विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 4 जून 2020

Dainik Rashifal 4 June 2020 Horoscope

आज दिनांक 4 जून 2020, दिन गुरुवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय लेकर आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का कारोबार के मामले में दिन बढ़िया साबित होगा। आज आपके अटके वेतन भी वापस प्राप्त हो सकते हैं। मित्रों के साथ कुछ बेहतरीन खुशनुमा लम्हे व्यतीत करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल कुछ ठीक नहीं है, घर परिवार में मनमुटाव बरकरार रहेगा।

वृषभ राशि

आज आप अपना अधिकाधिक समय आराम करने में व्यतीत करेंगे। पुरानी शारीरिक थकान को दूर करने का प्रयत्न करेंगे। स्वयं से जुड़े गोपनीय तथ्यों को किसी के सामने ना रखें अन्यथा यह आपके दीर्घकालिक समय हेतु नुकसानदायक साबित हो सकता है। सेहत के मामले में स्थिति कुछ ठीक नहीं है, ध्यान देने की आवश्यकता है। आज अपने पुराने मित्रों के साथ कुछ बेहतरीन लमहे व्यतीत कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: क्या करें और क्या ना करें बृहस्पतिवार के दिन

मिथुन राशि

मौसम प्रभाव पर अपना प्रतिकूल प्रभाव दिखा सकता है,। सेहत से जुड़ी किसी बड़ी समस्या के होने की संभावना है। आज के दिन यात्रा आपके लिए ठीक नहीं है। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा स्थिति बिगड़ जाएंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से बनाकर रखने का प्रयत्न करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम है। आज आपके समक्ष अनेक प्रकार की समस्याएं आ सकती हैं। परिवार वालों को समय दे पाने में स्वयं को असमर्थ महसूस करेंगे। आर्थिक खर्च में वृद्धि होगी। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें, इससे लोगों में आप के प्रति आकर्षण बना रहेगा।

सिंह राशि

आज धार्मिक क्रियाकलापों में खूब रूचि लेंगे। धर्म-अध्यात्म से जुड़ी पुस्तक एवं अन्य कई तथ्यों को समझने एवं परखने का प्रयत्न करेंगे। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। घर के सभी लोग आपसे प्रसन्न हैं। आज आपका मन विपरीत लिंग की ओर आकर्षित हो सकता है। आप स्वयं को किसी बंधन में बंधा हुआ महसूस करेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कारोबारी तौर पर आप खूब मुनाफा कमाएंगे। गृहस्थ माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज अचल संपत्ति संबंधी मामलों में घर में चर्चा छिड़ सकती है, संभवत वाद-विवाद भी हो जाए। किंतु आप ऐसे मामलों से थोड़ी दूर ही रहें, इन मामलों में आपका कुछ भी बोलना आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है।

तुला राशि

वैवाहिक जीवन कुछ ठीक नहीं है, आज आपके बीच किसी बात पर क्लेश होने की संभावना है। कार्यस्थल पर आज आप स्वयं को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यों के प्रति आपका जोश एवं उत्साह बना रहेगा। अपने करीबियों से रिश्तो को बनाए रखने के लिए प्रयत्न करें। संतान के साथ वक्त व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा, उन्हें समझने की कोशिश करें।

ये भी पढ़ें: वट पूर्णिमा व्रत तिथि और इसका महत्त्व

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आप पर हावी हो सकते है। सहकर्मियों से बना कर रखें अन्यथा उनमे पनप रही द्वेष की भावना के कारण वे विरोधी हो जाएंगे और साजिश रचने लगेंगे। आर्थिक मामलों में स्थिति कुछ ठीक नहीं है, आज आपके किसी पुराने मित्र की वजह से आपको कोई बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।  अपने खर्च पर थोड़ा नियंत्रण स्थापित करें। सेहत से जुड़ी समस्या उत्पन्न होने की संभावना है।

धनु राशि

वैवाहिक जीवन खुशनुमा व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं आ सकती है, आपके अधिक परिश्रम करने के बावजूद भी आप को पूर्ण लाभ की प्राप्ति नहीं होगी। सहकर्मियों को संतुष्ट बनाए रखने की चेष्टा करें। पारिवारिक मसलों को लेकर आप अपने जीवनसाथी के साथ विचार-विमर्श कर सकते हैं।

मकर राशि

कार्यक्षेत्र में समझदारी एवं बौद्धिकता का प्रयोग करें, इससे सभी कार्य सुगमता पूर्वक संपन्न होंगे। किसी बात को लेकर मन थोड़ा दुविधा जनक स्थिति में है। समय के अनुकूल कार्यों का चयन करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आज अचानक से आपके खर्च में वृद्धि होगी, अतः खर्च पर नियंत्रण स्थापित करें।

कुंभ राशि

आपके विरोधी नित्य प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, अतएव आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। हालांकि आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। संगीत आदि में रुचि बढ़ेगी। किसी अन्य के किए गए कार्यों की खिल्ली न उड़ाये अन्यथा उनके मन में आपके प्रति शत्रुता उत्पन्न हो सकती है।

मीन राशि

आज के दिन अचल संपत्ति संबंधी मामलों में निवेश करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा है। आप अपनी मेहनत से खूब लाभ कमाएंगे। कारोबार में दिन बढ़िया रहेगा। सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य के सन्दर्भ में स्थिति कुछ ठीक नहीं है।