विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

24 जनवरी 2021 राशिफल, इन राशियों के जातकों की स्तिथि आज सकती है बिगड़

Horoscope Today 24 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की ग्रह गोचरों-की परिस्थितियों आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत दे रही हैं, अर्थात आज आपके खर्च में अचानक काफी बढ़ोतरी हो सकती है जिस वजह से आर्थिक हालात बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं।

आज अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, आंखों से संबंधित समस्या हो सकती हैं। आज आप किसी भी कार्य को करने से पूर्व विचार मंथन कर ले। आज आपके सामाजिक मान-सम्मान पर आघात पहुंच सकता है। कोशिश करें कि गलत व गैरकानूनी कार्यों में स्वयं को ना पड़ने दें। दूसरों के रुझान व झांसे में ना आए।

घर-परिवार का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा, पारिवारिक जनों के मध्य तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज भाग्य के भरोसे आपके कई कार्य पूर्ण हो सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के ग्रह गोचरों की दशाएँ अनुकूल रहेंगी, किंतु बावजूद इसके आपके कुछ कार्य पूर्ण होने से वंचित रह सकते हैं। आज आपको किस्मत का आज पूरा-पूरा साथ प्राप्त होगा। हालांकि आपके ऊपर आज मानसिक तनाव भी हावी हो सकता है। कोशिश करें कि अपने ऊपर तनाव चिंता और परेशानियों को अधिक हावी ना होने दें।

आज आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं। आज आप सभी कार्यों को हौसले व साहस के साथ करते चले जाएंगे। संतान की ओर से कोई सुखद व शुभकारी समाचार प्राप्त हो सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों की ओर से आपको सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

आज आपका आध्यात्मिकता की ओर आकर्षण बढ़ेगा, आप ऐसे क्रियाकलाप में अपना समय देंगे। आप अपनी वाणी के आकर्षण एवं मधुरता के बलबूते पर आज लोगों के मन की नाराजगी को दूर करने में सफल होंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके ऊपर मानसिक दबाव बना रहेगा। बेवजह की चिंताएं आपके मन में लगी रहेंगी। आपका मन काफी अशांत सा बना रहेगा। कोशिश करें कि स्वयं को आंतरिक तौर पर शांत रखें और धैर्य बनाए रखें। अधीर होने से कुछ भी हासिल नहीं होगा।

आज आप सामाजिक क्रियाकलापों में अपनी गतिविधियां तीव्र करेंगे जिससे आपके सामाजिक पद में भी वृद्धि होगी। इससे आपका मन काफी खुश रहेगा। नौकरी पेशे से सम्बंधित जातकों के पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपका दिन बढ़िया रहेगा, कार्यक्षेत्र में आपको उच्च अधिकारियों का भी पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

आपके द्वारा आज के दिन किया गया निवेश आपके लिए भविष्य में फलदाई साबित हो सकता है। आज का दिन आपका सफलता प्रदायक रहने वाला है। आप जिस भी कार्य हेतु हाथ लगाएंगे, आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। कुल मिलाकर आपका आज का दिन काफी बढ़िया व शुभ फलदाई रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के कानूनी मसलों के लिए दिन काफी शुभकारी साबित हो सकता है। अदालत आदि से जुड़े लंबित मसलों में आपको सफलता की प्राप्ति होगी। आपके विरोधी चाह कर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।

विवाहित जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए समय ठीक नहीं है, आज आपके और आपके जीवनसंगी के बीच तनाव की स्थिति बनी रहेगी। आज आपका मन थोड़ा शांत व शिथिल सा रहेगा।

कार्यक्षेत्र में आपके कुछ कार्य की पूर्ति में काफी समय लग जाएगा, आपको देरी हो सकती हैं। कोशिश करें कि आज अपने मन की हर बात को दूसरों के समक्ष जाहिर ना करें, बल्कि जो बातें गोपनीय रखने योग्य हैं उन्हें गोपनीय बनाए रखें ताकि आप सही समय पर अपने तथ्यों के इस्तेमाल से उचित लाभ व सफलता अर्जित कर सकें।

आज अपने क्रोध आवेश पर थोड़ा नियंत्रण बनाकर रखने का प्रयत्न करें। आपका क्रोध आपके संबंध व कार्यों को बिगाड़ने का कार्य कर सकता है। आज का दिन आप का थोड़ा अधिक भागदौड़ से भरा हो सकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...