विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

5 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल

Dainik Rashifal 5 January 2020

आज पौष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है,  जिसमें दशमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके देर रात 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज शाम्ब दशमी तिथि भी है। दरअसल पौष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को शाम्ब दशमी के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा आज सर्वार्थसिद्धि योग भी है।

आज इतने योगों के कारण यह जानना अत्यंत रोचक रहेगा कि आज का राशिफल सभी 12 सितारों के लिए कैसा दिन लाएगा। इस राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर, सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके द्वारा हम आप सभी को आपके दैनिक भविष्य से ज्ञात करवाते हैं, साथ ही आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना भी करते हैं। तो आइये जानते हैं कैसा रहेगा सभी 12 राशि के जातकों का आज का दिन।

मेष राशि

दिन बेहतर है। संगीत से जुड़े लोगों के लिए उन्नति के योग हैं। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी लक्ष्य प्राप्ति में सफल होंगे। कार्यभार में वृद्धि होगी। परिवारिक जीवन आनंददायक रहेगा। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। मेष राशिफल के बारे में अधिक विस्तार से पढ़ें

वृषभ राशि

आर्थिक तंगी बनी रहेगी। खर्च अधिक होंगे। यह मानसिक परेशानी का कारण भी बन सकता है। यात्रा के योग हैं, यह आपके लिए मुनाफे का कारण बन सकती है। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी।

मिथुन राशि

भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मेहनत करें, सफलता आपके कदम चूमेगी। आज कम मेहनत करने पर भी अधिक सफलता मिलेगी। सबका स्नेह प्राप्त होगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। नई दोस्त बन सकते हैं। दिन बेहतर है।

कर्क राशि

मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है जो आपके लिए हितकारी होगा। परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें।

सिंह राशि

विद्यार्थियों के लिए बेहतर है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार का विस्तार होगा एवं लाभ भी होंगे। दिन शुभ परिणामदाई है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन संजीवनी की तरह कार्य करेगा।  सेहत की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी।

ये भी पढ़ें :-

कन्या राशि

आर्थिक मामलों में आज का दिन उत्तम है। आज के दिन किया गया निवेश कई गुना अधिक फलदाई रहेगा। आपकी सेहत की स्थिति पहले से बेहतर होगी। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप सभी कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। कहीं किसी यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान की तरफ से भी कोई खुशखबरी मिल सकती हूं।

वृश्चिक राशि

किसी जमीन आदि के क्रय पर विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर है। सेहत की स्थिति कमजोर रह सकती है, मौसमी प्रभाव आप पर हावी हो सकता है। उचित चिकित्सा लें, अनदेखी करना आपके लिए महंगा पड़ सकता है।

धनु राशि

पुरानी सभी समस्याएं दूर होंगी। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। स्वजनों से मुलाकात होगी। आर्थिक लाभ के आसार हैं। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मकर राशि

कारोबार में लाभ के योग है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है। मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी। परिवार में किसी बात पर क्लेश उत्पन्न हो सकता है, किसी से अन्यथा ना उलझें साथ ही वाद-विवाद से बचने का भी प्रयत्न करें। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी।

कुम्भ राशि

धन लाभ के आसार हैं। कोई नई नौकरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में दिनभर उत्तम हैं। आज बात विवाह तक पहुंच सकती है। वैवाहिक जीवन की स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत की स्थिति भी सामान्य है।

मीन राशि

धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी बात को लेकर मन विचलित रहेगा। घर में खुशहाली बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, खर्च अधिक बढ़ सकते हैं।