विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2020

Weekly Horoscope 19 October to 25 October 2020 Saptahik Rashifal

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह अत्यंत लाभकारी साबित होने वाला है। आपने जितनी उम्मीद भी नहीं की होगी, उससे भी कहीं अधिक आपको मुनाफा हो सकता है। कारोबार में खूब लाभ कमाएंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी एवं कारोबार भी प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेंगे। इस सप्ताह की 22 अक्टूबर के बाद बेरोजगार जातकों के नौकरी मिलने के भी आसार नजर आ रहे हैं। वहीं कारोबारी वर्ग के जातकों व नौकरी पेशा जातकों को अपने उच्च अधिकारियों व सहकर्मियों आदि का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लघु उद्योग से जुड़े कारोबारियों के लिए यह समय अनुकूल ही रहने वाला है। आपको कारोबार के विस्तार व वृद्धि हेतु आर्थिक तौर पर सहयोग की प्राप्ति हो सकती हैं। जो जातक प्रेम विवाह हेतु मन बनाए हुए हैं, उनके किसी पारिवारिक जन के सहयोग से प्रेम विवाह के भी आसार बन रहे हैं। सप्ताह के अंत में आपको कहीं छोटी-मोटी यात्राओं पर जाना पड़ सकता है, संभवत यह यात्रा आपके लिए लाभकारी साबित हो।

शुभ अंक -  8
शुभ दिन - बुधवार
शुभ रंग - हरा
सफलता का सूत्र - मौके को यूंही ना गवाएं, हर अवसर का पूरा पूरा लाभ उठाएं।

उपाय -

  • घर के बड़े-बुजुर्गों का नित्य प्रतिदिन आशीर्वाद दें, तभी बाहर जाए। माँ आदिशक्ति जगदंबा की पूजा आराधना करें।

वृश्चिक राशि

आलस्य का परित्याग करें, तभी आप अपने कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों को बेहतर कर पाएंगे। आपके कार्य के हालात में मंदी देखने को मिल रही है। कार्य को समय पर पूर्ण करने की चेष्टा करें अन्यथा मेहनत व समय के बावजूद भी आप उचित लाभ की प्राप्ति नहीं कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र के मसले में किसी अन्य पर भरोसा करना आपके लिए हानि प्रद साबित हो सकता है।, आपको धोखाधड़ी का भी सामना करना पड़ सकता है। कारोबारियों के लिए सप्ताह मिश्रित परिणामकारी रहने वाला है। परिस्थितियां कभी बेहतर तो कभी सामान्य बनी रहेगी। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर यह समय कुछ ठीक नहीं रहेगा।  आपके समक्ष अलग-अलग प्रकार की समस्याएं खड़ी हो जाएंगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है अन्यथा मसला बनने से पहले ही बुरी तरह बिगड़ सकता है। इस सप्ताह छात्रों को उनके द्वारा किए गए प्रयासों का बेहतरीन परिणाम प्राप्त हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, आप की सेहत की की स्थिति बिगड़ सकती है।

शुभ अंक - 1
शुभ दिन - रविवार
शुभ रंग - केसरिया

सफलता का सूत्र - चतुराई के साथ कार्यों को पूर्ण करें, बौद्धिकता का इस्तेमाल करें।

उपाय -

  • गरीबों व कन्याओं के मध्य गुरुवार के दिन लाल रंग के वस्त्रों का दान करें। माता दुर्गा की पूजा आराधना करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आर्थिक मसलों को लेकर काफी लाभकारी रहने वाला है। आपके अनेकानेक प्रकार से लाभ होंगे। आपको सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। आपके अंदर एक विशिष्ट जोश उत्साह व तेज देखने को मिलेगा जिसके बलबूते पर आप सभी कार्यों को बड़ी ही समझदारी के साथ पूर्ण करते चलेंगे। आपका धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा, आप पूजा-पाठ आदि जैसे कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस सप्ताह की 25 अक्टूबर की तिथि को आपका दिन काफी व्यस्तता पूर्ण व्यतीत होने वाला है। आप इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दे, आपके सेहत के स्थिति बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं। यदि आप अचल संपत्ति, भूमि, मकान, वाहन आदि की खरीदारी हेतु मन बना रहे हैं, तो कोई भी निर्णय पूरी समझदारी के साथ ले और हर पक्ष व हर पहलू को देखते हुए लें। नौकरी पेशा जातकों के लिए यह सप्ताह आर्थिक मसलों को लेकर लाभकारी रहने वाला है। वहीं बेरोजगार युवा जातकों के रोजगार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवन में और वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवन में खुशहाली बरकरार रहेगी।

शुभ अंक - 9
शुभ दिन - गुरुवार
शुभ रंग - पीला
सफलता का सूत्र - किसी भी तथ्य को लेकर अपने मन में नकारात्मक भावना आने न दे, सकारात्मकता को बनाए रखें।

उपाय -

  • गाय को चने की दाल व घास आदि खिलाएं।
  • ॐ नमो नारायणाय नमः’ मंत्र का जप करें।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का साप्ताहिक राशिफल...