विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Today's Horoscope 5 January 2021: इन 7 राशियों को मिलेंगे मनमुताबित फल, जानें 5 जनवरी 2021 का राशिफल

Horoscope Today 5 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप को बेहतरीन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर आपका दिन लाभकारी रहेगा। वैवाहिक जीवन गुजार रहे लोगों का आज का दिन काफी तनावपूर्ण हो सकता है, आज आपके जीवन साथी आपके प्रति काफी विरोध प्रदर्शित कर सकते हैं। ऐसे में आपको धैर्य व संयम से कार्य लेने की आवश्यकता है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक के लिए भी आज का दिन ठीक नहीं रहेगा, आपके रिश्ते में नीरसता की भावना उत्पन्न हो सकती हैं। अतः समझदारी से आगे बढ़े। घर परिवार का वातावरण सुखद एवं शांतिपूर्ण रहने वाला है, पारिवारिक जनों के मध्य आपसी प्रेम व सहयोग की भावना बढ़ेगी। पारिवारिक सभी जन आज साथ बैठकर समय व्यतीत कर सकते हैं। कारोबार को लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा, आपको बेहतरीन व मनो अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके कारोबार के विस्तार होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। आज आपके अनावश्यक खर्च भी बढ़ सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से परिणाम प्रदर्शित करने वाला है। आज आपको स्वयं पर भरोसा रख कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास के बलबूते पर आप हर प्रकार की कठिनाइयों का सामना करते हुए सफलता की प्राप्ति कर सकते हैं। अतः स्वयं पर भरोसा रखें, आप अवश्य ही कामयाबी की प्राप्ति करेंगे। भाग्य के बुलंद सितारे भी इसमें आपकी खूब मदद करेंगे, आपको बहुत अधिक मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी और आप मनो अनुकूल परिणाम की प्राप्ति कर लेंगे। नौकरी पेशा जातकों को आज अपनी बौद्धिकता व चतुराई का कोई बढ़िया लाभ मिल सकता है। वहीं कारोबारियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आज आपके किसी महत्वपूर्ण डील आदि के साइन होने के आसार नजर आ रहे हैं जो आपके लिए काफी मुनाफा प्रदायक साबित होगा। आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं किंतु आमदनी के हालात बेहतर होने की वजह से आप खर्च को नजरअंदाज कर आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन कुछ ठीक नहीं है, अपना ख्याल रखें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले जुले परिणामों वाला रहने वाला है। आज आपके खर्च में काफी बढ़ोतरी होगी। बढ़ रहे खर्च आपके मानसिक तनाव का कारण बन सकते हैं। घर परिवार का वातावरण भी बहुत बेहतर नहीं रहेगा, पारिवारिक वातावरण भी आपके मन को परेशान करने वाला साबित होगा। आज आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों का भी आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त नहीं होगा जिस वजह से आपका मन काफी दुखी रहेगा। आपकी आमदनी में भी कमी आएगी। वहीं कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा व लाभकारी साबित होने वाला है। सरकारी योजनाओं से आज आपको कोई बड़ा मुनाफा हासिल हो सकता है। टैक्स, बजट आदि का भी कोई आपको मुनाफा हासिल हो सकता है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन सुखद और खुशहाल रहेगा। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य तनावपूर्ण स्थिति बरकरार रहेगी, आपको अपने रिश्ते को सवारने हेतु समझदारी दर्शाने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी कमाई में बढ़ोतरी होगी और आप अपनी कमाई में बढ़ोतरी के हेतू कई नई मार्ग भी प्रशस्त कर लेंगे। आप आप आमदनी के कई योजनाओं के संबंध में भी विचार करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है, आज आप अपने प्रियजन को खुश करने हेतु कई प्रकार की प्रयत्न करेंगे। आप उनके लिए कुछ क्रिएटिव और बेहतरीन करेंगे जिससे आपके प्रियजन काफी प्रसन्न व प्रफुल्लित हो उठेंगे, इससे आपके संबंध में भी गहराई आएगी। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन संतुष्टि प्रदान करने वाला है। आप का दिन काफी अच्छा बीतेगा। आप अपने घर परिवार के जनों की सुख-सुविधा हेतु कोई नई वस्तु खरीद कर घर ला सकते हैं जिससे पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। आपकी सेहत के दृष्टिकोण से दिन अच्छा है। कारोबार में आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी, आप मुनाफे में रहेंगे। आज आप अपने साथ-साथ अपने सहकर्मियों सहयोगियों व कर्मचारियों का भी ध्यान रखें तो वे आपके लिए काफी मददगार व लाभ प्रदायक साबित हो सकते हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...