विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

3 मई 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 3 May 2020

आज दिनांक 3 मई 2020 वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि दिन रविवार एवं विक्रम संवत् 2077 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में है। ग्रीष्म ऋतु है। आज राहुकाल संध्या काल मे 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक बना है। अतः इस दौरान आप किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें।

आज दशमी तिथि प्रातः 09 बजकर 10 मिनट तक है जिसके बाद एकादशी तिथि का आरंभ हो जाएगा। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 43 मिनट तक बना है फिर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ होगा। आज चंद्रमा अर्धरात्रि 03 बजकर 09 मिनट तक सिंह जिसके बाद फिर कन्या राशि पर संचार करेगा। आज गण्डमूल रात्रि 11 बजकर 40 मिनट तक है। आज के दिन सूर्योदय का समय सुबह 05 बजकर 38 मिनट पर है तो वहीं सूर्यास्त का समय शाम 06 बजकर 57 मिनट पर है।

शुभ मुहूर्त में आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक बना है। साथ ही अमृत काल दोपहर 03 बजकर 50 मिनट से 05 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 3 मई 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

घर-परिवार के साथ खुशियों भरे लम्हे व्यतीत करेंगे। आपको अपने बचपन की के कुछ यादगार लम्हे याद आएंगे जिसे आप अपने घर परिवार व बच्चों के साथ साझा करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। हंसी ठिठोली वाला वातावरण रहेगा। मित्रों की सहायता हेतु तत्पर रहेंगें। नकारात्मकता से बचे रहे, दिन बढ़िया है।

वृषभ राशि

आर्थिक मामले में बेहद सतर्कता के साथ कदम रखना होगा, नुकसान हो सकता है। आज के दिन निवेश करना उचित नहीं  है, हानि होने की संभावना है। गृहस्थ माहौल बेहतर है। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा पूरा है, जीवन साथी का सहयोग बना रहेगा। संतान को लेकर मन किसी बात से खिन्न रहेगा।

मिथुन राशि

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक मेहनत करेंगे, आपकी अधिक मेहनत से आपको शुभ परिणाम की प्राप्ति भी होगी। अपार लाभ होंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सेहत के मामलों में दिन कुछ ठीक नहीं है, छोटी-छोटी समस्याओं को नजरअंदाज ना करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता हैं। पारिवारिक जीवन सुखद है।

ये भी पढ़ें:

कर्क राशि

आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है, नुकसान हो सकता है। भावनाओं में बहकर कोई ऐसा निर्णय ना लें जो आपकी उन्नति के मार्ग में बाधा बन जाए। किसी पूर्व में किए गए निवेश से आपको आज आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ ठीक नहीं है, कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक मेहनत करने पर ही परिणाम की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में स्थिति बिगड़ेगी किंतु दोपहर के बाद लाभ ही लाभ होंगे। आज आपको घर में किसी से उपहार आदि की प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन मानसिक प्रसन्नता बनाये रखेगा।

कन्या राशि

अपने खर्च पर काबू रखें, आज व्यय में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन बेहतर है किंतु घर में किसी के स्वास्थ्य आदि से जुड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है।  घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का विशेष ख्याल रखें। आप किसी रचनात्मक कार्य को करेंगे जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। आर्थिक लाभ होगा।

तुला राशि

किसी भी निवेश से पूर्व उसकी पूर्ण जांच परख करें तभी अपना धन लगाएं अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। हालांकि आज के दिन किया गया निवेश आपके लिए कई गुना अधिक फल देने वाला है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा है। घर परिवार को समय दें, पारिवारिक एकता बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ हुए उतार-चढ़ाव समाप्त होंगे साथ ही आपसी प्रेम भाव बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों की सेहत का विशेष तौर पर ख्याल रखें, श्वसन संबंधी समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। भाग्य का साथ प्राप्त होगा। कामकाज में लाभ के योग हैं। अपने खर्च पर नियंत्रण स्थापित करें।

धनु राशि

पूजा पाठ में खूब मन लगेगा। आप अपने परिवार में किसी पूजा का संध्याकाल में आयोजन कर सकते हैं। कहीं दूर यात्रा पर जाने हेतु आप अभी से योजनाएं बनाएंगे। दिन बेहतर हैं, विरोधियों को परास्त करने में सफल हो जाएंगे। आज आप अपनी प्रतिभा का विस्तार करेंगे। आज आपकी प्रतिभा को उचित दिशा मिलेगी।

मकर राशि

मौसमी प्रभाव आप पर अपना प्रभाव दिखाएगा। सेहत के मामले में दिन ठीक नहीं है, स्वास्थ संबंधी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। वायरल आदि का प्रकोप चारों ओर फैला है। सर्दी, जुकाम, बुखार इत्यादि से पीड़ित हो सकते है। आज के दिन यात्रा पर जाना आपके लिए दुखदाई हो सकता है। किसी दुर्घटना आदि के होने की संभावना है।

कुंभ राशि

खूब मेहनत करें, उत्तम परिणाम की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकाधिक मेहनत करनी पड़ सकती है जिसके आपको मधुर परिणाम भी प्राप्त होंगे। किसी नए कार्य में हाथ लगाएंगे जिसमे सफलता प्राप्त करेंगे। किसी पुरानी बात को लेकर मनमुटाव बनाकर ना रखें। खानपान का ख्याल रखें।

मीन राशि

आज अपने विरोधियों से बचें, आपके विरोधी आपके विरुद्ध कोई बड़ा षड्यंत्र रच रहे हैं जिसे बचना अत्यंत आवश्यक है। सहकर्मियों में आपके प्रति जलन की भावना होगी। किसी नए प्रोजेक्ट आदि पर काम करेंगे। कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। मेहनत से लगन पूर्वक कार्य करते जाएं, सफलता अवश्य प्राप्त होगी।