विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

6 अप्रैल 2021 राशिफल, मंगलवार का दिन इन जातकों के लिए रहेगा बेहद सफल

Horoscope Today Dainik Rashifal 6 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 6 अप्रैल 2021, दिन मंगलवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल 6 अप्रैल 2021।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी परिणाम दर्शाने वाला है। आज का दिन आपका आपको लाभ अवश्य ही दिलाएगा।

आज आप सामाजिक क्रियाकलापों के प्रति काफी अधिक सक्रिय नजर आएंगे। आपका सामाजिक क्रियाकलापों में खूब मन लगेगा। लोग आपको काफी महत्व भी देंगे और आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।

आज आपके कुछ नए-नए मित्र बनेंगे जो आपके लिए भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अचल संपत्ति से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आपका आज का दिन काफी लाभकारी साबित होने वाला है।

आज शाम आपकी माताजी की सेहत की स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती हैं, अतः उनका विशेष ख्याल रखें। उन्हें शारीरिक तकलीफ सता सकती हैं जिससे आपका मन भी काफी परेशान होगा। हालांकि संभावना है कि रात्रि तक परिस्थितियां सामान्य हो जाएगी और आपकी माताजी के सेहत की स्थिति में भी सुधार आ जाए।

आज आपके पिताजी का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपके पिताजी आपके प्रति काफी स्नेह व प्रेम की भावना दर्शाएंगे। आज आपको शासन सत्ता की ओर से सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आज आपके समक्ष भिन्न-भिन्न प्रकार की बाधाएं आएँगी, आपके कुछ नए-नए शत्रु भी बनेंगे। पूर्व से भी जो आपके शत्रु होंगे, वे भी आपके आज प्रति काफी अधिक सक्रिय हो जाएंगे। कुल मिलाकर आपके सभी शत्रु मिलकर आपके विरुद्ध अनेकानेक प्रकार के षड्यंत्र रच सकते हैं। वे आपकी छवि को नकारात्मक करने हेतु हरसंभव प्रयास करेंगे। ऐसे में आप चिंतित व परेशान होकर हाथ पर हाथ धरे घबराकर बैठने के बजाय चतुराई से कार्य लें और अपने शत्रुओं के षड्यंत्र का पर्दाफाश कर अपने आपको सफलता के उच्चतम शिखर तक ले जाएंगें।

कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साझेदारी में कारोबार कर रहे जातकों का दिन भी बढ़िया बीतेगा। आज आपकी संतान के विवाह से जुड़े वार्तालाप के काफी तीव्र हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है। आज आप अपनी माता जी के किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के बारे में मन बना सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। विशेष तौर पर आर्थिक मसलों को लेकर आपका दिन काफी शानदार बितने वाला है। आज आपके अटके हुए धन आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं जिससे आपका मन काफी प्रसन्नचित रहेगा।

विवाहित जीवन गुजार रहे जातकों का दिन काफी बेहतर गुजरने वाला है। आज आपको आपके जीवनसाथी की ओर से कोई सुंदर उपहार प्राप्त हो सकता है।

आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर विशेष ध्यान देंगे और अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर आप अपना कुछ धन भी खर्च कर सकते हैं।

वहीं नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने व्यवहार में सकारात्मकता बनाए रखें। सेहत के दृष्टिकोण से आपका आज का दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा, अतः लापरवाही करने से बचें, साथ ही अपने खानपान का विशेष ख्याल रखें। आज आपके पारिवारिक जनों के मन में आपके प्रति प्रेम व स्नेह की भावना बनी रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदाई रहने वाला है। आज आपको सभी जनों की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी। आज आपके छोटे भाई-बहन आप के प्रति काफी सहयोग की भावना दिखाएंगे।

कार्यस्थल पर आज आप अपने कार्य के प्रति काफी केंद्रित नजर आएंगे। आपके स्वभाव में गंभीरता दिखेगी। आप अपने कार्य के प्रति काफी क्रियाशील और गंभीर रहेंगे। वहीं आज आपके शत्रु काफी अधिक प्रबल होते हुए नजर आ रहे हैं, वे आपके विरुद्ध कई प्रकार की रणनीतियां भी रख सकते हैं। किंतु उनकी एक भी रणनीति आपके बुलंद इरादों के आगे टिक नहीं पायेगी, आप अपनी मेहनत के बलबूते पर कामयाबी की प्राप्ति अवश्य ही करेंगे।

आज शाम आप आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होते हुए नजर आएंगे। आप आध्यात्मिक विषय वस्तु पर अधिक से अधिक समय देंगे। आप ऐसे तथ्यों पर किसी से वार्तालाप भी कर सकते हैं।

आज आपका मन खुश रहेगा, आप अपने सभी रिश्तो को संभाल कर खुशहाल बनाए रखने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छा बना रहने वाला है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...