विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Jupiter Transit November 2020: देवगुरु बृहस्पति बदल चुके हैं अपनी राशि, कर रहे हैं मकर राशि में गोचर, जानिए इसका सभी राशियों पर प्रभाव

Jupiter Transit in Capricorn in November 2020, Know Effects on All Zodiac Signs

सिंह राशि

गुरु का गोचर सिंह राशि के छठे भाव पर अपना प्रभाव प्रदर्शित करेगा जो आपके कारोबार नौकरी शिक्षा स्वास्थ्य आदि को दर्शाता है। इस दौरान आपको अपने सेहत को लेकर अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। आप किसी बड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। आपको अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्यवर्धक तथ्यों का सेवन करें, योग, व्यायाम आदि करते रहें। इन दिनों कानूनी मसलों में आपको सावधानी बरतते हुए समझदारी के साथ कार्य लेने की आवश्यकता है। यदि आप नौकरी हेतु प्रयासरत है, तो आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के पांचवे भाव में गुरु का प्रवेश आपकी बौद्धिकता प्रेम व संतान पक्ष को प्रदर्शित करता है। विद्यार्थियों के लिए समय काफी अनुकूल रहने वाला है, आपको आपके मन मुताबित परिणाम प्राप्त हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों को सफलता की प्राप्ति हो सकती है, आपकी पदोन्नति होने के भी  योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको अपने रिश्तो व पारिवारिक तथ्यों को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के संबंध में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अपने माता-पिता की सेहत पर अधिक से अधिक ध्यान दें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के चौथे भाव में गुरु का प्रवेश होने जा रहा है जो मुख्य तौर पर आपके माता की सेहत व आपके पैतृक स्थान, वाहन, अचल-संपत्ति आदि को प्रदर्शित करता है। यदि आप इन दिनों निवेश करने हेतु इच्छुक हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल साबित होने वाला है। आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र में भी अच्छी आमदनी कमा सकते हैं। वहीं जमीन व अन्य वाहन अचल संपत्ति आदि जैसे तथ्यों की खरीदारी व विक्रय आदि से बचने का प्रयत्न करें। इन दिनों आपके माता जी के साथ संबंध बेहतर होंगे, बस उनके स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के तीसरे भाव में गुरु का होने वाला गोचर आपके वाणी व्यवहार को प्रभावित करेगा। इसका प्रभाव आपके पारिवारिक संबंध भाई बहनों के रिश्ते आदि पर भी प्रदर्शित होगा। इन दिनों आपको कहीं छोटी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। वहीं आप कानूनी मसलों को लेकर किसी जांच-पड़ताल आदि में लगे रहेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध थोड़े प्रभावित हो सकते हैं, उसके लिए आपको थोड़ी बहुत मेहनत करनी होगी। संभावना की परिस्थितियां जल्द ही आपके अनुकूल हो जाएं।

आगे पढ़ें अन्य राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में