विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

30 जनवरी 2021 राशिफल, इन जातकों को समस्याओं का मिलेगा समाधान

Horoscope Today 30 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने-फिरने आदि हेतु योजनाओं का भी क्रियान्वयन करेंगे। आपका दिन काफी बढ़िया रहेगा, आपका मन प्रफुल्लित रहेगा।

आज आप अपनी कुछ अधूरी इच्छाओं को पूर्ण करने हेतु प्रयासरत रहेंगे। आप अपने कुछ अटके हुए कार्यो को भी पूर्ण कर लेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी दिन शुभकारी रहेगा। किंतु आज आपको अपने दिन को और भी अधिक बेहतरीन व पूर्णरूपेण लाभकारी व सुखद बनाने हेतु खूब मेहनत करनी होगी, तभी आप अपने दिल से खुश और संतुष्ट रह पाएंगे और बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति भी कर पाएंगे।

विवाहित जीवन गुजार रहे जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, आपके मध्य के संबंध बेहतर होंगे। आज आप अपने पारिवारिक खर्च को लेकर काफी योजनाबद्ध तरीके से कदम आगे बढ़ाएंगे। आपके घर परिवार के छोटे जन किसी विशेष उपलब्धि आदि की प्राप्ति करेंगे जिससे पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा।

कारोबार में आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आर्थिक मसलों को लेकर सावधानी बरतना ही ठीक रहेगा।

ये भी देखें: सिंह वार्षिक राशिफल 2021

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन कार्यक्षेत्र आदि को लेकर शुभकारी रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र की समस्याओं व चुनौतियों का समापन होगा। वहीं अपने कारोबार के उन्नति हेतु नयी-नयी योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे और इसमें आपको आपके सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिस वजह से आप अपने कार्यस्थल व कार्य की स्थिति को बेहतर कर पाएंगे।

आज आपके मन से पारिवारिक तथ्यों को लेकर जो भी विचार व तनाव बने रहेंगे, उनका समापन होगा। आपके भाई-बहनों की ओर से जो भी आपकी चिंताएं और परेशानियां थी, उसका भी कोई ना कोई हल निकल आएगा। माता तथा पिताजी की ओर से आपको विशेष प्रेम एवं स्नेह की प्राप्ति होगी जो आपके मन को आत्मिक तौर पर खुश रखेगा।

आज के दिन निवेश करने से बचने का प्रयत्न करें, निवेश हेतु दिन ठीक नहीं है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन थोड़ा संशय से भरा हो सकता है, आपके संबंध के जगजाहिर होने का भय आपके मन में लगा रहेगा।

ये भी देखें: कन्या वार्षिक राशिफल 2021

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। हालांकि आज आपको खूब मेहनत करनी होगी, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे।

प्रतियोगिता परीक्षा आदि की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन आपके पारिवारिक वातावरण हेतु ठीक नहीं रहेगा, घर परिवार के जनों के मध्य क्षणिक काल हेतु ही सही पर आपसी मतभेद, टकराव आदि की स्थिति उत्पन्न हो सकते हैं जो ठीक नहीं रहेगा। हालाँकि संभवत  जल्द ही परिस्थितियां अनुकूल भी हो जाएंगी।

कारोबार व कार्य क्षेत्र को लेकर आपका दिन बढ़िया रहने वाला है, आप उन्नति करेंगे। आज आपके मन में सकारात्मकता बरकरार रहेगी। आप धार्मिक क्रियाकलाप व धार्मिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। आप अपने मन की सकारात्मकता को जागृत आयाम प्रदान करने हेतु धार्मिक स्थल की यात्रा आदि का भी विचार बना सकते हैं।

ये भी देखें: तुला वार्षिक राशिफल 2021

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप स्वयं को जोश, उत्साह और उमंग से भरा हुआ महसूस करेंगे।

प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी रोमांचकारी व खुशियों से भरा रहेगा, आज आपके मध्य खुशहाली व उत्साह बरकरार रहेगा।

कारोबार में आप उन्नति करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपके पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है। आप लेन देन के क्रियाकलाप में भी सक्रिय नजर आएंगे। छोटे-मोटे लेनदेन से आपके आर्थिक हालात प्रभावित भी नहीं होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति के काफी सुदृढ़ हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज आप पारिवारिक जनों की आवश्यकता व घर के सदस्यों के तथ्यों को काफी महत्व देंगे। उनकी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों की ओर से विशेष सहयोग प्राप्त होगा जिससे आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर पाने में सफल होंगे। आज का दिन आपके लिए उन्नतिदायक प्रदर्शित होगा। आप अपने सभी पहलुओं से खुश नजर आएंगे।

ये भी देखें: वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2021

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...