विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 21 जुलाई 2020

Aaj Ka Panchang 21 July 2020

आज दिनांक 21 जुलाई 2020 श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन मंगलवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। वर्षा ऋतु है। प्रतिपदा तिथि रात्रि 09 बजकर 23 मिनट तक चलायमान रहेगी, इसके पश्चात द्वितीया तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य पुष्य नक्षत्र में रहते हुए कर्क राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा भी दिन-रात कर्क राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 38 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 17 मिनट पर।

चंद्रोदय: प्रातः 05 बजकर 54 मिनट पर।
चन्द्रास्त: रात 08 बजकर 05 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: मंगलवार के विशेष मंत्र और उपाय

नक्षत्र: पुष्य नक्षत्र रात 08 बजकर 31 मिनट तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद अश्लेशा नक्षत्र शुरू होगा।

योग: वज्र योग शाम 05 बजकर 34 मिनट तक रहेगा, इसके बाद सिद्धि योग की शुरुआत होगी।

करण: किंस्तुघ्न करण सुबह 10 बजकर 18 मिनट तक, फिर बव करण रात 09 बजकर 25 मिनट तक बना रहेगा, तत्पश्चात बालव करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: हनुमान जी की पूजा से पहले रखें इन बातों का विशेष ध्यान

आज के शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक बना रहेगा।
  • अमृत काल दोपहर 02 बजकर 22 मिनट से दोपहर 03 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 47 मिनट से दोपहर 03 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 07 मिनट से शाम 07 बजकर 27 मिनट तक है।
  • सर्वार्थ सिद्धि योग रात 08 बजकर 33 मिनट से 22 जुलाई की प्रातः 05 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट (22 जुलाई 00:09 am) से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 46 मिनट (22 जुलाई 00:46 am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 22 जुलाई 2020 प्रातः 04 बजकर 17 मिनट से 22 जुलाई प्रातः 04 बजकर 55 मिनट तक बना हुआ है।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • दुर्मुहूर्त काल का प्रभाव पहले सुबह 08 बजकर 19 मिनट से सुबह 09 बजकर 18 मिनट तक, फिर दूसरी बार रात्रि 11 बजकर 23 मिनट से अर्धरात्रि 12 बजकर 09 मिनट (22 जुलाई 00:09 am) तक बना रहेगा।
  • गण्ड मूल रात्रि 08 बजकर 29 मिनट से 22 जुलाई की प्रातः 05 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।
  • यमगण्ड सुबह 09 बजकर 01 मिनट से सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक है।
  • गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से दोपहर 02 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।
  • राहुकाल दोपहर 03 बजकर 52 मिनट से शाम 05 बजकर 38 मिनट तक बना रहेगा।