विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

30 जनवरी 2021 राशिफल, इन जातकों को समस्याओं का मिलेगा समाधान

Horoscope Today 30 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। आज आपकी अचल संपत्ति अथवा पारिवारिक संपत्ति में वृद्धि होने के पूर्ण आसार नजर आ रहे हैं। आपको पारिवारिक जनों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा।

आज घर परिवार के किसी खास व्यक्ति के सेहत की स्थिति बिगड़ सकती है जिस वजह से पारिवारिक वातावरण काफी तनाव ग्रस्त हो सकता है। किंतु उपचार व परहेज के पश्चात धीरे-धीरे सेहत की स्थिति में सुधार आने लगेगा जिस वजह से पारिवारिक वातावरण की शाम ढलते ढलते ठीक हो जायेगा। आज संतान की ओर से आज कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है जो गृहस्थ वातावरण को और भी अधिक बेहतर बनाएगा।

आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन काफी मजबूत रहने वाला है, आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आज के दिन निवेश करना भी आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है, आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आज यदि आप किसी नए कारोबार के आरंभ हेतु विचार कर रहे हैं तो आपको भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने कारोबार में उन्नति की प्राप्ति कर सकते हैं।

ये भी देखें: धनु वार्षिक राशिफल 2021

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के हाव-भाव व व्यवहार आज सभी लोगों को आकर्षित करेंगें। आपके सभी पारिवारिक जन आप से काफी प्रफुल्लित रहेंगे, आपको महत्व देंगे। आज आपके प्रति उनके मन में सम्मान व स्नेह की भावनाएं बढ़ेगी, आपसे उनको मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है जिस वजह से आपके प्रति विशेष भावनाएं व जुड़ाव बना रहेगा।

आज आप अपने कार्यक्षेत्र व कारोबार आदि को लेकर आलस्य का परित्याग करेंगे, तभी आप अपने कारोबार में उन्नत कर पाएंगे। हालांकि आप अपने कार्य क्षेत्र में प्रवेश करने के पश्चात स्वयं को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोशिश करें कि आज के दिन कार्यों को टालने से बचें वरना आपके हाथ से कोई बड़ा अवसर निकल जाएगा।

आज घर के छोटे सदस्यों के साथ आप अपना समय व्यतीत करेंगे, उनके मनोभाव को समझने का प्रयत्न कर सकते हैं। आप उनके लिए कोई सुंदर उपहार आदि भी ला सकते हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, जीवन साथी पारिवारिक वातावरण को सुखद और खुशहाल बनाने में पूरा-पूरा साथ निभाएंगे।

ये भी देखें: मकर वार्षिक राशिफल 2021

कुंभ राशि

राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपके यश में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपके ऊपर नए नए कार्यों की जिम्मेदारियां दी जा सकती है जिस वजह से आपके प्रसिद्धि में भी वृद्धि होगी। आपके आर्थिक हालात में भी सुधर होगा। दिन आपका बढ़िया रहने वाला है।

विद्यार्थियों को आज कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियों व समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि आपके गुरुजन व शिक्षक आदि आपके सहयोग हेतु तत्पर रहेंगे जिस वजह से समस्याओं व चुनौतियों का आसानी से हल भी निकल आएगा।

आज कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरोधियों से काफी सर्तक एवं सावधान रहने की आवश्यकता है, उनके द्वारा आपके लिए समस्या व चुनौती उत्पन्न की जा सकती हैं।

आज आपके एवं आपके पिताजी के साथ संबंध बेहतर होंगे, आपके मध्य के पुराने मनमुटाव, तनाव आदि का समापन होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपके मध्य खुशहाली व प्रेम बना रहेगा।

ये भी देखें: कुंभ वार्षिक राशिफल 2021

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम परिलक्षित करने वाला है। आज आपके समक्ष कई प्रकार की उतार-चढ़ाव से युक्त परिस्थितियां भी आएंगी जिनको लेकर आपका मन उदास व हताश रहेगा।

आज आपके व्यय में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि यह सभी खर्च आपके आवश्यक तत्वों पर ही होंगे किंतु इससे आपके आर्थिक हालात के प्रभावित होने की वजह से आपका मन थोड़ा खिन्न हो सकता है।

आज आपको घर के वरिष्ठ जनों व बड़े बुजुर्गों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा, उनकी ओर से आपको विशेष मार्गदर्शन भी मिल सकता है जो आपकी समस्याओं के समाधान में लाभकारी साबित होगा।

आज के दिन किसी भी प्रकार के निवेश करने से बचे, यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आज आपको अपने मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा, मित्रों के साथ समय व्यतीत कर आप से स्वयं को आंतरिक तौर पर प्रफुल्लित तथा सभी प्रकार की समस्याओं व बंधनों से मुक्त महसूस करेंगे। आपके निजी जीवन में खुशहाली व शांति बरकरार रहेगी।

ये भी देखें: मीन वार्षिक राशिफल 2021