विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

7 जनवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 7 January 2020

आज पौष माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और कृत्तिका नक्षत्र है। आज चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित है। द्वादशी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार करके अगले दिन की भोर 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। कृतिका नक्षत्र दोपहर 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। साथ ही शुभ योग देर रात 10 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।

इन योगों के आधार पर यह जानना अत्यंत जरुरी हो जाता है कि आज का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर की गई है। यह गणना सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो फिर देर किस बात की है, आइये जानते हैं आज का राशिफल और कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

दिन मिलाजुला है। खर्च बढ़ेंगे। कारोबार में स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। आज आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं जो आपके लिए हितकारी साबित होगी। घर-परिवार की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

वृषभ राशि

आज आपके सभी कार्य योजना अनुसार संपन्न होंगे। मन वांछित फल की प्राप्ति होगी। कार्य में मन लगेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सहयोग से दिन बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि

दिन ठीक ठाक है। किसी यात्रा पर जायेंगे। यह यात्रा आपके कार्यक्षेत्र में सफलता के मार्ग खोलेगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। भावनाओं में बहकर आवेशित न हो। सब मंगलमय रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। मानसिक तनाव हो सकता है। दांपत्य जीवन में क्लेश उत्प्न्न हो सकते हैं जिससे आपसी रिश्तों में दूरियां बढ़ेंगी। सेहत का ख्याल रखिए, मौसमी प्रभाव प्रभावित करेगा।

सिंह राशि

आज आपकी बुद्धिमता आपको लाभ दिलाएंगी। आपका रुझान सामाजिक कार्यो के प्रति बढ़ेगा। बेहतर निर्णय क्षमता की वजह से मतभेद दूर होंगे। समाज में सम्मान बढेगा।

कन्या राशि

कारोबार की स्थिति बेहतर है। माता जी के स्वास्थ्य से संबंधित विकार हो सकते हैं। आप स्वयं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से भी उलझे रह सकते हैं। नौकरी-पेशा से सम्बंधित जातकों के लिए जनसामान्य गठित होगा। घर की स्थिति सामान्य रहेगी।

ये भी पढ़ें :-

तुला राशि

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यालय में आज आपकी पदोन्नति के योग बन सकते हैं। उच्च-अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में सुखद वातावरण रहेगा। संतान से किसी प्रकार की खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

छात्रों के लिए सफलता प्राप्ति का दिन है। कारोबार कर रहे लोगों के लिए लाभ ही लाभ है। दांपत्य जीवन में थोड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है जिसे आप अपनी मधुर वाणी द्वारा संतुलित कर सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि वालों का आज का दिन मंगलकारी है। अचानक कहीं से धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। अचल संपत्ति का क्रय कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए स्थिति कुछ बेहतर नहीं है, ख्याल रखें।

मकर राशि

आज आपका रुझान सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों के प्रति बढ़ेगा, जो आप के सम्मान में चार चांद लगवायेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सफलता प्राप्त करने का है। मेहनत से कार्य करें, सफलता प्राप्त होगी।

कुम्भ राशि

किसी से बहस करने का प्रयोग ना करें, वाद विवाद से बचें। भावनाओं में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा करें। अपनी माता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

मीन राशि

आज आपका  मन प्रसन्नचित एवं पल्लवित रहेगा। सकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव में रहेंगे। आर्थिक उन्नति के योग हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।