विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Venus Transit 2021: शुक्र राशि परिवर्तन, करेंगे धनु राशि में गोचर, जानिए क्या होगा इसका आप पर असर

Shukra (Venus) transit in Sagittarius in January 2021, know its impacts on all Zodiac Signs

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-गोचर और उनकी गतिविधियों, राशि परिवर्तन, चाल परिवर्तन आदि को सर्वाधिक महत्व दिया जाता है। बल्कि यूँ भी कहा जा सकता है कि इन्हीं पर ज्योतिष शास्त्र संपूर्ण रुप से आधारित है। अतः ग्रहों की गतिविधियां, उनके गोचर, क्रियाकलाप आदि जातकों की जीवन पर अपना काफी असर छोड़ते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन को इन सब में काफी अधिक महत्वकारी व प्रभावशाली माना जाता है।

इसी दौरान नवग्रहों में से शुक्र ग्रह अपनी राशि परिवर्तित कर धनु राशि में गोचर करने जा रहा हैं। दरअसल शुक्र ग्रह को सुख, समृद्धि व ऐश्वर्य का स्वामी माना जाता है। शुक्र शालीनता व शीतलता को भी दर्शाते हैं। इन दिनों शुक्र मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक में गोचर कर रहे थे जिसमें यह आज सुबह अपनी यात्रा समाप्त कर धनु राशि में प्रवेश करने चुके हैं। शुक्र ग्रह 4 जनवरी की प्रातः 05 बजकर 02 मिनट से अपनी राशि परिवर्तित कर धनु राशि में गोचर करना शुरू कर चुके हैं जहाँ यह 28 जनवरी की तिथि को मध्यरात्रि 3:00 बजे तक तक गोचर करते रहेंगे, तत्पश्चात पुनः यह अपनी राशि परिवर्तित कर लेंगे।

शुक्र के इस राशि परिवर्तन के पश्चात वृश्चिक राशि से केतु और शुक्र की युति का भी समापन हो जाएगा, तत्पश्चात देश के अशांतिपूर्ण व अराजकता पूर्ण वातावरण के बीच सकारात्मक व बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं। शुक्र को वृषभ और तुला राशि का स्वामी ग्रह माना गया है जो कि कन्या राशि में नीच राशि तथा मीन राशि में उच्च राशि है। शुक्र की राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव परिलक्षित होना तय है।

आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर क्या कुछ प्रभाव परिलक्षित होता है। आइए जानते हैं 12 राशियों पर शुक्र की राशि परिवर्तन का पड़ने वाला प्रभाव।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के भाग्य भाव में इस दौरान शुक्र का गोचर होगा, इसके साथ-साथ आपके इस भाव में सूर्य की युति भी सामान्य तौर पर फलदायक ही साबित होगी। हालांकि आपकी राशि में शुक्र कमजोर अवस्था में रहेंगे जिस वजह से आपको कार्यक्षेत्र में अनेक-अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किंतु संभावना है कि अंततः आपको सफलता की प्राप्ति अवश्य ही हो जाए। वहीं इस दौरान आपका धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। आप सरकारी क्रियाकलाप आदि व सरकारी योजनाओं से जुड़े अटके कार्यों को पूर्ण करने हेतु प्रयासरत रहेंगे जिसमें आपको सफलता की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा और आप प्रतियोगिता परीक्षा आदि से जुड़े तथ्यों में बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति करेंगे। वहीं यदि आप विदेशी नागरिकता आदि हेतु प्रयासरत हैं, तो आपको इस दौरान सफलता मिल सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के अष्टम भाव में शुक्र का होने वाला यह गोचर काफी प्रभावी रहेगा। आपके समक्ष कई प्रकार की चुनौतीपूर्ण स्थिति भी आ सकती हैं।  सेहत के दृष्टिकोण से भी आपके लिए समय विपरीत बना रहेगा। अतः आपको अपना भी ख्याल रखने की आवश्यकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में भी आपके समक्ष अनेक प्रकार की चुनौतीपूर्ण स्थिति आएँगी। आपके विरोधी आपके लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के जाल बुनने का कार्य कर रहे हैं, अतः उनसे भी सतर्क रहकर अपने कार्य को पूर्ण करने का प्रयत्न करें। कोशिश करें कि इस दौरान आप किसी से यूं ही मुँह ना लगे अन्यथा बहसबाजी व वाद-विवाद बढ़ सकता है। हालांकि न्यायालय आदि से जुड़े मसलों में आपको सफलता की प्राप्ति होगी। बावजूद इसके प्रयत्न करें कि विवादित मसलों को कोर्ट-कचहरी आदि तक पहुंचने ही ना दें। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए समय बहुत बेहतर नहीं रहेगा। अविवाहित जातकों के विवाह आदि में समय लग सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के सप्तम भाव में शुक्र के गोचर की वजह से आरंभ में तो आपको बहुत बेहतर परिणाम की प्राप्ति नहीं होगी, किंतु सूर्य के राशि परिवर्तन के पश्चात आपके लिए सुखद वातावरण उत्पन्न होने लग जाएंगे, आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। दैनिक कारोबारियों के लिए समय अनुकूल हो जाएगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी समय अनुकूल सा बना रहेगा। कुछ अविवाहित जातकों के विवाह से संबंधित वार्तालाप भी तय हो सकते है। यदि आप किसी नए कार्य के आरंभ हेतु विचार कर रहे हैं, तो समय आपके लिए अनुकूल बना रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के छठे भाव में शुक्र का होने वाला यह गोचर आपके लिए मिश्रित परिणाम प्रदर्शित करेगा। हालांकि इस दौरान आपके गुप्त शत्रुओं के बढ़ जाने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको अपने इन शत्रुओं से काफी सावधान रहने की आवश्यकता है अन्यथा आपका कोई बड़ा नुकसान या आपको स्वयं को ही कोई बड़ी क्षति का सामना करना पड़ सकता है। आपके शत्रुगण आपको नीचा दिखाने हेतु अथवा आपके मान-सम्मान पर आघात करने हेतु भी खूब प्रयत्नशील रहेंगे, अतः सावधान रहे। सेहत के दृष्टिकोण से भी समय कुछ ठीक नहीं है। कोशिश करें कि इस दौरान आप उधार में धन देने या लेने से बचें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातक के संबंध में वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। ऐसे हालात से बचने का प्रयत्न करें।

आगे जानें अन्य राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में...