विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 25 जुलाई 2020

Aaj Ka Panchang 25 July 2020\

आज दिनांक 25 जुलाई 2020 श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन शनिवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। वर्षा ऋतु है। नाग पंचमी और कल्कि जयंती है। पंचमी तिथि दोपहर 12 बजकर 01 मिनट तक चलायमान रहेगी, इसके पश्चात षष्ठी तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य पुष्य नक्षत्र में रहते हुए कर्क राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा दिन-रात कन्या राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 40 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 15 मिनट पर।

चंद्रोदय: प्रातः 10 बजकर 14 मिनट पर।
चन्द्रास्त: रात 10 बजकर 49 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: शनिवार के विशेष मंत्र और उपाय

नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 02 बजकर 18 मिनट तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद हस्त नक्षत्र शुरू होगा।

योग: परिघ योग प्रातः 05 बजकर 53 मिनट तक, तत्पश्चात शिव योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 47 मिनट (26 जुलाई 02:47 am) तक रहेगा, इसके बाद सिद्ध योग की शुरुआत होगी।

करण: बालव करण दोपहर 12 बजकर 04 मिनट तक, फिर इसके बाद कौलव करण रात 10 बजकर 47 मिनट तक बना रहेगा, तत्पश्चात तैतिल करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: शनि दोष निवारण के सरल उपाय

आज के शुभ मुहूर्त

  • अमृत काल सुबह 07 बजकर 39 मिनट से सुबह 09 बजकर 08 मिनट तक रहेगा।
  • रवि योग दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से 26 जुलाई की प्रातः 05 बजकर 37 मिनट तक बना रहेगा।
  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक बना रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 05 मिनट से शाम 07 बजकर 25 मिनट तक है।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट (26 जुलाई 00:09 am) से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 48 मिनट (26 जुलाई 00:48 am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 26 जुलाई 2020 प्रातः 04 बजकर 38 मिनट से 26 जुलाई प्रातः 05 बजकर 37 मिनट तक बना हुआ है।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • गुलिक काल सुबह 05 बजकर 37 मिनट से सुबह 07 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल का प्रभाव पहले सुबह 05 बजकर 38 मिनट से सुबह 06 बजकर 32 मिनट तक, फिर तुरंत इसके बाद दूसरी बार सुबह 06 बजकर 32 मिनट से सुबह 07 बजकर 30 मिनट तक बना रहेगा।
  • राहुकाल सुबह 09 बजकर 01 मिनट से सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक बना रहेगा।
  • यमगण्ड दोपहर 02 बजकर 08 मिनट से दोपहर 03 बजकर 53 मिनट तक है।
  • वर्ज्य काल रात्रि 10 बजकर 06 मिनट से रात्रि 11 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।