान आदि को खरीदने का प्लान कर सकते हैं, आपके मन में नये प्लॉट आदि को लेकर विचारों उभर रहे हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। घर-परिवार का माहौल बहुत बेहतर नहीं है, आज स्थिति लगभग सामान्य ही बनी रहेगी। थोड़ी बहुत नोकझोंक हो सकती है, जो समय अनुसार सामान्य हो जाएगी। आज के दिन विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन सामान्य सा रहने वाला है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आपके मध्य प्रेमभाव अधिक विकसित होगा। सेहत के मामले में दिनमान कुछ ठीक नहीं है, उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत करने की आवश्यकता है। कुल मिलाकर आपका दिन ठीक-ठाक ही बना रहेगा।

मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान बढ़िया बीतने वाला है। आप अपने कार्यों का पूरा ध्यान रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी एकाग्रता व सक्रियता आपके कारोबार को उन्नत बनाएगी। ध्यान रहे कार्य क्षेत्र में आप किसी क्षेत्र में अनजाने में कोई भूल कर सकते हैं। अर्थ एवं हर पहलुओं पर अपनी नजर रखें अन्यथा अधिक मेहनत करने के बावजूद भी आपको आपकी लग्न के अनुसार परिणाम की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। खर्च में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। सेहत में गिरावट आएगी, स्थिति उतार-चढ़ाव से युक्त बन सकती है। आज आपका गृहस्थ जीवन तनाव की भेंट चढ़ सकता है, अतः सावधानी बरतें। सभी से प्रेमवत व्यवहार रखें, शब्दों पर अधिक से अधिक नियंत्रण बनाए रखने की चेष्टा करें। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज का दिनमान खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है, आपके रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा जिससे आप एक-दूसरे को अधिक से अधिक समझ पाएंगे।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों को उनकी मेहनत के परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि आज का दिन आपके लिए कुल मिलाकर सामान ही रहने वाला है, फिर भी यदि आप संघर्ष करने की चेष्टा करेंगे तो भाग्य अवश्य ही चमकेगा। दिन थोड़ा संघर्षमय हो सकता है, किंतु हौसला बनाए रखें, हिम्मत ना हारे, तभी आप सफलता के शिखर तक पहुंच पाएंगे। कार्यों के सिलसिले में आज का दिनमान आपका बढ़िया रहने वाला है। आपके धन की आवक होगी, लाभ के भी योग बन रहे हैं। सेहत के मामले में दिनमान कुछ ठीक नहीं है, आपको अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिनमान सामान्य रहने वाला है। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातक अपने प्रेमी जन के लिए खूब जतन करते हुए नजर आ रहे हैं, आप अपनी प्रेमीजन तक अपनी बात को पहुंचाने के लिए खूब मेहनत करेंगे, संभवतः आपके प्रेमीजन इससे अत्यंत ही प्रफुल्लित भी हो जाए।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको अधिक सतर्क व सावधान रहने की आवश्यकता है, आज आपके खर्चों में शीघ्रता से तेजी आएगी। वहीं आमदनी सामान ही रहेगी, इसलिए आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अपनी आर्थिक पहलुओं पर पूरी नजर रखें। सेहत के मामले में दिनमान सामान्य ही रहने वाला है। हालांकि आज आपके सेहत की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर रहेंगी। वहीं कार्यक्षेत्र के मामले में बेहतरीन नतीजे प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में भी दिनमान पहले की अपेक्षा बेहतर होने के आसार हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन तनावपूर्ण हो सकता है, किंतु आप दोनों की आपसी समझदारी उस तनाव को दूर करने में सफल होगी, आपको अपने रिश्तों के मध्य किसी अन्य को आकर विवाद बढ़ाने से रोकना होगा, तभी स्थितिया हमेशा के लिए बेहतर हो पाएंगी। संतान को लेकर मन खुश हो सकता है, आपको अपनी संतान के द्वारा की गई कोई रचनात्मकता प्यारी लगेगी।