विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 21 नवंबर 2020: इन राशियों पर रहेंगे शनिदेव कृपालु

Horoscope Today 21 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्यतः बेहतर रहने वाला है। आपके खर्च पर आपको नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है। हालांकि आज आपकी आमदनी में काफी बढ़ोतरी होगी। आप अपनी आमदनी की खुशी में अपने खर्च पर बहुत अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। वहीं पारिवारिक जीवन कुछ ठीक नहीं रहेगा, घर परिवार में किसी ना किसी तथ्य को लेकर पूरा दिन कलह-क्लेश बना रह सकता है। आज आपकी माता जी के मन में किसी तथ्य को लेकर क्रोध बना रहेगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रह जातक आज काफी खुशहाल नजर आएंगे, आज आपको आपके जीवनसाथी की वजह से कोई बड़ा लाभ हासिल हो सकता है जिससे आप अपने जीवनसाथी के प्रति खूब प्रेम प्रदर्शित करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आज आप के मध्य कुछ रोमांटिक भरे लम्हे आएंगे, आप दोनों एक-दूसरे के प्रेम में लीन नजर आएंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा।

मकर राशि

आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएंगे, आप दूसरों के हित हेतु अपनी ओर से तत्परता दिखाएंगे। आप दूसरों के सहयोग करने को तत्पर नजर आएंगे। आप का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं, साथ ही आपके खर्च आपके नियंत्रण में रहेंगे जिस वजह से आप स्वयं को आर्थिक तौर पर संतुष्ट व दृढ़ महसूस करेंगे। कारोबार में भी आपका आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में फिजूल के तथ्यों पर ध्यान देने से बचने का प्रयत्न करना चाहिए। कारोबार में बेवजह की बातों पर अपना ध्यान देंगे तो आपके कुछ कार्य बिगड़ जाएंगे, साथ ही आप की छवि भी प्रभावित हो सकती है। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के रिश्ते में कुछ शुभ संकेत दिखेंगे। आपमें कोई नई उम्मीद भी जागृत होंगी, आपके जीवन साथी आपके सहयोगी बने रहेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपनी बौद्धिकता के बलबूते पर अपने मन को खुश कर लेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं रहेगी। आप के खर्च में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है जो आपके मानसिक तनाव को बढ़ाने का कार्य करेगा। आप स्वयं को काफी चिंतित और परेशान महसूस करेंगे जिसका आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आप बुरी तरह बीमार पड़ सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, हालांकि आपको अपने अहम में आकर किसी से वाद-विवाद करने से बचने का प्रयत्न करना चाहिए। कारोबार में आज आपको आपके मन मुताबिक फल प्राप्त होगा। हो सके तो धन को संचय करने का प्रयत्न करें, यह आगे आपके लिए काफी काम का साबित होगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातक के जीवन में थोड़ी बहुत परेशानी आ सकती है, जीवनसाथी का इसमें आपको सहयोग नहीं प्राप्त होगा जिस वजह से आपका मन और भी अधिक दुखी हो जाएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज काफी खुश नजर आएंगे। आज आप अपने प्रियजन के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आपके चेहरे पर अपनी आमदनी को लेकर अलग ही खुशी देखने को मिलेगी, किंतु कई तथ्य को लेकर आपके मन में क्रोध भी भरा रहेगा। आज आपका क्रोध कई कार्यों को बिगाड़ भी सकता है, साथ ही किसी से वाद-विवाद भी हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। ऐसे तथ्यों से आपको बचने की आवश्यकता है अन्यथा यह हालात आपकी खुशियों पर भारी पड़ सकते हैं। हालांकि आपका आज का दिन लाभकारी रहने वाला है, आपके भाग्य के सितारे भी बुलंद रहेंगे जिस वजह से आपके कार्य सफल होते चले जाएंगे। नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में आज खूब मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने रिश्ते को बेहतर करने हेतु प्रयासरत नज़र आएंगे। आप अपने मध्य के तनाव को दूर करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन काफी बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा, आज आप अपने प्रियजन से अपने मन की परेशानियों व दुविधाओं को भी साझा कर सकते हैं। आज के दिन निवेश करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।