विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

4 मई 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 4 May 2020

आज दिनांक 4 मई 2020 वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि एवं दिन सोमवार है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में है। ग्रीष्म ऋतु है। आज राहुकाल प्रातः 07 बजकर 17 मिनट से 08 बजकर 58 मिनट बजे तक बना हुआ है। अतः इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें।

एकादशी तिथि सुबह 06 बजकर 14 मिनट पर समाप्त हो जाएगी जिसके बाद द्वादशी तिथि का आरंभ होगा। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र सायं 07 बजकर 19 मिनट तक है जिसके पश्चात हस्त नक्षत्र का आरंभ होगा। विष्टि करण प्रातः 06 बजकर 14 मिनट तक है जिसके बाद कौलव करण का आरंभ होगा।

आज चंद्रमा दिन-रात कन्या राशि पर संचार करेगा। वहीं शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक है। साथ ही आज अमृत काल दोपहर 03 बजकर 50 मिनट से शाम 05 बजकर 18 मिनट तक बना हुआ है। आज विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 25 मिनट तक बना है।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 4 मई 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

दिन कुछ ठीक नहीं है। घर-परिवार में तकरार होने की संभावना है, आज आपका गुस्सा रिश्तों को बिगाड़ सकता है। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस होगी जो आपके रिश्तो में दरार उत्पन्न कर सकती है। आज अपने अपने क्रोध पर नियंत्रण स्थापित करने की चेष्ठा करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में प्रेम भाव बना रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। तरक्की करेंगे। लाभ के योग हैं। रिश्तो से पुराने कलह समाप्त हो जायेंगे। अपने सगे-संबंधी व पड़ोसियों की सेवा करने हेतु तत्पर रहेंगे।

मिथुन राशि

किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान की ओर से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेमीजन का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, एक-दूसरे के साथ अच्छी वार्तालाप होगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन सुखद है, आपसी करीबया बढ़ेंगी। व्यापार-कारोबार में दिन सामान्य ही होगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी प्राप्त होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

ये भी पढ़ें: मई में आने वाली बुद्ध पूर्णिमा की तिथि

कर्क राशि

जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आप अधिक मेहनत करेंगे जिससे आपके सभी कार्य आपकी इच्छा अनुसार संपन्न होंगे। मानसिक शांति की तलाश रहेगी। जिम्मेदारियों से भागने की जगह उन्हें निष्ठा पूर्वक निभाने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में आपके पुराने कलह-क्लेश समाप्त होंगे एवं आपसी समझ बढ़ेगी साथ ही रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।

ये भी पढ़ें: गृहदोष के उपाय (Grahdosh ke Upay)

सिंह राशि

छात्रों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ फलदाई है, सभी कार्य पूर्ण होंगे। आप किसी विषय पर अनुसंधान कर सकते हैं। मन ही मन किसी पुरानी बात को याद करके मुस्कुराएंगे। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन अत्यंत ही बेहतर है। प्रेम संबंधों के मामले में आज बात विवाह तक पहुंच सकती है।  कार्यों में सफलता की प्राप्ति हेतु आपको अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है।

कन्या राशि

आपका क्रोध आज आपके कई बनते कामों को बिगाड़ सकता है, इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश करें। दिन ठीक नहीं है, किसी से वाद-विवाद हो सकता है। पारिवारिक माहौल आपके प्रतिकूल रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय ना ले, समझदारी का प्रयोग करें। कार्यक्षेत्र में दिन ठीक ही रहेगा। आज प्रेमीजन का सहयोग प्राप्त होगा जो आपकी जिम्मेदारियों को हल्का करेगा।

ये भी पढ़ें: पुखराज रत्न और इसके लाभ

तुला राशि

आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपके कार्य की लोग सराहना करेंगे। कार्यालय में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न होगें, आपकी पदोन्नति हेतु विचार कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होंगे। आपकी उन्नति देख आपके विरोधी कोई नया षड्यंत्र रच सकते हैं जिससे आप को संभल कर रहने की आवश्यकता है। प्रेमी जन प्रेम का इजहार कर सकते हैं जिससे मन प्रसन्नता से खिल जाएगा।

वृश्चिक राशि

दिन अत्यंत शुभकरी है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। पारिवारिक खुशियां देख मन पुलकित रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। किसी नई चीज को सीखने हेतु प्रयत्न कर सकते हैं। सेहत के प्रति सजग रहें, मौसमी प्रभाव आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। घर-परिवार में आपसी सहयोग एवं सहकार का भाव बनाकर रखें।

धनु राशि

वैवाहिक जीवन हेतु दिन ठीक नहीं है, जीवनसाथी से किसी बात को लेकर वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। पुरानी बातों को लेकर आप एक-दूसरे से बेवजह बहस करेंगे। आपका मन क्रोधित रहेगा जिसका प्रभाव आपके कार्यक्षेत्र व अन्य पारिवारिक रिश्तों पर भी पड़ेगा। अतः अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। सभी कार्यों में समझदारी बरतने की चेष्टा करें। आपके दिनमान कुछ ठीक नहीं चल रहें हैं।

मकर राशि

रचनात्मक व क्रियात्मक कार्यों के प्रति मन आकर्षित होगा। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। नए कार्यों में हाथ लगा सकते हैं जिसमें आपको थोड़ी समस्या झेलनी पड़ेगी किंतु आप की लगन एवं मेहनत से आप सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज आप दूसरों की मदद करेंगे जिससे आपके अपनों के बीच आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा।

कुम्भ राशि

कुंभ राशि के जातकों को समय के मामले में समझदारी बरतने की आवश्यकता है। आप उन चीजों पर अधिक समय ना दे जो आपकी उन्नति हेतु अत्यंत आवश्यक नहीं है। कार्यों का सही तरीके से चयन करें। किसी कार्य में अत्यधिक जल्दबाजी आपका नुकसान करा सकती है। संतान की ओर से कोई खुशखबरी प्राप्त होगी जिसे पारिवारिक माहौल आनंदमय बन जाएगा। आज आपके खर्च में वृद्धि होगी तो वहीं दूसरी ओर लाभ में भी बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि

स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से ग्रसित हो सकते हैं, सेहत के मामले में दिन ठीक नहीं है। घर-परिवार में बेवजह बहस हो सकती है जिससे पारिवारिक माहौल ठीक नहीं रहेगा। मानसिक तनाव हावी रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें, उनके द्वारा पारिवारिक फूल डालने की कोशिश की जा सकती है। संतान को लेकर मन प्रसन्न रहेगा अन्य सभी कार्यों से के बीच अपनी सेहत को प्राथमिकता दें।