विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 27 मई 2020

Aaj ka Dainik Rashifal 27 May 2020

आज दिनांक 27 मई 2020, दिन बुधवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय लेकर आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

आज आप स्वयं को ऊर्जावान एवं स्फूर्तिवान महसूस करेंगे। आपके सभी कार्य आपके अनुकूल होते चले जाएंगे। आज आपके घर किसी पुराने मित्र अथवा रिश्तेदार आदि का आगमन हो सकता है जिससे आप के खर्च में भी बढ़ोतरी होगी। किंतु वहीं दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में आमदनी के कारण स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आप किसी दूर की यात्रा हेतु योजना बनाएंगे जिसमें पारिवारिक सहयोग एवं रजामंदी ना मिलने के कारण यह टल जाएगी।

वृषभ राशि

वृष राशि वालों के आज मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। किंतु स्वजनों में से कोई आपके प्रति विरोधी स्वर निकालेगा जिससे बात आप के सम्मान पर आ सकती हैं। इसके लिए आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी। आपके विरोधियों के मन में आपके प्रति द्वेष भावना आ सकती है। आज सबसे बहस करने से बचें।

मिथुन राशि

घर परिवार में आप से जुड़ा कोई बड़ा फैंसला लिया जा सकता है जिसके लिए आपका मन राजी नहीं है। आज आपको बहस करने से कोई लाभ मिलने की संभावना नहीं है, अतः इसे स्वेच्छा एवं शांति पूर्वक स्वीकार कर लेना ही आपके लिए हितकारी रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है, जोश में आकर कुछ ऐसा ना कर दे जो आपके लिए नयी मुसीबत बन जाये।

कर्क राशि

किसी बात को लेकर आप गहन चिंतन की स्थिति में रहेंगे। मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है जिस कारण आप स्वयं को शारीरिक रूप से भी अस्वस्थ अनुभव करेंगे। अपनी सेहत के प्रति ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में सहकारियों का सहयोग बना रहेगा। हालात के अनुसार कार्य करने की चेष्टा करें, परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं।

सिंह राशि

किसी बात को लेकर विचार-विमर्श की स्थिति में रहेंगे। मन दुविधाओं में घिरा रह सकता है। फिजूल की बातों पर अपना समय व्यर्थ ना करें। कार्यक्षेत्र में किसी मित्र के सहयोग से अटके हुए कार्य बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। जिन जातकों की संतान दूर रहती हैं, उन्हें उनके बीच की दूरियों का एहसास होगा। कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित करने की चेष्टा करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन खुशनुमा है। आज आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अत्यंत लाभकारी साबित होगा, आज आप अपनी कार्यशैली एवं कार्य क्षमता की वजह से एक नई पहचान बना पाएंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ मूलभूत परिवर्तन लाने की चेष्ठा में लगे हुए हैं।

तुला राशि

पारिवारिक जीवन सामान्य व्यतीत होगा। संतान की ओर से मदद से आपके कार्यक्षेत्र की स्थिति बेहतर हो सकती हैं। आज आप के खर्च में बढ़ोतरी होगी जिस वजह से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती हैं। तुला राशि के जातक आज अपने प्रेमीजन को अपनी भावनाओं से परिचित करवाएंगे। संभवत वे भी आपको समझेंगे। आप किसी नये रिश्तें की शुरुआत कर सकते हैं। दांपत्य जीवन बिता रहे जातक अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज आपको अपने बच्चों के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है, वे बेफिजूल की चीजों पर अपना समय व्यर्थ कर रहे हैं। उन पर नियंत्रण स्थापित करें अन्यथा वे बिगड़ सकते हैं। आज आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति मध्यम है। प्रेमीजन से व्याप्त दूरियों का एहसास मन को व्याकुल करेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपकी पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि होने की संभावना है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। आप पारिवारिक खुशियों को अधिक महत्व देंगे जिस कारण आपकी आर्थिक स्थिति की बिगड़ने की संभावना है। अचल संपत्ति से संबंधित मसलों पर आज घर-परिवार में चर्चा हो सकती है। माताजी के समक्ष किसी बात को लेकर आप अधिक भावुक हो जाएंगे।  जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आप सभी कार्य बनते चले जाएंगे। किस्मत का पूरा साथ प्राप्त होगा। अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों को संभाल कर रखें, चोरी होने की संभावना है। आज के दिन वाद-विवाद से बचें। भावनाओं में आकर कुछ ऐसा ना करें जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो।

कुम्भ राशि

भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके आर्थिक लाभ के योग हैं। कारोबार के विस्तार हेतु योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में निवेश करने से पूर्व उसकी पूरी जांच परख कर ले। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा, घर में अनेकों प्रकार के स्वादिष्ट पकवानों का आप सेवन करेंगे। संतान की ओर से मन प्रसन्न चित्त रहेगा।

मीन राशि

रचनात्मक कार्यों के प्रति झुकाव बढ़ेगा। लेखन कला से जुड़े लोग अपनी किसी रचनात्मक लेख से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। आज आप अपनी किसी पुस्तक अथवा पत्रिका आदि के प्रकाशन अथवा विमोचन हेतु योजना बना सकते हैं। इस जातक की स्त्रियों को आज अपनी वाणी पर काबू रखने की जरुरत है, आपकी बोली आपके स्वजनों के बीच मतभेद का कारण बन सकती है।