विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 5 जून 2020

Dainik Rashifal 5 June 2020 Horoscope

आज दिनांक 5 जून 2020, दिन शुक्रवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय लेकर आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना हुआ है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में खूब मेहनत करेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। थोड़ा सतर्क रहें अन्यथा आपकी मेहनत का श्रेय कोई चतुराई से ले जाएगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आज किसी दुविधाजनक स्थिति में रह सकते हैं। आपके मन में द्वंद्वात्मक विचार चल रहे हैं। गत रात्रि को आये सपने की वजह से आपका मन व्यथित रहेगा। इसके संबंध में स्वजनों के समक्ष चर्चा कर करें, संभवत कोई मार्ग मिल जाए। आर्थिक मामलों में दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिनमान खुशनुमा है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन आनंद एवं प्रसन्नता से भरा रहेगा। इस राशि के जातकों की बेरोजगारी समाप्त होने की संभावना है। आज आपकी आमदनी के मार्ग भी खुलेंगे। दिन बढ़िया रहेगा, मन सकारात्मक बना रहेगा। कार्यभार की वजह से स्वयं को थोड़ा व्यस्त महसूस करेंगे, फिर भी मन प्रसन्नचित्त रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा। आर्थिक मामले में आपकी उन्नति होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया है। आप अपने भविष्य हेतु योजनाएं बनाएंगे और खूब मेहनत करेंगे। बैंकिंग के कार्य से जुड़े लोगों को उन्नति से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन व्यथित रहेगा। हालांकि आर्थिक मामले में दिन बढ़िया है। आपकी आमदनी के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आज के दिन वाद-विवादों से बचे रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। अपने मित्रों के प्रति अपना स्नेह भाव और अधिक बढ़ाएं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। घर-परिवार के लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आज के दिन किया गया निवेश आपके लिए लाभकारी रहेगा। आर्थिक मामलों में उन्नति करेंगे। स्वजनों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को अपने काम के प्रति आलस्य आएगा। आज आप अधिक से अधिक आराम करना पसंद करेंगे, किंतु अचानक किसी कार्य हेतु बुलावा आने के कारण आपको अपने आलस्य का परित्याग कर कार्य में लग जाना पड़ेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियों की वृद्धि की वजह से आपके समक्ष अनेकों प्रकार की चुनौतियां भी आएंगी। धैर्य धरें, स्थिति सामान्य हो जाएगी।

वृश्चिक राशि

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा है। वहीं कार्यक्षेत्र हेतु स्थिति उतार-चढ़ाव युक्त बनी रहेगी। आप अपने आलस्य का परित्याग करें एवं जमकर कार्य करने की चेष्टा करें। पारिवारिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा। जीवनसाथी सहयोग के कारण उनके प्रति आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों आज क्षेत्र में ज्यादा परिश्रम करना पड़ सकता है। बावजूद इसके आपका दिन मंगलमय बीतेगा। दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबारी तौर पर आर्थिक सम्बंधित कामों में कामयाबी प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन में कोई अनबन उत्पन्न हो सकता है, ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्धो के मामले में दिन अच्छा बीतेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में अधिक समय देंगे, खूब मेहनत भी करेंगे। इससे आपको सफल परिणाम भी प्राप्त होंगे। आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। संतान आपके प्रति और अधिक सम्मान भाव रखने लगेंगे। जीवनसाथी से किसी विशेष मसले पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

कुंभ राशि

आज आप अपने रचनात्मक कार्यों को व्यवसाय के रूप में अपनाने हेतु विचार कर सकते हैं। इसके लिए आप अत्यधिक मेहनत भी करेंगे। स्वयं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। किसी मीटिंग आदि के दौरान आप अपने बड़बोले स्वभाव पर नियंत्रण बनाकर रखने की चेष्टा करें। सामाजिक स्थलों पर अपनी भावुकता प्रदर्शित कर अपनी कमजोरी ना दिखाएं, इससे आपके ही मान-सम्मान में कमी आएगी।

मीन राशि

पारिवारिक माहौल खुशियों से भरा रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन बढ़िया है। आज आपको लाभ होंगे। भाई-बहनों का कार्यक्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा। आज आप कहीं दूर घूमने जाने हेतु योजना बना सकते हैं। कारोबार में स्वयं को अनुशासित रखें। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा, वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत करें लोगों के लिए सुखद है।