विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2020

Weekly Horoscope 19 October to 25 October 2020 Saptahik Rashifal

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके समक्ष हमेशा उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने खान-पान पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, अपने खान-पान पर नियंत्रण स्थापित करें और स्वास्थ्यवर्धक सात्विक चीजों का ही सेवन करें अन्यथा हालात बिगड़ने के आसार नजर आ रहे हैं। घर परिवार की समस्याओं को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। ध्यान रहे पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने के मध्य आप अपने घर के बड़े बुजुर्गों को दुखी ना कर दे। कारोबार में निवेश करने से पूर्व विचार कर ले, निवेश से संबंधित दस्तावेजों को पूरी तरह से पढ़ ले और तथ्यों की जांच परख कर ले। सोच परख कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है अन्यथा आप किसी ना किसी मोड़ पर धोखाधड़ी व हानि आदि का शिकार हो सकते हैं।

शुभ अंक - 7
शुभ दिन - मंगलवार
शुभ रंग - बादमी
सफलता का सूत्र - स्वयं पर भरोसा रखें, हालात बेहतर होंगे। अपनी ओर से मेहनत में कमी ना आने दे।

उपाय -

  • गरीबों व जरूरतमंदों के मध्य सफेद वस्तुओं का दान करें। इस सप्ताह भगवान शिव की उपासना करें, उन्हें दूध से अभिषेक कराएं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह के आरंभ का समय अत्यंत ही शुभकारी साबित होने वाला है। आपके सभी कार्य आपके अनुकूल संपन्न होते चले जाएंगे और लाभ ही लाभ प्राप्त होगा। कारोबार में आपने जितनी अपेक्षा की थी, उससे बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। वहीं आपके करियर से जुड़ी जो भी समस्याएं होंगी, उन समस्याओं के भी समाधान मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको अपनी संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। किंतु इस सप्ताह के 22 अक्टूबर की तिथि को आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है, कोई बुरी खबर आपको प्राप्त हो सकती है अथवा आपका किसी ना किसी प्रकार से नुकसान हो सकता है। अतः खूब सावधान रहें। इस सप्ताह आपको अपेक्षित लोगों से अधिक मदद नहीं प्राप्त होगी। घर परिवार का माहौल भी कुछ ठीक नहीं रहेगा। पारिवारिक माहौल को लेकर मन आपका हताश व चिंतित बना रहेगा। वहीं कारोबार से जुड़े जातकों के लिए दिन व समय उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। इस दौरान आप आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें।

शुभ अंक - 5
शुभ दिन-गुरुवार
शुभ रंग-लाल
सफलता का सूत्र - आत्मविश्वास बनाए रखें।

उपाय -

  • प्रतिदिन प्रात काल उठकर भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें। इसके अतिरिक्त भगवान सूर्य को चंदन रोली का भी अर्पण करें।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके अंदर थोड़ा चिड़चिड़ापन, थोड़ा अहंकार आदि की भावना देखने को मिलेगी जो आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। कोशिश करें कि ऐसी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर अपने कार्य हेतु प्रयत्नशील रहे, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे। जिस भी कार्य में आपको सब्र रख कर अथवा अन्य माध्यमों से स्वयं पर नियंत्रण रखकर अधिक सफलता की प्राप्ति होने के आसार हैं, उसमें इंतजार कर लेना ही बेहतर रहेगा। इस सप्ताह के दौरान आपको आपके मित्रों अथवा स्वजनों की ओर से लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। युवा जातकों के रोजगार प्राप्ति के अवसर हैं। वहीं जो विद्यार्थीगण अपने करियर को लेकर चिंतित हैं, उनके करियर को नया आयाम मिल सकता है। इस सप्ताह आपके द्वारा किए गए क्रियाकलाप आपके भविष्य को बेहतर बनाने का कार्य करेंगे। वहीं आर्थिक मसलों को लेकर आपको काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है, इस दौरान किया गया निवेश आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। महिला जातकों का अधिकांश समय इस सप्ताह धार्मिक क्रियाकलाप में ही व्यतीत होगा।

शुभ अंक - 3
शुभ दिन - शुक्रवार
शुभ रंग - सफेद
सफलता का सूत्र - अपनी बौद्धिकता का इस्तेमाल करते हुए चतुराई से अपने कार्य को बनाने का प्रयास करें।

उपाय -

  • गाय को रोटी व हरा चारा खिलाएं। भगवान गणेश की पूजा आराधना करें, उन्हें नारियल अर्पित करें।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का साप्ताहिक राशिफल...