विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Sun Transit June 2021: सूर्य राशि परिवर्तन पर सूर्य-शुक्र की युति का होगा आरंभ और छठेगें राहु की युति के बादल

Sun Transit in Gemini (Mithun) June 2021 effects on all Zodiac signs

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचरों की स्थिति और उसकी राशि परिवर्तन व अन्य गतिविधियों को काफी अधिक महत्वकारी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र पूर्णरूपेण नौ ग्रह तथा 12 राशियों पर आधारित है।

नवग्रहों में से सूर्य को सभी ग्रहों का अधिष्ठाता माना जाता है। सूर्य को काफी अधिक महत्वकारी माना गया है और हिंदू धर्म शास्त्रों में इसे देवता की उपाधि दी गई है। ऐसे ही महत्वपूर्ण ग्रह सूर्य के राशि परिवर्तन का दौर इस माह चल रहा है।

दरअसल सूर्य वर्तमान समय में वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं और यह 15 जून की तिथि को अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 15 जून की सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर सूर्य अपनी तत्कालीन राशि वृषभ को छोड़कर मिथुन में प्रवेश कर जाएंगे।

सूर्य के मिथुन में प्रवेश से राहु की 1 महीने पूर्व से चली आ रही युती का समापन हो जाएगा। सूर्य देव मिथुन राशि में 16 जुलाई की शाम 4 बजकर 51 मिनट तक गोचर करेंगे, तत्पश्चात यह पुनः अपनी राशि परिवर्तित कर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

क्योंकि मिथुन राशि में शुक्र पहले से ही विराजमान है, इस कारण मिथुन में शुक्र के प्रवेश होते ही सूर्य तथा शुक्र की युति का आरंभ हो जाएगा जो काफी अधिक प्रभावी एवं महत्वकारी माना जाता है।

सूर्य को सिंह राशि का स्वामी ग्रह माना जाता है जो कि तुला राशि में नीच राशि गत संज्ञक तथा मेष राशि में उच्च राशि गत संज्ञक माने जाते हैं। ऐसे में इस राशि परिवर्तन और सूर्य और शुक्र की युति के आरंभ का सभी 12 राशियों के ऊपर क्या कुछ प्रभाव परिलक्षित होता है, यह जानना बेहद विशेष एवं रुचिकर होगा तो आइए जानते हैं इस राशि परिवर्तन वह इस खगोलीय घटना क्रम का सभी 12 राशियों पर प्रभाव।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह खगोलीय घटना अत्यंत ही शुभकारी साबित होने वाली है। इससे आप अपने आपको आत्मविश्वास व साहस से भरा हुआ महसूस करेंगे।

इस दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे, वह काफी प्रभावी होंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सभी जन सराहना भी करेंगे। इस दौरान आप जो भी संकल्प लेंगे, उस संकल्प को आप पूर्ण करके ही दम लेंगे।

यदि आप किसी नए कार्य या कारोबार के आरंभ के संबंध में विचार कर रहे हैं, तो इस दिशा हेतु भी आपके लिए समय काफी अनुकूल होने वाला है।

नौकरी-पेशा जातकों के लिए भी समय अत्यंत ही शुभ एवं उन्नति प्रदान रहेगा, आपकी पदोन्नति होने के आसार हैं, साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन मिले-जुले परिणाम दर्शाने वाला रहेगा। इस दौरान आपके लिए कुछ स्थिति बेहतर होंगी तो कुछ विषय वस्तु को लेकर मन में तनाव का भाव बना रहेगा।

स्वास्थ्य की स्थिति भी बहुत बेहतर नहीं रहेगी, सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अतः स्वास्थ्य को लेकर पूर्व से ही सचेत हो जाएं। आपको आंख से संबंधित समस्या भी उत्पन्न हो सकती हैं, आंखों में जलन अथवा दर्द हो सकता है।

घर परिवार को एकजुट रख सभी के मध्य सामंजस्य बनाकर रखने का प्रयास करें, पारिवारिक मतभेद मनभेद ना होने दें। संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर मामला अनुकूल परिणाम दर्शाए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह खगोलीय घटनाक्रम अत्यंत ही शुभकारी परिणाम दर्शाने वाली रहेगी। आप इस दौरान अपने आलस्य का परित्याग कर कुछ नया व बेहतर करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आप रचनात्मक कार्यों को लेकर अधिक सक्रिय होंगे और आपके मन में उत्साह जोश व उमंग का भाव भी बरकरार रहेगा।

इस दौरान आपकी सामाजिक ख्याति में भी वृद्धि होगी। हालांकि सेहत के दृष्टिकोण से समय ठीक नहीं है, अतः अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

कारोबार व कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों को लेकर आपके द्वारा किए गए प्रयासों के सफल होने के आसार नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा जो कई बेहतरीन अवसर भी लेकर आएगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन अथवा सूर्य का प्रभाव बहुत बेहतर नहीं रहेगा। इस दौरान आपके लिए स्थिति भागदौड़ से भरी हो जाएगी जिससे समय व्यस्तता पूर्ण हो जाएगा। आपके ऊपर जिम्मेदारियां भी इस दौरान बढ़ सकती हैं, खासतौर पर पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है।

इस दौरान आपके खर्च में भी वृद्धि होगी, आप महंगी महंगी वस्तुओं पर अपना धन खर्च करेंगे जिस वजह से आगे चलकर आर्थिक तंगी जैसे हालातों का भी सामना करना पड़ सकता है। कोशिश करें अपने आपको वाद-विवाद से जुड़े मसलों से अधिक से अधिक दूर रखें। इस दौरान धन के उधार लेन-देन से बचें।

आगे पढ़ें बाकी राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में...