विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

29 दिसंबर 2019 का दैनिक राशिफल

Dainik Rashifal 29 December 2019

आज दिनांक 29 दिसंबर 2019 और रविवार का दिन है। आज पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया तिथि है जो दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर समाप्त हो जायेगी। फिर चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी और प्रत्येक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत करने का विधान है। इस दिन गौरीपुत्र भगवान श्री गणेश की पूजा का विधान है।

अगर आज ग्रहों की स्तिथि देखें तो राहु मिथुन राशि में हैं। मंगल वृश्चिक राशि में, सूर्य, बुध, केतु एवं शनि धनु राशि में विराजमान हैं। शुक्र और चंद्रमा मकर राशि बैठे हैं। तो ऐसे यह जानना दिलचस्प होगा कि ये ग्रह स्तिथि और आज की यह तिथि 12 राशियों के दैनिक भविष्यफल पर अपना क्या प्रभाव डालती है। तो आइये जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि

आज आपके धन लाभ के योग हैं। आपके शत्रु आपको अच्छी प्रतिद्वंद्विता प्रदान करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के विशेष लाभ एवं उन्नति के योग हैं। कारोबार का विस्तार होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृषभ राशि

आज अचानक घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापारिक स्तर पर लाभ के योग हैं। कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन हर्ष से बीतेगा।

मिथुन राशि

आज आपके आर्थिक व्यय में अधिक वृद्धि होगी। घरेलू सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। आज आपको कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। दांपत्य जीवन में खटास रह सकती है।

कर्क राशि

आज आप कहीं किसी यात्रा पर जा सकते हैं जो आनंददायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है।

सिंह राशि

अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अपने समय का सदुपयोग करें। आर्थिक लाभ के योग हैं। व्यापार में मुनाफा होगा। दांपत्य जीवन सामान्य व्यतीत होगा।

ये भी पढ़ें :-

कन्या राशि

आज आपके कामों की सराहना की जाएगी। आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार का विस्तार होगा। धन लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

तुला राशि

आज आपकी सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। घर-परिवार वालों का साथ प्राप्त होगा। किसी अचल संपत्ति की खरीद हो सकती हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि

आज के दिन व्यापार में आश्चर्यजनक मुनाफा होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पारिवारिक पुराने मतभेद दूर होंगे। सेहत के लिए आज का दिन मध्यम है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के खर्च में अनायास ही वृद्धि होगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। दांपत्य जीवन में खटास रहने की सम्भावना है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सफलता प्राप्त करने का है। आज आपके बिगड़े काम बनेंगे। अपनी बात को रखने में आत्मविश्वास का अनुभव करेंगे। दिन व्यस्तता पूर्ण हो सकता है।

कुम्भ राशि

किसी पर अनायास ही भरोसा ना करें। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। घर के बड़ों को प्रसन्न रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंगों के लिए दिन मध्यम है।

मीन राशि

मीन राशि के जातक सभी समस्याओं का सामना डटकर करेंगे। कार्य क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक खुशी में ज्यादा समय व्यतीत होगा। मन प्रसन्न रहेगा।