विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

24 जनवरी 2021 राशिफल, इन राशियों के जातकों की स्तिथि आज सकती है बिगड़

Horoscope Today 24 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 24 जनवरी 2021, दिन रविवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 24 जनवरी 2021 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के जातकों का मन आज थोड़ा उखड़ा सा रहेगा, आप काफी क्रोधित भी रहेंगे। आज आपके कई कार्य बनते-बनते बिगड़ सकते हैं।

घरेलु परिवेश भी बहुत बेहतर नहीं रहेगा, असंतुलन बन सकता है। कोशिश करें कि आज पारिवारिक जनों के मध्य संतुलित स्थिति व वातावरण कायम रखें जिससे घर परिवार का वातावरण सुखद एवं शांतिपूर्ण रहे। आज आपको घर के वरिष्ठ सदस्यों की ओर से सहयोग की प्राप्ति हो सकती है। आज आप अपनों को लेकर संवेदनशील बने रह सकते हैं। आप दूसरों के हित हेतु आगे आएंगे। लंबे अरसे के बाद पुराने दोस्तों से मुलाकात का अवसर प्राप्त होगा। संभवतः आपको पुराने मित्रों से कोई विशेष सहयोग भी प्राप्त हो जाए।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। आपको अपने करियर व कार्यक्षेत्र हेतु कोई बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के के मानसिक तनाव में वृद्धि हो सकते है, आपके कई कार्य भी बनते-बनते बिगड़ सकते हैं जिससे आपका मन भी थोड़ा दुखी रहेगा।

आज आपका दिन काफी व्यस्तता पूर्ण व भागदौड़ से भरा रहेगा। आज आपको कुछ विशेष निर्णय लेने पड़ सकते हैं जिसमें आप कठिनाई की अनुभूति करेंगे। हालांकि आपके कुछ पुराने अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं जिसमे आपको स्वजनों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है।

विद्यार्थियों का आज अध्ययन में मन लगेगा, अपने बौद्धिक विकास हेतु मेहनती बने रहेंगे। आज के दिन निवेश करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है, आपको इसका पूर्ण लाभ प्राप्त होगा।

घर परिवार का वातावरण सामान्य तौर पर ठीक-ठाक रहेगा। माता जी की ओर से आपको विशेष सहयोग की प्राप्ति हो सकती है। आज शाम आपको कोई सुखद व शुभकारी समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आज आप किसी समारोह आदि में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के स्वास्थ्य की स्थिति आज बिगड़ सकती हैं। आपके ऊपर मानसिक तनाव भी हावी रहेगा। आप काफी चिंतित रहेंगे। इसके अतिरिक्त आज आपको अपने खर्च पर विचार-मंथन कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। अपने खर्च को नियोजित करें, फिजूल के तथ्यों पर बेवजह अपने धन न लगाएं।

कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आपको कुछ नये कार्य प्राप्त हो सकते हैं। गृहस्थ वातावरण बेहद सुखद रहेगा। पारिवारिक अचल संपत्ति आदि के वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज आप कुछ नया व बेहतर करने हेतु क्रियाशील रहेंगे। कारोबारियों को आज विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। कारोबार से जुड़े आपके अटके धन पुनः कारोबार में आकर चलन में आ सकते हैं। आज शाम आपको अपने स्वजनों अथवा मित्र आदि के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा जिससे आपके मानसिक तनाव समाप्त होंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति हेतु दिन अनुकूल साबित होगा। आपके आर्थिक हालात के बेहतर व सुदृढ़ होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपकी आर्थिक समस्याओं का भी समाधान निकल आएगा।

आज आपको भाग्य का सीधा-सीधा सहयोग प्राप्त होगा। आपके भाग्य की बदौलत कई कार्य आसानी से बन जाएंगे। आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके द्वारा किए गए प्रयासों के सफल एवं सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके क्रियाकलाप व गतिविधियां फलित होंगी।

आज अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, उनके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। भाई-बहनों का सहयोग आपके लिए लाभकारी साबित होगा। आज आपको अपने विरोधियों से अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज आपका ध्यान पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर लगा रहेगा, आप घर-परिवार हेतु सुख-संसाधनों की वृद्धि में अपना समय धन लगाएंगे। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति में भी धन खर्च कर सकते हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...