विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 21 नवंबर 2020: इन राशियों पर रहेंगे शनिदेव कृपालु

Horoscope Today 21 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहने वाला है। आज आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी, तो वहीं दूसरी तरफ आपके मानसिक तनाव में भी वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे है। आपका मन अशांत रहेगा। आपके ऊपर कई सारे कार्यों की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं जिस वजह से आप अपने कार्यों में किसे प्राथमिकता देना है, यह समझ नहीं पाएंगे और आपका मन परेशान हो जाएगा। अतः सर्वप्रथम आराम से आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता देकर उन्हें पूर्ण करें और परिस्थितियों को बेहतर करें। कार्यों को एक-एक कर पूर्ण करते चले, एक ही बार सभी कार्यों के संबंध में विचार करने से अथवा सभी कार्य को पूर्ण करने हेतु प्रयास करने से आपको सफलता हासिल नहीं हो पाएगी। आज बौद्धिकता इस्तेमाल कर छोटे स्तर पर अपने कार्यों को पूर्ण कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण बना रहेगा, पर घर परिवार का वातावरण भी शांतिपूर्ण रहेगा। यदि घर के किसी जन के सेहत की स्थिति बिगड़ी हुई है तो उनको तुरंत चिकित्सीय परामर्श प्रदान करें। दंपति जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव रहेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन खुशनुमा बीतेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन मध्यम रहेगा। आज आपके मन में क्रोध की भावना देखने को मिलेगी जिस वजह से आप परिस्थितियों को समझ नहीं पाएंगे और अपनी ओर से विरोध जाहिर कर देंगे। नौकरी पेशा जातक अपने दिन को बेहतरीन तरीके से सुख-सुविधाओं के साथ खुशहाल बिताएंगे, आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं यदि आप अपने धन को संचय करेंगे तो यह आपके लिए दीर्घकालिक समय में कोई बड़ा लाभ आपको दिलवा सकता है। आज आपको किसी पवित्र नदी जल आदि में स्नान करने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है जिससे मन थोड़ा शांत होगा। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के मध्य क्रोध आदि को लेकर संबंध बिगड़ सकते हैं जो आपके रिश्ते पर भी अपना प्रभाव दिखा सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक में आज अपने प्रियजन के प्रति पूर्णतया ईमानदारी निष्ठा की भावना देखने को मिलेगी। आपके प्रियजन भी आपको काफी महत्व देंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय व शांतिपूर्ण बीतने वाला है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपका मन खुश रहेगा। आप सभी से प्रेम बर्ताव करेंगे और बेहतरीन तरीके से वार्तालाप करेंगे। आपके व्यवहार में मजाकिया व खुशमिजाज अंदाज देखने को मिलेगा जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा और आपके प्रति दूसरों के मन में सेवा प्रेम की भावना भी बनाएगा। आज आप अपने सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूर्ण करेंगे, आप सफल व कामयाब बनेंगे। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा, आपकेजीवन साथी आप से काफी खुश नजर आएंगे, आपके प्रति आकर्षण की अनुभूति करेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, कुछ तथ्य को लेकर परिस्थितियां बिगड़ सकती है। हालांकि आज आप अपने प्रियजन को अपने पारिवारिक जनों के साथ मिलवा सकते हैं। कारोबारियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, आप अपने कार्यक्षेत्र में विकास करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन मानसिक तौर पर काफी व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आपका दिन बहुत अधिक व्यस्त नहीं रहेगा। आपके ऊपर बहुत अधिक कार्यों का भार नहीं रहेगा, बावजूद इसके आप स्वयं को मानसिक दूर तौर पर काफी व्यस्त महसूस करेंगे। आपके मन में एक साथ बहुत सारे विचार पनप रहे होंगे, आप एक साथ कई कार्यों के बारे में सोच रहे होंगे जिस वजह से आप स्वयं को काफी व्यस्त महसूस करेंगे। आज आप अपना धन सुख-संसाधनों की वस्तुओं पर खर्च कर सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन सामान्य सा बना रहेगा, आज आपके प्रियजन किसी तथ्य को लेकर आप पर क्रोध जगा सकते हैं, पर बावजूद इसके परिस्थितियां बेहतर ही रहेंगी। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन खुशहाल रहने वाला है. आज आपके और आपके जीवनसाथी के मध्य आपसी समझ व प्रेम बना रहेगा जिससे आपके रिश्ते और भी अधिक प्रगाढ़ होंगे। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, बदलते मौसम का आप पर प्रभाव प्रदर्शित हो सकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...