विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Jupiter Transit November 2020: देवगुरु बृहस्पति बदल चुके हैं अपनी राशि, कर रहे हैं मकर राशि में गोचर, जानिए इसका सभी राशियों पर प्रभाव

Jupiter Transit in Capricorn in November 2020, Know Effects on All Zodiac Signs

ज्योतिषशास्त्र में ग्रह-गोचरों की स्थिति और उनकी चाल परिवर्तन व राशि परिवर्तन आदि को बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण व प्रभावकारी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि किसी भी ग्रह की स्थिति में होने वाला परिवर्तन अथवा राशि परिवर्तन आदि का सभी 12 राशियों पर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष प्रभाव परिलक्षित होता है। ब्रह्मांड में कुल 9 ग्रह होते हैं जिसमें से बृहस्पति को सभी ग्रहों के अधिपति के रूप में स्वीकारा गया है। बृहस्पति को देवगुरु कहकर भी संबोधित किया जाता है, अतः बृहस्पति को बहुत अधिक महत्वकारी माना जाता है।

इसी मध्य 20 नवंबर 2020 की तिथि को बृहस्पति छठ पर्व की संध्या कालीन बेला के अर्घ्य वाले दिन अपनी राशि में परिवर्तन कर चुके हैं। बृहस्पति अपनी राशि परिवर्तित कर शनि की राशि मकर में प्रवेश कर रहे हैं जहां पूर्व से ही शनि अपनी राशि मकर में मौजूद है। ऐसे में गुरु का मकर राशि में प्रवेश करना सभी जातकों के लिए गहरा असर दर्शायेगा। इसका आपके कार्यक्षेत्र, निजी जीवन, रोजगार, शिक्षा आदि अन्य सभी क्षेत्र पर भी प्रभाव परिलक्षित होगा।

तो आइए जानते हैं आपके राशि के मुताबिक इस राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर क्या कुछ प्रभाव परिलक्षित होगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के दसवें भाव में गुरु का होने वाला गोचर मुख्य तौर पर आपके कार्यक्षेत्र कार्यालय आदि पर अपना प्रभाव दर्शायेगा। इससे आप के कारोबार में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। आपके बढ़ रहे पद व वेतन आदि में रुकावटें आएंगी। ऐसे समय में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। अपने उच्च अधिकारियों से बहस बाजी ना करें। बेवजह किसी को भी सलाह देते ना फिरें, इससे आपके मान हानि होने के आसार हैं। हर किसी की बातों का गलत मतलब निकाल समस्या उत्पन्न न करें, बल्कि तथ्यों को सरलता पूर्वक समझे और उसे जटिल ना बनाएं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के नौवें भाव में गुरु का होने वाला गोचर आपकी शिक्षा, विदेश यात्रा तथा भाग्य व धार्मिक आध्यात्मिक तथ्यों को दर्शाता है। इन दिनों आपको कहीं लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप आध्यात्मिकता की ओर भी आकर्षित हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ सकती है।
अतः अपने पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इस दौरान आपको आर्थिक मसलों को लेकर थोड़ा अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। धन निविश करने से बचने का प्रयत्न करें। हालांकि भाग्य पक्ष आपके अनुकूल रहेगा, आपको अपने कार्यों में बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आपकी परेशानियों व समस्याओं के दूर होने के आसार है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के आठवें भाव में गुरु का होने वाला गोचर आपके जीवन में अचानक ही या तो काफी लाभ प्रदर्शित करने लगेगा या फिर कोई बड़ा नुकसान करवा सकता है। यह भाव दुर्घटना को भी प्रदर्शित करता है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजग रहने की आवश्यकता है, वाहन चलाने में सावधानी बरते। कोशिश करेंगे कि वाहन चलाने या यात्राओं से बचने का प्रयत्न करें। इस दौरान आपको अपने भविष्य से संबंधित तथ्यों के बारे में अधिक बोलचाल करने से बचने का प्रयत्न करना चाहिए। आर्थिक मसलों में यह गोचर नुकसानदायक साबित हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के सातवें भाव में गुरु का होने वाला गोचर आपके दांपत्य जीवन प्रेम जीवन व कारोबार आदि को दर्शाता है। इन दिनों आपके कारोबार के हालात बिगड़ सकते हैं। आपके सहकर्मियों व सहयोगी के साथ अनबन अथवा मतभेद हो सकते हैं। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के रिश्ते में खुशहाली बरकरार रहेगी। वहीं अविवाहित विवाह योग्य जातकों के विवाह में समस्याएं बढ़-चढ़ कर आने लग सकती हैं।

आगे पढ़ें अन्य राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में