विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

24 जनवरी 2021 राशिफल, इन राशियों के जातकों की स्तिथि आज सकती है बिगड़

Horoscope Today 24 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य के बलबूते पर आप कई प्रकार की सफलताओं की प्राप्ति करेंगे। आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपके ग्रह-गोचरों की अनुकूल परिस्थितियों से आपके बौद्धिक विकास होने के भी पूर्ण आसार नजर आ रहे हैं।

आज आपके अंदर दूसरों के प्रति सौहार्द व प्रेम की भावनाएं बरकरार रहेगी। आप परोपकार व अन्य जनों के हित हेतु तत्पर रहेंगे और खुलकर आगे आएंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रूचि बढ़ेगी, आप ऐसे क्रियाकलाप में भी महत्वपूर्ण व अग्रणी भूमिका अदा करेंगे।

आर्थिक मसलों को लेकर जो भी आपके विवादित कानूनी मसले होंगे, उन सभी में परिस्थितियां आपके अनुकूल हो सकती हैं। आज आपको सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र के विस्तार हेतु दिन बढ़िया रहेगा। यदि आज आप वाहन चला रहे हैं, तो अधिक सावधानी बरते। कोशिश करें कि आज के दिन यात्राओं को टाल ही दिया जाए तो बेहतर है, साथ ही आज वाहन का कम से कम प्रयोग करें।

मकर राशि

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके सभी कार्यों के सफल एवं सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा व खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आज आपके द्वारा दिए गए प्रस्ताव प्रियजन द्वारा मंजूर हो सकते हैं। आपको अपने प्रिय जन के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा।

आपका दिन सफलता प्रदायक रहेगा। कारोबारियों की योजनाओं के सफल एवं सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज के दिन निवेश करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

आज आपको आपकी मेहनत का बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा जिससे आपका मन काफी प्रफुल्लित रहेगा। ससुराल पक्ष के जनों की ओर से आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। कुल मिलाकर आपका आज का दिन काफी लाभकारी बना रहेगा।

कुंभ राशि

आज आपके माता-पिता के स्वास्थ्य की स्थिति प्रभावित हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का कुछ ठीक नहीं रहेगा, दांपत्य जीवन में खटास बरकरार रहेगी। आज आपको समझदारी के साथ अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, अतः बौद्धिकता से कार्य करें।

आज आपको कुछ नया व बेहतर करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज फिजूल के तथ्यों पर अपना धन व्यर्थ ना करें, अपने खर्च पर नियंत्रण स्थापित करें। कार्यक्षेत्र में आज आपको सफलता की प्राप्ति होगी। आपके विरोधी चाह कर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।

आज लंबे अरसे के पश्चात आज आपको अपने पुराने मित्रों के साथ मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपको अपने किसी सगे-संबंधियों के यहां जाना पड़ सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के कार्य क्षेत्र के स्थिति के बेहतर होने की आसार नजर आ रहे हैं। आपके कार्य उन्नति की ओर अग्रसर रहेंगे। आज आपको माताजी का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। माता जी की ओर से प्राप्त सहयोग की बदौलत आप किसी बड़ी सफलता की प्राप्ति कर सकते हैं। संतान से जुड़े भविष्य के तथ्यों पर आप काफी विचारशील मुद्रा में गंभीर नजर आएंगे। आप उनके भविष्य को लेकर कई तथ्यों का निर्धारण कर सकते हैं।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा, आपके पुराने वाद-विवाद के सुलझने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको सामंजस्य बिठाकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। घर परिवार का वातावरण बहुत बेहतर नहीं रहेगा, स्थिति काफी हद तक तनावपूर्ण हो सकती हैं।

आज आपको आपके मित्रों व सगे संबंधियों की ओर से विशेष मदद प्राप्त हो सकती हैं। आपके मान-सम्मान व सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने के आसार हैं।