विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

सिंह राशि प्रोफाइल

Singh Rashi Profile

सिंह राशि को राशि चक्र में पांचवे स्थान पर रखा गया है। इस राशि के व्यक्तियों के नाम टा, टी, टू, टे तथा मा, मी, मू, मे, मो आदि अक्षरों से आरम्भ होता है। इस राशि का चिन्ह सिंह अर्थात शेर है, इसलिए इनका स्वभाव भी शेर की तरह मजबूत, साहसी तथा आत्मविश्वासी होता है। इस राशि का स्वामी सूर्य है, इसलिए इनमें सूर्य के समान एक अलग ही प्रकार का तेज होता है जिससे ये लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। ये लोग सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हैं जिसके कारण ये कभी भी अकेले होते ही नहीं, हमेशा इनके आस-पास कोई न कोई बना ही रहता है।

सिंह राशि के व्यक्ति अपना कार्य स्वयं नहीं करते, अपितु इन्हें अपने सारे कार्य दूसरों से करवाना अच्छा लगता है। इसीलिये ये दूसरों को काम समझाने या बांटने तथा टीमवर्क करने में माहिर होते हैं। इनकी एक खास बात यह है कि ये लोग आपकी अच्छाई या बुराई आपके मुंह पर बोल देते हैं, इन्हें इसकी कोई शर्म नहीं होती है। इस राशि के व्यक्ति किसी भी सुंदर चीज़ को देखकर उसकी तरफ आकर्षित होकर खींचे चले जाते हैं, फिर चाहे वो मनुष्य हो या कोई वस्तु, साथ ही साथ भरी महफिल में इन्हें अपने आप को आकर्षण का केंद्र बनना अच्छे तरीके से आता है। इन्हें हर चीज़ में सुंदरता व सटीकता पसंद होती है।

आज का सिंह राशिफल देखें

ये लोग अपने आपको हर बंधन से मुक्त अथवा स्वतंत्र रखते हैं। ये लोग अपने घर पर ऐसे प्रोग्राम का आयोजन करते हैं कि लोग इनके घर को व आयोजन में मेहमानों की सुख-सुविधा हेतु तैयारियों को देख स्तब्ध रह जाते हैं, अर्थात ये अपने मेहमानों, रिश्तेदारों के साथ बहुत ही अच्छे से पेश आते हैं। ये लोग किसी और द्वारा पैसे से संबंधित सहायता लेना कतई भी पसंद नहीं करते। इन लोगों को अपने पैसों से ऐश व मौज का जीवन व्यतीत करना बहुत पसंद है तथा ये लोग इसीलिए कभी भी किसी भी चीज में, चाहे वह कितनी भी महंगी हो, उसमें पैसे खर्च करने से कभी अपना मन नहीं मारते। इनका जिस चीज पर दिल आ जाये, ये उसे खरीद लेते हैं। इनको दूसरों की सहायता करना अच्छा लगता है, परंतु दूसरों से सहायता लेना इन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है।

सिंह राशि के व्यक्ति एक ओर अपने मित्रों के लिए ईमानदार, तथा मित्रों पर जान छिड़कने वाले होते हैं, तो वहीं दूसरी ओर ये अपने शत्रुओं के लिए बहुत खतरनाक साबित होते हैं।

गुण/अच्छाई

  • चाहे कैसी भी परिस्थिति हो, अच्छी या बुरी, ये लोग हर परिस्थिति में दृढ़ता व मजबूती के साथ उसका सामना करते हैं।
  • ये लोग बहुत ही दयालु स्वभाव के होते हैं। ये हर समय किसी भी व्यक्ति की सहायता के लिए तैयार रहते हैं।
  • ये लोग किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी या चुनौती का सामना कर सकते हैं। ये लोग गरीबों, जरूरतमंदों तथा कमजोर या असहाय व्यक्तियों की सहायता करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं।
  • ये दूसरों को उनका काम समझाने और समूह में कार्य करने में बहुत ही उत्तम होते हैं।
  • इस राशि की स्त्रियां घर से बाहर नौकरी करने वाली होती हैं, परंतु ये अपने बच्चों को किसी भी चीज़ की कोई नहीं होने देती हैं और अपने बच्चों को बहुत प्यार करती हैं।
  • इनके काफी आकर्षक दिखने और सम्माननीय होने के कारण इनके कुछ मित्र या रिश्तेदार खुद को इनके सामने अपमानित या इनके प्रति जलन का भाव रखते हैं, परंतु अपने रिश्तेदारों को पुनः मनाने या खुश करने की कला भी इन्हें अच्छे तरीके से आती है।
  • ये व्यक्तित्व से काफी संगठित होते हैं जिस कारणवश लोग इनका बहुत सम्मान करते हैं, और ये भी सभी का बराबर सम्मान करते हैं।
  • इनके मित्र और ये स्वयं भरोसेमंद तथा वफादार होते हैं।
  • ये अपने रिश्तेदारों, करीबी मित्रों को खुश करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
  • यदि इनके परिवार अथवा परिवार के किसी सदस्य पर कोई संकट आता है, तो ये अपने सारे कार्यों को भुलाकर अपने परिवार की रक्षा व परिवार के हित में हर सुविधा को इकट्ठा करने के लिए जुट जाते हैं। ये हर प्रकार की परिस्थिति में अपने परिवार का साथ देते हैं।
  • ये किसी भी प्रकार की नेतृत्वता करने की क्षमता रखते हैं।
  • अपने द्वारा किये गए अच्छे प्रदर्शन से इन्हें बड़े पद की ओर अग्रसर किया जाता है।
  • बाहर से कठोर दिखाई देने वाले ये व्यक्ति भीतर से बहुत ही नम्र व दयालु स्वभाव के होते हैं।
  • इन्हें बात करना अधिक पसंद नहीं होता है, परंतु बात में यदि तर्क का विषय हो, तो ये उसमें बहुत दिलचस्पी लेते हैं।
  • ये अपने हर कार्य को बखूबी करते हैं।
  • इन्हें अपने रिश्तेदारों से बिगड़े संबंध पुनः बनाना बहुत ही अच्छे से आता है।
  • ये रचनात्मक तथा कलात्मक स्वभाव के मनुष्य होते हैं।
  • इनमें सूर्य के समान चमक व तेज होता है जिससे ये लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं।
  • ये चाहे कोई भी कार्य करें, इनका प्रदर्शन अच्छा ही रहता है, और इसी कारणवश लोग इनकी बहुत ही तारीफ भी करते हैं।
  • इन लोगों में बचपन से ही किसी को लीड करने, ग्रुप में आगे रहने की क्षमता होती है।
  • इस राशि की महिलाएँ और लड़कियां अपने आप को सभी के सामने सुंदर दिखाना पसंद करती हैं, और इसीलिए इनके अंदर बहुत ही अच्छे से तैयार होने की कला होती है।
  • सिंह राशि की लड़कियों को घुड़सवारी करना, टेनिस और बैडमिंटन खेलना बहुत ही पसंद होता है।

कमी/दोष

  • ये लोग बहुत ही जल्दी क्रोधित हो जाते हैं। क्रोध के कारण कभी-कभी ये अपना आपा खो बैठते हैं।
  • इनको अपनी कमाई या आमदनी से अधिक खर्च करने की आदत होती है जिसके कारण इन लोगों को पैसे की कमी की कभी-कभी गम्भीर समस्या का सामना करना पड़ जाता है।
  • इनकी एक बहुत बड़ी कमी यह होती है कि ये लोग अपनी तारीफ सुनकर तारीफ करने वाले व्यक्ति की हर बात को बिना सोचे-समझे मान लेते हैं जो इनके लिए बहुत ही खतरनाक रहता है।
  • कभी-कभी इन लोगों में अहंकार की भावना एक जाती है जो इनको लोगों से दूर कर देती है।
  • ये किसी के आदेशानुसार कार्य नहीं कर सकते।
  • ये कभी-कभी अपने प्रेमी को लोगों के सामने असहज महसूस करा देते हैं जिससे इनके प्रेमी को काफी दुख होता है, और कभी-कभी इनकी दूरी का कारण भी  बन जाता है।
  • ये लोग स्वभाव से तानाशाह, लालची तथा घमंडी भी होते हैं।
  • इन्हें कभी-कभी स्वयं पता भी नहीं चलता और ये लोगों को बड़ी सरलता से चोट पहुंचा देते हैं।

नौकरी/व्यवसाय

जिस व्यवसाय में इनको बॉस या मैनेजर का कार्य मिले, जिसमें इन्हें अपने से नीचे पद के व्यक्तियों को आर्डर या कोई काम समझाना या बांटना हो, उस व्यवसाय को ये बहुत ही अच्छे से कर लेते हैं। ये लोग किसी को समझने तथा किसी को भी उपदेश या नई-नई जानकारी देने में माहिर होते हैं। इसी कारणवश इनके लिए मनोवैज्ञानिक या मनोचिकित्सक, अध्यापक तथा राजनेता का व्यवसाय बहुत ही अच्छा मन जाता है जो कि इनके व्यक्तित्व के हिसाब से इनके लिए ठीक भी रहता है।

इन्हें किसी के नीचे कार्य करना या किसी का आदेश मानना अच्छा नहीं लगता है। इनके लिए ऐसी एजेंसियों में, जहाँ ये एडवाइज़र के रूप में हों, कार्य करना बहुत अच्छा रहता है, जहाँ इनका मन भी लगा रहता है। इनका प्रतिभावान होना इन्हें हर व्यापार और व्यवसाय में सफल बनाता है। इसके अलावा ये लोग कानून के क्षेत्र, अकाउंट के क्षेत्र तथा कॉमर्स आदि के क्षेत्र में भी कामयाबी पाते हैं। किसी धातु या पत्थर के व्यवसाय, वकील तथा विदेशी व्यवसायों में भी ये लोग काफी तरक्की कर सकते हैं।

प्रेम जीवन

ये लोग अपने लिए सुंदर, आकर्षक, वफादार तथा दृढ़निश्चयी साथी की चाह रखते हैं। ये अपने साथी का चुनाव बहुत ही सोच-समझकर करते हैं। ये लोग खुले विचारों के होते हैं, इसलिये ये अपने साथी/प्रेमी को किसी भी बंधन में न रखकर उसे स्वतंत्र रखते हैं क्योंकि इनका मानना है कि सब को अपना जीवन अपने तरीके से जीने का पूरा हक होता है। इसलिए हर व्यक्ति को स्वतंत्र होना जरूरी है ताकि वह अपने जीवन में वो सब कर सके, जिसकी उसे चाह है।

ये लोग अपने प्रेमी के लिए किसी भी प्रकार की कोई सीमा नहीं रखते हैं। ये अपने जीवनसाथी का साथ हमेशा हर परिस्थिति में देते हैं। ये लोग अपने प्रेम/प्रेमी को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इनके प्रेम करने का अंदाज औरों से अलग होता है। ये अपने साथी को वह हर खुशी देते हैं जिसकी उसे चाह है, या जिसका वह हकदार है। इन लोगों से सिर्फ वही प्रेम कर सकते हैं जिनमें अहंकार न हो, क्योंकि अहंकार की भावना आते ही प्रेम में बाधाएं आ सकती हैं। ये अपने प्रेमी के लिए बहुत खर्चा करते हैं और अपने प्रेमी को बहुत ही महंगे ओर बड़े उपहार देना पसंद करते हैं। धनु, सिंह तथा मेष राशि के लोग इनके अच्छे जीवन साथी बनते हैं।

शुभ रंग: सुनहरा, लाल तथा सूर्य से मिलते जुलते सभी रंग

शुभ रत्न: माणिक, मोती तथा हीरा

शुभ अंक: 1, 10, 28, 37, 46, 55, 64, 4,13, 22, 31, 40, 58, 67, 76

अशुभ अंक: 6, 7, 8

शुभ दिन: रविवार, गुरुवार