विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 21 July 2020

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान बढ़िया साबित होने वाला है। आज आपके भाग्य का सितारा मजबूत है। इस वजह से आपके सभी कार्य सुगमता पूर्वक बनते चले जाएंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन मान बढ़िया रहेगा, आप अपने गृहस्थ जीवन से संबंधित सुखों का भोग करेंगे साथ ही अपने रिश्तो में नयापन महसूस करेंगे। एक-दूसरे से की गई वार्तालाप रिश्तो में मजबूती लाएंगे। आप किसी स्वजन के हित हेतु साथ मिलकर किसी योजना संबंधित कोई कार्य करेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले लोगों का आज का दिन बढ़िया रहेगा, आप अपने रिश्ते में एक-दूसरे के साथ खुश रहेंगे। हालांकि सेहत के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है, उतार-चढ़ाव आपकी स्वास्थ्य में दिखेगा, अतः थोड़ी सतर्कता एवं सावधानी बरतने की चेष्टा करें।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिनमान बढ़िया रहेगा। सेहत की स्थिति में सुधार आएगा, आपके स्वास्थ्य मजबूत होने के आसार हैं। पुरानी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का आज कोई ना कोई समाधान अवश्य निकलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक गंभीरता से आपको कार्य करने की आवश्यकता है, भटकाव में आकर कार्य करने से आप उचित लाभ की प्राप्ति नहीं कर पाएंगे। ध्यान केंद्रित कर कार्य में लगाएं। आज आप की आमदनी में बढ़ोतरी के आसार हैं, साथ ही दूसरी ओर हल्के फुल्के खर्च के भी योग बन रहे हैं। किंतु इन खर्च से आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अतः चिंतित ना हो। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से युक्त रहने वाला है। प्रेम जीवन में गर्मागर्मी बनी रहेगी, आप एक-दूसरे से नाराज रह सकते हैं। संभवत किसी बात को लेकर अनबन हो चुकी है, एक ही तथ्य पर आप दोनों की अलग-अलग मत हैं, इसी कारण से परिस्थितियां बिगड़ सकती है।

ये भी पढ़ें: आज का पंचांग 21 जुलाई 2020

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदाई बीतने वाला है। स्वास्थ्य की स्थिति में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, अतएव सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप मानसिक रूप से तनाव की स्थिति में रहेंगे। किसी बात को लेकर आपके मन में हलचल मची हुई है, इन सब से बाहर आकर स्वयं को पहचाने का प्रयास करें। आत्मचिंतन मंथन करें एवं स्वयं की काबिलियत को तवज्जो दें। आप हर चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है और उन सब का दृढ़ता से सामना करें। परिस्थितियों को समझदारी से संभाले। मौके को हाथ से फिसलने मत दे तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन सामान्य बीतने वाला है। वहीं प्रेम सम्बंधित मामलों में आज का दिन मान सामान्य व्यतीत होने वाला है, आज आपका प्रेम जीवन में खुलकर एंजॉय करेंगे, एक दूसरे की मदद के लिए तत्पर रहेंगे। आपके रिश्तो में प्रेम के साथ साथ समझदारी भी देखने को मिलेंगी।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य फलदाई रहेगा। आज आप स्वयं को मानसिक तनाव से घिरा हुआ महसूस करेंगे जिस वजह से आप बातों ही बातों में किसी स्वजन के प्रति अपना गुस्सा जाहिर कर सकते हैं। आज आप के खर्च में भी वृद्धि होगी, यह अभी कहीं ना कहीं आपके मानसिक तनाव को बढ़ाने का ही कार्य करेगा। आमदनी के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जिन चीजों के लिए खर्च करना आवश्यक हो, उन्हीं चीजों पर खर्च करें। कुशल तरीके से प्रबंधन करें। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन तनाव से भरा रह सकता है, आपको अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिनमान खुशियों से भरा है। आपका दिन बढ़िया व्यतीत होगा।

ये भी पढ़ें: अँगूठे में पहने चाँदी का छल्ला, धन-धान्य की होगी वर्षा

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के मानसिक तनाव बढ़ रहे हैं। आप स्वयं को परेशानियों से घिरा हुआ महसूस करेंगे। आप के खर्च में भी बढ़ोतरी हो रही है। इस वजह से आपको और भी अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विदेश से कोई शुभ समाचार आप तक पहुंच सकता है। कार्यक्षेत्र के मामले में आज का दिनमान अत्यंत ही बेहतरीन रहेगा। आप सफलता के शिखर तक पहुंचेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवन में किसी प्रकार की बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है जो आपके रिश्तो को बिगाड़ सकती है। आप के मध्य तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, अतः समझदारी से पेश आएं। आप अथवा आपके जीवनसाथी रिश्तो को सुधारने एवं तनाव को कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के रिश्तों में सुधार आ सकता है। संतान को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा, आप उनकी पढ़ाई-लिखाई को लेकर और अपने करियर आदि को लेकर गहन चिंतन की स्थिति में नजर आएंगे।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपकी आमदनी में गजब का उछाल आएगा। खर्च में भी कमी रहेगी जिस वजह से आर्थिक मामलों में स्थिति बढ़िया रहेगी। आर्थिक पक्ष की ओर से गदगद रहेंगे। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी कुछ उल्टा सीधा कह सकते हैं किन्तु आप झगड़ा करने के बजाय उन्हें स्थिति को सामान्य बनाए रखने की चेष्टा करें। आज प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन सामान्य ही व्यतीत हो पायेगा। आज का दिन आपके रिश्तो के लिए बढ़िया नहीं रहेगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है, इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें। तत्कालीन वातावरण सेहत के मामले में ठीक नहीं है। आजकल दिन प्रतिदिन बढ़ता संक्रमण लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। मौसमी प्रभाव से बचने का प्रयत्न करें। पारिवारिक माहौल सामान्य बना हुआ है। बहनों की बातों का अनुसरण करें, लाभ होगा।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आप अपने अधूरे कार्यों पर अधिक ध्यान देंगे, उन्हें पूरा कर फाइल्स को सबमिट करने में लगे रहेंगे। आज आपके परफॉर्मेंस में भी बेहतरी आएगी। कार्यक्षेत्र में आप के बॉस आप से प्रसन्न है। आज आपको मनचाही जगह पर स्थान परिवर्तन के आर्डर भी मिल जाएंगे। जल्दी प्रमोशन के योग बनेंगे। घर परिवार को लेकर आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। परिवार के किसी जन को स्वास्थ्य समस्या हुई है जो आपके लिए मानसिक तनाव का कारण बन सकती है। अधिक चिंतित ना हो, परिस्थितियां शीघ्र ही सामान्य हो जाएंगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिनमान बढ़िया व्यतीत होने वाला है, जबकि वैवाहिक जीवन में स्थिति बहुत बेहतर नहीं है। आज आप के मध्य संबंध सामान्य बना रहेगा। आपको जीवन साथी की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है, उनके स्वास्थ्य में हाल फिलहाल में गिरावट आ रही है।

ये भी पढ़ें: कौन सा रत्न है आपके लिए मंगलकारी और कौन सा है घातक?

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिनमान काफी अच्छा बीतने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता की प्राप्ति होगी। भाग्य पक्ष आपका मजबूत है, इस वजह से आपके कई कार्य बिगड़ते बिगड़ते हुए भी बन जाएंगे। आज आप के मान सम्मान में वृद्धि होने के पूरे आसार हैं। आपके कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण आपको नई बेहतरीन जिम्मेदारियां प्राप्त होगी। कारोबार के मामले में दिनमान बढ़िया रहेगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन बढ़िया है। आज का दिन आपका आनंद पूर्वक व्यतीत होने वाला है। आज आप के रिश्तो में आकर्षण की भावना बढ़ेगी, साथ ही प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातक आज के दिन को खूबसूरत बनाने हेतु अनेक प्रयत्न कर रहे हैं, संभवत आपके प्रयास सफल भी होंगे। पुराने लिए बैंक लोन को चुकाने का यह उचित समय है, अपने कर्ज को कम करने पर ध्यान दें।

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए आपको अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बेवजह कोई बड़ा खर्च आपके समक्ष आ सकता है जिस वजह से आपको अनेकों प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होंगी। किसी आर्थिक मामले में आप स्वयं भी आगे होकर खर्च करने हेतु तत्पर दिखेंगे। यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आर्थिक मामलों में खर्च करने से परहेजी बरते। आज अनचाही यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। तत्कालीन वातावरण ठीक नहीं है, अतः यात्राओं को पूर्णरूपेण टालने का प्रयत्न करें। सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन रही है, इसलिए स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खूबसूरत रहेगा, आपके जीवन साथी आपके लिए आपकी खुशी को बरकरार रखने हेतु अनेकानेक जतन करेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज का दिन ठीक-ठाक नहीं रहेगा, आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

मकर राशिफल

आज आपको सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी किंतु इस सफलता के लिए आपको पसीना भी बहाना पड़ेगा। यानी कि आपको आज अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। बेवजह का झगड़ा मोल लेने से बचने का प्रयत्न करें। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन मान उतार-चढ़ाव युक्त बना रहेगा। कभी खुशियों से भरे लम्हे रहेंगे तो किसी बात को लेकर आप गम में नजर आएंगे। आज आपके जीवनसाथी आप पर किसी बात को लेकर नाराजगी भी जता सकते हैं। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन भाग्यवान महसूस होगा। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी, एक-दूसरे के प्रति आकर्षण व प्रेम भाव बढ़ेगा साथ ही आज अपनों को लेकर घर परिवार में वार्तालाप कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र के मामले में दिन सामान्य ही बना रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए सामान्य तौर पर फलदाई ही साबित होगा। मेहनत करते रहे, लगन से कार्य करें, सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

कुंभ राशिफल

बेवजह के खर्चों से स्वयं को दूर रखने का प्रयत्न करें अन्यथा आर्थिक स्थिति में समस्याएं उत्पन्न हो जाएँगी। आपका कोई खास आपके लिए आर्थिक तौर पर संकटों का बोझ उत्पन्न कर सकता है। आमदनी की स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातक आज कुछ नया करने की कोशिश में नजर आएंगे, आप अपने प्रेमीजन को प्रसन्न करने हेतु कोई रचनात्मक अद्भुत कार्य करेंगे जिससे वे अचंभित होकर प्रफुल्लित हो जाएंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। किसी तथ्य पर आप अपने जीवनसाथी के विचार लेना चाहते हैं किंतु आप संकोच की अनुभूति कर रहे हैं। आप उनकी खुशहाली के लिए अपनी ओर से कई प्रयास करेंगे जिससे आप के रिश्तो में मजबूती आएंगी एवं प्रेम भाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र के मामले में आज का दिन मान बढ़िया साबित होगा, आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपकी सेहत के मामले में दिनमान बढ़िया साबित होने वाला है।

मीन राशिफल

किसी बात को लेकर आप का जिद्दी रवैया आपको मानसिक तनाव देगा। आप सफलता की जगह स्वयं ही स्वयं को विफलता की मार्ग की ओर अग्रसर करते जा रहे हैं। समझदारी से कार्य ले, जोश में आकर होश न खोएं। कोई ऐसा कदम ना उठाएं जो आपके लिए अनेकानेक प्रकार के संकट उत्पन्न कर दें। कार्य क्षेत्र के मामले में आपका आज का दिन सामान्य बना रहेगा। आज आपको अपनी आईडियोलॉजी पर चलकर अपने कार्य को बेहतर बनाने का प्रयत्न करना चाहिए। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन सामान्य ही बना रहेगा। घर-परिवार का माहौल कुछ ठीक-ठाक नहीं है, आज गर्मा गर्मी का वातावरण बना हुआ है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन मान ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको अपने सेहत पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, सेहत के मामले में दिन ठीक नहीं है। मौसमी प्रभाव आप पर अपना असर दिखाएगा। सर्दी-जुकाम, बुखार आदि से आप पीड़ित रह सकते हैं।