विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Today's Horoscope 5 January 2021: इन 7 राशियों को मिलेंगे मनमुताबित फल, जानें 5 जनवरी 2021 का राशिफल

Horoscope Today 5 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपको अपने कार्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपना ध्यान कार्य पर केंद्रित रखें और स्वयं को उसी में लीन रखने का प्रयत्न करें। अन्य तथ्यों से जितना दूर रहे उतना ही बेहतर हैं। आज आपको आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम भी प्राप्त होगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। नौकरी पेशा जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। जो जातक नौकरी हेतु प्रयासरत है, उनको नौकरी की भी प्राप्ति हो सकती है। कारोबारियों के लिए आज का दिन सामान्य तौर पर बढ़िया रहेगा। आज आप सोच समझकर अपने कदम आगे बढ़ाए। कोई भी नया निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य ही कर ले। किसी भी बात का बुरा मान कर उसे मन में बैठाने की बजाय अपनी बातों प्रस्तुत कर गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपके मध्य प्रेम बना रहेगा। बावजूद इसके वार्तालाप करने के दौरान अपनी वाणी पर थोड़ा संयम व सावधानी बरतें तो ही बेहतर है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं या फिर किसी लंबी दूरी की यात्रा हेतु योजना बद्ध हो सकते हैं। किंतु कोशिश करें कि यात्राओं पर ना ही जाए तो बेहतर है, क्योंकि आज का दिन आपके लिए यात्राओं को लेकर ठीक नहीं है। आज आप स्वयं के को शारीरिक व मानसिक तौर पर आराम देने की चेष्टा करें। हालांकि महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम तक पहुंचा देना ही बेहतर हैं। नौकरी पेशा जातकों को आज काफी अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपकी मेहनत के बलबूते पर परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेगी और आपको मनो अनुकूल इच्छित परिणाम की प्राप्ति होगी। कारोबारियों के लिए भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है। घर परिवार का वातावरण प्रेम से भरपूर रहेगा। पारिवारिक जनों के मध्य समझदारी की भावनाएं स्पष्ट दिखेंगी और आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने प्रियजन को मन की बातें आसानी से कह पाएंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज कोशिश करें कि स्वयं को फिजूल की चिंताओं में अटका कर ना रखें। अपने दिन को बेहतर बनाने हेतु स्वयं को मानसिक तनाव से दूर करें और अपनी सोच में सकारात्मकता लाएं, तभी आप समस्याओं से स्वयं को दूर रख तनावमुक्त महसूस कर पाएंगे। सेहत की दृष्टि से दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके स्वास्थ्य के कमजोर रहने के आसार हैं। अतः अपनी सेहत का अधिक से अधिक ख्याल रखें। विवाहित जीवन के जातकों के लिए दिन ठीक नहीं है। आपके मध्य क्रोध की भावना रहेगी। आपका क्रोध आपके संबंध को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। अतः सावधानी व संयम बरतें। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन सुखद रहेगा। कारोबार में आपको आपके मनो अनुकूल फल की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास बनाए रखें, स्वयं पर भरोसा रख कर आप बड़ी से बड़ी उपलब्धियों को हासिल कर सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आप एवं आपके जीवन साथी दोनों ही मिलकर आज के दिन को काफी खूबसूरत व यादगार बनाएंगे। आप अपने दिन को बेहतर बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। आपके रिश्ते में प्रेम व रोमांच भी उभर कर आएगा जिससे आपके मध्य आपसी समझ व अपनापन बढ़ेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है, आज आप अपने प्रियजन से अपनी मन की बातें बता पाने में कठिनाइयों की अनुभूति करेंगे। हालांकि आपके प्रियजन अपनी ओर से आपको समझने हेतु खूब प्रयत्न करेंगे जिससे वे आपके मन की भावनाओं व विचारों को समझ पाने में सफल होंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। आज आपके खर्च में आज बढ़ोतरी हो सकती है, किंतु खर्च के साथ-साथ आमदनी में भी वृद्धि होगी। कारोबार को लेकर आपका आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको काफी बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। लोग आपके कार्य की सराहना भी करेंगे।