विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

18 जनवरी 2021 राशिफल, इन जातकों की सेहत सकती है आज बिगड़

Horoscope Today 18 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है जिस वजह से दिन काफी अच्छा गुजरेगा। आपके आर्थिक हालात पहले की अपेक्षा बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं जिस वजह से आप स्वयं को मानसिक तनाव व चिंताओं से मुक्त महसूस करेंगे। आपको राहत की अनुभूति होगी। आज के दिन आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा आपके सुखद एवं आनंददायक रहेगी, साथ ही आपको प्रसन्नता प्रदान करेगी। ये यात्रा आपके लिए कोई नया अवसर भी ला सकती हैं। आप के सेहत के दृष्टिकोण से भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आप स्वयं को काफी तरोताजा व स्वस्थ महसूस करेंगे। गृहस्थ वातावरण बढ़िया रहेगा। अपने पारिवारिक वातावरण को खुशहाल व रोचक बनाने हेतु कुछ नवीन परिवर्तन भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आज आप अपने जीवनसाथी के सहयोग की बदौलत कोई बड़ी सफलता की प्राप्ति कर सकते हैं या फिर संभवत आपके किसी बड़े कार्य के पूर्ण हो जाने के आसार हैं। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित होगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी।

ये भी देखें: धनु वार्षिक राशिफल 2021

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल व सफलता प्रदायक रहेगा। आज आपको अपनी आमदनी की बढ़ोतरी करने हेतु कुछ नवीन विकल्प नजर आएंगे। अपनी आमदनी में बढ़ोतरी हेतु लंबे अरसे से जिन नए अवसर व मार्ग हेतु प्रयासरतरत थे, आज आपके उन प्रयासों के सफल एवं सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको अपनी आमदनी हेतु कई नए बेहतरीन स्रोत मिल जाएंगे जिसमें आपको कम समय में अधिक मुनाफा प्राप्त होगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा, आपके मध्य के तनाव कम होंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुल मिलाकर बढ़िया परिणाम प्राप्त होंगे। कारोबारियों के लिए दिन थोड़ा मुश्किलों से युक्त हो सकता है। आज यदि आप अपने कार्य क्षेत्र व व्यापार आदि से जुड़े किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने के संबंध में विचार बना रहे हैं, तो सोच समझकर हर पहलू को नजर में रखते हुए निर्णय लें।

ये भी देखें: मकर वार्षिक राशिफल 2021

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल सा बना रहेगा। आज आपकी आमदनी सामान्य तौर पर ठीक-ठाक रहने वाली है। हालांकि बावजूद इसके आपको आर्थिक मसलों को लेकर थोड़ा सा स्थान एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज कुछ तनावपूर्ण व चिंताजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है जिस वजह से आपके दिन के बिगड़ जाने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके मध्य थोड़ी खटास भी आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन काफी अच्छा गुजरने वाला है। आपके बीच प्रेम व खुशहाली बरकरार रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी से किसी विशेष तथ्य पर वार्तालाप कर सकते हैं। आप अपने पारिवार व पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर भी किसी विषय वस्तु पर विचार करेंगे और एक निर्णायक स्थिति तक पहुंचेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपकी मेहनत रंग लाएगी।

ये भी देखें: कुंभ वार्षिक राशिफल 2021

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। घर परिवार का वातावरण अनुकूल व सकारात्मक बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण आपके मन को भी संतुष्टि प्रदान करेगा। आप अपना काफी समय घर परिवार के जनों के साथ व्यतीत करेंगे। आपके पारिवारिक तौर पर मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। घर परिवार के जन आपके प्रति सम्मानजनक दृष्टि रखने के साथ-साथ आपको काफी महत्व भी प्रदान करेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने प्रियजन को प्रसन्न व खुश रखने हेतु कुछ नये प्रयास भी कर सकते हैं। दम्पति जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए अनुकूल बना रहेगा। कारोबार में आज आपको अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों पर भरोसा रखें, आपको लाभ प्राप्त अवश्य ही होगा।

ये भी देखें: मीन वार्षिक राशिफल 2021