विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

घर से जुड़े 20 महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स जो देंगे शानदार परिणाम

20 useful vastu tips for home that will give positive effects

हमारे जीवन में वास्तु का बहुत ही अधिक प्रभाव होता है। घर, कार्यक्षेत्र आदि में दशा-दिशायें हमारे भाग्य और सकारात्मक सोच को बेहद गहरे तौर पर प्रभावित करती हैं।

आज इस लेख के माध्यम से हम कुछ ऐसे छोटे और सरल 20 खास वास्तु उपाय बताएँगे, जिन्हे अपनाकर आप अपने आसपास के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा को ना केवल बढ़ा सकते हैं, बल्कि अपने सोये हुए भाग्य को भी जगा सकते हैं। आइये जानते हैं ये वास्तु टिप्स

  1. हमें कभी भी घर की सजावट में काले रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि वास्तु शास्त्र में काले रंग को अशुभ माना जाता है। इससे घर का माहौल तनावपूर्ण व निराशाजनक हो जाता है।
  2. यदि घर में लगा पर्दा कहीं से कट या फट जाए, तो उसे तुरंत ही हटाकर नया पर्दा लगाना चाहिए क्योंकि घर में कटे-फटे पर्दों के होने से दरिद्रता आती है।
  3. घर के सौहार्दपूर्ण वातावरण को बनाये रखने के लिए घर में सात्विक व हल्के रंगों के सामानों से सजावट करनी चाहिए।
  4. घर के ड्राइंग रूम में सोफासेट को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर रखें। टीवी को पश्चिम दिशा में रखें।
  5. समय से पर्दों को धोना चाहिए क्योंकि पर्दों के गंदे होने पर उनसे नकारात्मक ऊर्जा आती है।
  6. घर में सजावट के लिए पोस्टर व सीनरी खरीदते वक्त हमेशा यह ध्यान रखें कि उसमें किसी भी प्रकार की हिंसा, दुख या अपराध आदि भावों के चित्र न हो, क्योंकि इनसे घर में अशान्ति आती है।
  7. परिवार की फोटो का कोई फ्रेम है तो उसे पश्चिम दिशा के कोने में लगाएं। इससे परिवार के सदस्यों में मधुरता आती है और आपसी-प्रेम बढ़ता है।
  8. ड्राइंग रूम की पूर्व, दक्षिण दिशा की ओर ताजे फूलों को रखने से घर के सदस्यों का मन शांत व प्रसन्न रहता है।
  9. घर में पूजाघर सदैव पूर्व दिशा की ओर बनाना चाहिए क्योंकि पूर्व दिशा में देवताओं का निवास होता है।
  10. घर के फर्श में स्वस्तिक, देवी-देवता, शंख, पुस्तक, मुकुट, वीणा तथा पशु-पक्षी की आकृति नहीं बनानी चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है और इससे आप मानसिक रोगी भी बन सकते हैं।
  11. कमरे के सभी कोनों में एक ही रंग होना चाहिए। वास्तु के हिसाब से कमरे में अलग-अलग रंग होना अशुभ होता है।
  12. कमरे की दीवारें टूटी हुई नहीं होनी चाहिए।इससे उस कमरे में रहने वाले व्यक्ति पर गलत प्रभाव पड़ता है।
  13. घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर बुद्ध की प्रतिमा रखने से घर में नकरात्मकता नहीं आती है।
  14. आप अपने घर में सजावट के लिए एक्वेरियम (मछलीघर) भी रख सकते हैं। यह न सिर्फ आपके घर की सुंदरता को बढ़ाता है, अपितु कई वास्तुदोषों को दूर भी करता है। इसीलिए इसे घर में रखना बहुत शुभ माना गया है।
  15. घर में बच्चों या बड़ों का स्टडी या रीडिंग रूम पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इससे बच्चों का मन पढ़ने में अधिक लगता है और बच्चे की स्मरण शक्ति बढ़ती है
  16. घर में कभी भी कम रोशनी नहीं रखनी चाहिए। इसलिए घर में सदैव अधिक रोशनी देने वाले लाइट और बल्ब लगाने चाहिए।
  17. घर की किचन में कभी भी काले रंग के फर्नीचर या टाइल्स नहीं लगवाने चाहिए।
  18. हमें कभी भी उत्तर दिशा की ओर नहीं सोना चाहिए। इसके अलावा हम किसी भी दिशा में सो सकते हैं।
  19. घर की पूर्व दिशा में उगते हुए सूरज की तस्वीर लगानी चाहिए। इससे घर में शांति रहती है और घर को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
  20. नवविवाहित जोड़े की फोटो को सदैव घर की उत्तर दिशा या उत्तर-दक्षिण कोने में लगाना चाहिए। इससे उनमें प्रेम बढ़ता है।