विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Today's Horoscope 5 January 2021: इन 7 राशियों को मिलेंगे मनमुताबित फल, जानें 5 जनवरी 2021 का राशिफल

Horoscope Today 5 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 5 जनवरी 2021, दिन मंगलवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 5 जनवरी 2021 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याओं से भरा रहने वाला है। आज आपको सावधानी बरतकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आपके समक्ष अनेक प्रकार की चुनौतीपूर्ण स्थिति आएंगी जिनसे आपको जूझना पड़ सकता है। आप स्वयं को मानसिक और शारीरिक दोनों और से कष्ट में महसूस करेंगे। अनेक प्रकार की समस्याओं से सामना करते हुए आज के दिन को व्यतीत करेंगे। हालांकि आप अपनी बौद्धिकता व कार्यकुशलता के बलबूते पर दिन को बेहतर बनाने हेतु प्रयास करेंगे, संभवत इससे काफी हद तक समस्याएं समाप्त भी हो जाए और आपको सफलता की प्राप्ति भी हो जाए। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन खुशियों से भरा रहेगा, आपके वैवाहिक जीवन में खूब प्रेम बना रहेगा। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है, आप के मध्य मनमुटाव की स्थिति बनी रहेगी। कलह-क्लेश बरकरार रहने के आसार नजर आ रहे हैं। कारोबार को लेकर आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आप अपनी मेहनत के बलबूते पर कारोबार में बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति कर सकते हैं, किंतु मेहनत करने से चुके नहीं।

ये भी देखें: मेष वार्षिक राशिफल 2021 जानें

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को अपने प्रियजन के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आप अपने दिन को खुशनुमा बेहतर बनाने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आपके प्रियजन आपसे खूब सारी वार्तालाप भी करेंगे जिससे आपके मध्य प्रेम का भाव और भी अधिक विकसित होगा और आपका रिश्ता और भी अधिक मजबूत हो जाएगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से सम्पूर्ण रहने वाला है, आपके रिश्ते में प्रेम के साथ-साथ आपसी समझ भी बरकरार रहेगी जिससे आप दोनों एक-दूसरे का साथ निभाते हुए हर मोड़ का सामना करेंगे। वहीं आपके विदेश से जुड़े कार्यों में भी आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी सेहत के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से आज आपको कोई शुभकारी समाचार प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता प्रदायक रहने वाला है। आज आप विशिष्ट सफलता की प्राप्ति कर सकते हैं। स्वयं पर भरोसा रखें और आगे बढ़े। कारोबार में आज आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप अपने कार्यों को अच्छे से पूर्ण करेंगे और आज आपको अधिक चुनौतियों का भी सामना नहीं करना पड़ेगा, आपके कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। आपका दिन सफलता प्रदायक रहने वाला है। घर परिवार का वातावरण भी सुखद एवं आनंददायक रहेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को अपने बौद्धिकता व समझदारी का बढ़िया लाभ मिलेगा, आपके प्रियजन आपकी स्मार्टनेस से काफी प्रभावित नजर आएंगे। आप उनसे खूब सारी बातें करेंगे। वहीं शादीशुदा जीवन यापन कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य तौर पर बढ़िया रहने वाला है। कारोबार में आपका दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा, आपको अपने कार्य पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। आज आपके मन में कुछ ना कुछ मानसिक तनाव बने रहेंगे।

ये भी देखें: मिथुन वार्षिक राशिफल 2021 जानिए

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। आज आपको किसी मित्र व पड़ोसी स्वजन आदि से वार्तालाप करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा जिससे आप वार्तालाप कर अपने मन की कई दुविधाओं का भी हल निकाल लेंगे। आपको उनकी राय खूब पसंद आएगी जो आपके लिए कामयाबी साबित होगी। नौकरी पेशा जातकों का आज बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी, आज आप अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। आपके कार्य की भी लोगों को खूब तारीफें करेंगे। वहीं कारोबारियों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सेहत के दृष्टिकोण से भी आपका दिन काफी बेहतर रहेगा, आप स्वयं को काफी ऊर्जा, जोश, उत्साह और उमंग से भरा हुआ महसूस करेंगे। शादीशुदा जीवन बिता रहे जातकों का भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवन में खुशहाली के साथ-साथ प्रेम भी बना रहेगा, आपके मध्य कुछ बेहतरीन रोमांटिक लम्हे भी आएंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...