विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

6 अप्रैल 2021 राशिफल, मंगलवार का दिन इन जातकों के लिए रहेगा बेहद सफल

Horoscope Today Dainik Rashifal 6 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कुछ तथ्यों को लेकर आपके समक्ष थोड़ी दुविधापूर्ण स्थिति तो आएँगी, परन्तु फिर भी अधिकांश तथ्यों को लेकर आपका दिन बेहतर ही बना रहेगा।

आज आपके मन में दूसरों के प्रति प्रेम व स्नेह की भावना उमड़ेगी, आप दूसरों के सहयोग हेतु तत्पर नजर आएंगे। आपके मन में परोपकार की भावना प्रबल रूप से स्थान बनाएगी, आप दान पुण्य का कार्य भी करेंगे।

आज आप अपना समय आध्यात्मिकता की ओर भी देंगे, आप पूजा-पाठ जैसे कार्य में भी समय व्यतीत करेंगे जो आपके मन को संतुष्टि प्रदान करेगा। वहीं आज आपके कुछ पुराने महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकते हैं जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा।

आज आपके ऊपर आलस्य भाव भी हावी दिखेगा। इसका परित्याग कर दें तो काफी बेहतरीन आपका दिन गुजर सकता है। आज आपके शत्रु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। कारोबारी तौर पर आज आप कुछ नई नीतियां बनाकर उसका क्रियान्वयन करने के संबंध में विचार कर सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य के बलबूते पर आपके कई विशेष कार्य भी संपन्न हो जाएंगे।

आज आपकी सेहत की स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार होगा, आपके पुराने रोग, कष्ट आदि सभी समाप्त हो सकते हैं। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर भी आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। अन्य तथ्यों को लेकर भी आपका दिन लाभप्रद रहेगा।

आज आप दूसरों की मदद हेतु सहायक साबित होंगे। आपके कई मित्रों को आपकी वजह से सहायता मिलेगी और वह अपनी परेशानियों का हल निकाल पाएंगे। आपको दूसरों की मदद करना काफी खुशी और संतुष्टि की अनुभूति देगा।

वहीं आज आप संतान के भविष्य को लेकर क्षणिक काल हेतु थोड़े चिंतित नजर आएंगे। किंतु संभावना है कि शाम गुजरते-गुजरते आपकी संतान के कैरियर व कार्यक्षेत्र से सम्बंधित कोई सुखद व शुभकारी समाचार प्राप्त हो जाए जिससे आपके मन के तनाव तत्काल ही दूर हो जाएंगे। आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों की ओर से विशेष राय प्राप्त हो सकती है।

तुला राशि

कार्यस्थल से जुड़े तथ्यों को लेकर आपका आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। हालांकि कुछ विषय वस्तु को लेकर आपका दिन काफी अधिक व्यस्ततापूर्ण हो जाएगा। आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारी आ जाने की वजह से आपका दिन भागदौड़ में ही बीतेगा।

आज आप कारोबार से जुड़े तथ्यों में कुछ नई-नई रणनीतियों को भी क्रियान्वित करेंगे। इन नीतियों के सफल व सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं। नौकरी-पेशा जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा मुसीबतों से भरा हो सकता है। आज आपके ऊपर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल सकता है। ऐसे में धैर्य बनाए रखें। अत्यधिक परेशान व व्याकुल ना हों। समझदारी से ही आप अपने आपको सही साबित कर पाएंगे।

आज के दिन वाहन चलाने से बचने का प्रयास करें। वाहन चलाना आपके लिए घातक साबित हो सकता है। संभावना है कि कोई छोटी-मोटी चोट लग जाए। अतः वाहन ना ही चलाएं तो बेहतर रहेगा। शादीशुदा जीवन बिता रहे जातकों के लिए दिन शांतिमय बीतने वाला है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम दर्शाने वाला है। वहीं आर्थिक हालात को लेकर आपका आज का दिन काफी अधिक खर्चीला बना रहेगा। आज आपको आर्थिक तथ्यों को लेकर सोच विचार कर अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है अन्यथा आगे चलकर आपको आर्थिक तंगी जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

आज संतान को लेकर आपका मन काफी प्रफुल्लित रहेगा। आज आपकी संतान के द्वारा किए गए कुछ कर्मों की वजह से आपकी प्रसिद्धि में भी बढ़ोतरी हो सकती है जो आपके मन को काफी अधिक गौरवान्वित करेगा।

आज शाम आपको अपने मित्रों के साथ घूमने-फिरने अथवा मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा जिससे आपका मन काफी तरोताजा होगा। कार्यस्थल पर आज अपने शत्रुओं से संभल कर रहें, इन शत्रुओं से धैर्य व सूझबूझ के बलबूते पर ही जीत हासिल की जा सकती हैं।

वहीं विद्यार्थियों को आज उनके गुरुजनों अथवा वरिष्ठों की ओर से कुछ सलाह प्राप्त हो सकती है जो उनके करियर के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...