विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

18 जनवरी 2021 राशिफल, इन जातकों की सेहत सकती है आज बिगड़

Horoscope Today 18 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी लाभकारी साबित होने वाला है। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपकी आमदनी की बढ़ोतरी हेतु आपको कुछ नये-नये मार्ग व संसाधन भी प्राप्त हो सकते हैं जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप मेहनत करने से भी नहीं चूकेगें जिस वजह से भी आप बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति करेंगे। आज आपको आपके मित्रों व सगे संबंधियों तथा प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को प्रियजन का भी सहयोग प्राप्त होगा। इस वजह से भी आपके कार्य आसानी से खुशी-खुशी बन जाएंगे। घर परिवार में अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर वाद-विवाद छिड़ सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके मध्य आपसी समझ व सामंजस्य बरकरार रहेगा। आज आपके विरोधी अनेकों प्रयास के बावजूद भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आप अपने विरोधियों पर हावी व प्रभावी रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, आप अपने कार्य क्षेत्र की परिस्थिति को लेकर संतुष्ट नजर आएंगे। आपका मन भी प्रसन्न रहेगा और कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां भी बेहतर बनी रहेंगी।

ये भी देखें: सिंह वार्षिक राशिफल 2021

कन्या राशि

आपका आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। हालांकि आज आपकी कुछ परेशानी व तनाव में कमी आएगी। कोशिश करें कि अपने कार्य पर अपना ध्यान अधिक से अधिक केंद्रित रखें अन्यथा इधर-उधर में आपका ही नुकसान होगा, साथ ही आज आपको आपके संगतियों की वजह से नकारात्मक शक्तियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके ऊपर नकारात्मक विचार हावी हो जाएगा। कोशिश करें अपना कार्य से ही मतलब रखें। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों के प्रति सम्मानजनक दृष्टि बनाए रखे, उनका ख्याल रखें। उनके साथ बैठकर वार्तालाप कर उनके विचारों को उनकी भावनाओं को समझने का प्रयत्न करें और पारिवारिक वातावरण को सकारात्मक बनाने का प्रयास करें। आज के दिन यात्रा आदि को लेकर दिन ठीक नहीं है। कोशिश कर कि यात्राओं को आज हेतु टाल ही दिया जाए तो बेहतर है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपके रिश्ते प्रगाढ़ होंगे।

ये भी देखें: कन्या वार्षिक राशिफल 2021

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए समस्याएं आज भी बरकरार रहेंगी। किंतु आपके समक्ष आज चुनौतियां पहले की अपेक्षा कम नजर आएँगी। आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक साबित होने वाला है। आपको अपने कार्य क्षेत्र पर आज अपना ध्यान केंद्रित कर आगे बढ़ने की चेष्टा करनी चाहिए अन्यथा आप अपने कारोबार की परिस्थितियों में भूलवश कोई नुकसानदायक स्थिति उत्पन्न कर लेंगे जो आपके लिए बड़ी समस्या उत्पन्न कर सकती हैं। वहीं संतान को लेकर आज आप विचार मंथन की स्थिति में नजर आएंगे, आप अपनी संतान के कार्य व कार्यक्षेत्र आदि को लेकर थोड़े चिंतित नज़र आएंगे। आज आपको अपने संतान के कार्यकार्य क्षेत्र व पढ़ाई आदि में अपनी ओर से काफी धन भी निवेश करना पड़ सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों के तथ्यों को महत्व देने की चेष्टा करें, उनकी राय व उनके विचार आपके लिए हर दृष्टिकोण से लाभकारी साबित हो सकते हैं। आज आपका धार्मिक क्रियाकलापों में समय गुजरेगा, पूजा-पाठ आदि जैसे कार्यक्रम का समय व्यतीत कर अपने मन को शांत व तृप्त करेंगे।

ये भी देखें: तुला वार्षिक राशिफल 2021

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त नजर रह सकता है। आज घर परिवार का वातावरण आपके मन को काफी परेशान कर देगा। आप पारिवारिक तथ्यों को लेकर काफी विचार मंथन की स्थिति में नजर आएंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आप अपने सहकर्मियों के साथ अपने बर्ताव शालीन व सौहार्दपूर्ण बनाए रखेंगे जिसका आपको लाभ भी प्राप्त होगा। आपके सहकर्मी आपके सहयोग हेतु तत्पर नजर आएंगे और आपको सहकर्मियों का सहयोग कोई बड़ा लाभ दिला सकता है। सेहत के दृष्टिकोण से भी दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में आज आप अपनी सभी कार्य को बेहतरीन तरीके से निर्णायक स्थिति तक पहुंच जाएंगे, आपको सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक मसलों को लेकर भी आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन सामान्य सा बना रहेगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवन में कुछ समस्याएं व चुनौतीपूर्ण स्थिति आ सकती है, आज आपके जीवनसाथी के सेहत की स्थिति बिगड़ सकती हैं।

ये भी देखें: वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2021

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...