विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 25 मई 2020

Aaj ka Dainik Rashifal 25 May 2020

25 मई 2020 को किन राशि वालों का भाग्य चमकेगा और किन जातकों के होंगे कष्ट दूर, आइये जानते हैं आज के राशिफल के द्वारा।

मेष राशि

आज आप स्वयं को आत्मविश्वास से परिपूर्ण महसूस करेंगे। आपके सभी कार्यों में ऊर्जा एवं स्फूर्ति स्पष्ट होगी। आज आपका मन उत्साहित रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा है। कार्यक्षेत्र में दिन बढ़िया रहेगा, आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सहकर्मियों से अपनत्व बढ़ेगा। माता की ओर से आर्थिक लाभ मिल सकता है। किसी गृह उद्योग हेतु बड़े भाई की मदद ले सकते हैं। कुल मिलाकर दिन अनुकूल है।

ये भी पढ़ें: हिंदी में वास्तु टिप्स जानें

वृषभ राशि

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को अपने प्रेमी जन से दूरियों का एहसास खलेगा। आपकी संतान आप से रुष्ट रहेगी। आर्थिक मामलों में सोच समझकर एवं जांच-परख कर ही कार्य करें। घर-परिवार में अपने बर्ताव में मधुरता लाएं अन्यथा आप स्वयं ही अपने पारिवारिक कलह का कारण बन जाएंगे।

मिथुन राशि

आर्थिक मामलों में आज मिथुन राशि वालों का दिनमान कुछ ठीक नहीं है। निवेश करने से पहले पूरी जांच-परख कर ले। किसी की सुनी सुनाई बातों पर यकीन करने से पूर्व पूरी स्वयं जांच कर ले अन्यथा आपके रिश्ते प्रभावित होंगे। अपने भविष्य हेतु किसी आर्थिक योजना निर्धारित करेंगे। कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतें, नुकसान होने की संभावना है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। इस राशि के जातकों के इंजीनियर के स्थानांतरण अथवा पदोन्नति होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। मौसमी प्रभाव आपके घर के बच्चों पर अपना असर दिखा सकता है, अपनों की सेहत का ख्याल रखें।

सिंह राशि

आज सिंह राशि के लोग अपने सभी कार्यों को जोश में करते जाएंगे। आपकी समझदारी एवं बौद्धिकता के कारण सभी कार्य समय से पूर्व ही संपन्न हो जाएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। खर्च में बढ़ोतरी होगी। प्रेमीजन के साथ घूमने जा सकते हैं जिसमें खाने-पीने, कपड़े आदि की खरीदारी में आपका अधिक धन व्यय हो सकता है, हालांकि आमदनी के भी योग हैं इस कारण स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। स्वजनों की ओर से आपको सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक माहौल बढ़िया है। किसी पुराने मित्र की मदद से आपका आर्थिक लाभ हो सकता है। धार्मिक क्रियाकलापों की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। आप कहीं धार्मिक समारोह आदि में सम्मिलित होने हेतु यात्रा की योजना बना सकते हैं। आज आपको प्रेमीजन से कोई तोहफा प्राप्त हो सकता है। दिन बढ़िया रहेगा।

तुला राशि

भाग्य के सहयोग से आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। संतान की ओर से कोई शुभ सन्देश प्राप्त होगा जिससे मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा व्यतीत होगा। घर-परिवार में भिन्न-भिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पकवानों का पान करेंगे। आप अपनी योजनाओं की गोपनीयता को बनाए रखें वर्ना नुकसान हो सकता है। आज के दिन यात्रा पर जाने से बचने का प्रयत्न करें।

वृश्चिक राशि

संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है जिससे गृहस्थ वातावरण खुशनुमा हो जाएगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, आज आप किसी खास विषय पर अनुसंधान करेंगे जो जन कल्याण हेतु लाभकारी होगा और साथ ही भविष्य में आपकी तरक्की का माध्यम बनेगा। आज आप संपत्ति एकत्रित करने में लगे रहेंगे जिसमें आपको सफलता भी प्राप्त होगी। निवेश करना आज आपके लिए लाभप्रद हो सकता है।

धनु राशि

लंबे समय बाद पुराने मित्रों से अच्छी वार्तालाप होगी। आप अपने पुराने दिनों को याद कर प्रसन्न होंगे। कहीं घूमने जाने आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। छात्र समर वेकेशन के दौरान कुछ नया सीखने हेतु प्रयत्न करेंगे। इंटर्नशिप अथवा ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं। आज अपने व्यवहार पर थोड़ा नियंत्रण स्थापित करें अन्यथा इसका दुष्प्रभाव आपके रिश्तों पर पड़ सकता है। खान-पान में संयम बरतने की आवश्यकता है, पेट से जुड़ी समस्या आ सकती हैं।

मकर राशि

किसी बात को लेकर जिद ना करें अन्यथा आपका नुकसान होगा। किसी समारोह आदि में बहस करने से बचें, आपकी मानहानि होने की योग है। दिन उतार-चढ़ाव से युक्त है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के जीवन में भी स्थिति कुछ अटपटी सी बनी रहेगी। आज आपकी आर्थिक लाभ होने की संभावना है। किसी नए कार्य के विस्तार हेतु योजना बनाएंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। आपकी खर्च में वृद्धि होगी। ननिहाल पक्ष से घर में कोई रिश्तेदार आ सकता है जिनकी आवभगत के कारण आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बरकरार रहेगी।

मीन राशि

विद्यार्थीगण अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखे, आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। सिरदर्द, अथवा नेत्र आदि  से जुड़े कष्ट से पीड़ित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सजग रहने की आवश्यकता है, आज आपकी हानि होने की संभावना है। निवेश आदि से बचें। किसी स्वजन से दूरियों का एहसास आपको मानसिक रूप से कष्ट देगा।