विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

29 अप्रैल 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 29 April 2020

आज दिनांक 29 अप्रैल 2020 वैशाख मास के शुक्ला पक्ष की षष्ठी तिथि, दिन बुधवार एवं विक्रम संवत् 2077 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में विराजमान है। ग्रीष्म ऋतु है। आज राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक बना रहेगा, अतः इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें।

आज षष्ठी तिथि दोपहर 03 बजकर 13 मिनट तक रहेगी जिसके बाद सप्तमी तिथि का आरंभ हो जाएगा। पुनर्वसु नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 02 मिनट तक है जिसके बाद पुष्य नक्षत्र का आरंभ होगा। धृतिमान योग रात्रि 09 बजकर 47 मिनट तक बना है, फिर शूलयोग का आरंभ होगा। आज तैतिल करण दोपहर 03 बजकर 13 मिनट तक है। इसके समाप्ति के साथ वणिज करण का आरंभ हो जायेगा।

आज चन्द्रमा सायं 07 बजकर 58 मिनट तक मिथुन में गोचर करेगा जिसके बाद कर्क राशि पर संचार करेगा। वहीं शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक बना है। इसके अतरिक्त अमृत काल दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से 30 अप्रैल सुबह 01 बजकर 58 मिनट तक बना है।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 29 अप्रैल 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

आज लाभ के साथ-साथ उन्नति के योग हैं। आज अपनी सुख-सुविधा के संसाधनों में वृद्धि करेंगे। घर-परिवार के साथ कुछ खुशनुमा यादगार लम्हे व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मन धार्मिक कार्यों की ओर लगा रहेगा। वैवाहिक जीवन हेतु दिन मध्यम है। संतान की ओर से कोई खुशखबरी प्राप्त होगी जिससे मन प्रसन्नता से खिल उठेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। मानसिक तनाव की स्थिति में रहेंगे। किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सेहत के प्रति ध्यान दें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों को किसी भयावह पीड़ा से गुजरना पड़ सकता है। आज अचानक आपको कहीं यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। नौकरी के लिए दिन लाभकारी हैं।

मिथुन राशि

कारोबार में लाभ ही लाभ होंगे। किसी नए कार्य की तरफ मन आकर्षित हो सकता है। सुबह से दिन सामान्य व्यतीत होगा किंतु दोपहर के बाद आपके अच्छे दिन की शुरुआत होगी। किसी परिचित से अरसे बाद अचानक मुलाकात हो सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति तत्पर रहेंगे। लंबे समय से चल रहे हैं कानूनी मामले को आज आप खुद ही सुलझा लेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। सभी कार्य आपके अनुकूल रहेंगे।

ये भी पढ़ें:

कर्क राशि

माता का सहयोग अचल संपत्ति दिला सकता है। हालांकि ध्यान दें धन संपत्ति को इतनी अहमियत ना दें कि इसका प्रभाव आपके अपने रिश्तों पर दिखने लगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल है, इसकी खुशहाली को बरकरार रखने हेतु अपने मानसिक कुविचारों पर नियंत्रण रखें। आज आप अपने जीवनसाथी से किसी रहस्यमई तथ्य पर परिचर्चा कर सकते हैं। दिन खुशनुमा है। घर के बड़े बुजुर्गों की बातों को सुनने एवं समझकर अपनाने का प्रयत्न करें, यह आपके भविष्य हेतु लाभकारी हैं।

सिंह राशि

आर्थिक मामलों में दिन उतार-चढ़ाव युक्त बना रहेगा। अपने खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा धन-संपत्ति की समस्या उत्पन्न हो सकती है। कारोबार में निवेश करने से बचें, आज के दिन किया गया निवेश आपके आर्थिक पतन का कारण बन सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें, आपका क्रोध पारिवारिक माहौल को बिगाड़ सकता है। सेहत का भी ख्याल रखें, स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।

कन्या राशि

आपकी मेहनत के कारण सफलता आपके कदम चूमेगी। आपके अथक प्रयास आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएंगे। कारोबार में भी लाभ के योग हैं। प्रेम जीवन हेतु दिन सुखद है, एक-दूसरे के लिए आप प्रेरणा स्रोत रहेंगे। आपसी सहयोग भाव रखकर एक दूसरे के भविष्य हेतु सहयोगी बनेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में आज आपका मन लगा रहेगा। घर के छोटे-मोटे झगड़ों पर अधिक ध्यान ना दें। अपने कार्यक्षेत्र पर विशेष ध्यान दें एवं लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर अथक प्रयास करते रहे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कहीं दूर यात्रा पर जाने हेतु योजना बना सकते हैं। गृहस्थ जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आज आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। आपके प्रेमी जन आप से अत्यंत प्रसन्न होंगे, उनसे आज कोई तोहफा प्राप्त हो सकता है। घर में भिन्न-भिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनेंगे। हालांकि आपको अपनी सेहत के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य के मामले में दिन मध्यम चल रहा है।

वृश्चिक राशि

पारिवारिक खुशी मन को प्रसन्नता देगी। अचल संपत्ति से जुड़े मामले में लाभ होने की संभावना है। आज के दिन घर से बाहर ना निकले, आपके द्वारा घर के बाहर रखा गया एक भी कदम आपके लिए संकट उत्पन्न कर सकता है। किसी दुर्घटना आदि होने की संभावना है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आज भाग्य का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। भाग्य की मदद से कई अटके कार्य बन जाएंगे।

धनु राशि

आर्थिक मामलों में दिन मध्यम है। आज के दिन निवेश करने से बचें अन्यथा हानि का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा। भविष्य को लेकर आप अभी से सोच कर मन व्याकुल कर लेंगे। मौसमी प्रभाव से बचें, सेहत के मामले दिन ठीक नहीं है। वायरस का संक्रमण चारों ओर फैला है, आसपास की स्वच्छता का खास ख्याल रखें एवं एहतियात बरतें। माता का स्नेह एवं सहयोग बना रहेगा।

मकर राशि

आप अपनी वाणी पर संयम रखें, पारिवारिक कलह उत्पन्न हो सकता है। बिना मतलब किसी से ना उलझें। घर के छोटो से प्रेमवत व्यवहार रखें। कार्यक्षेत्र में किसी से अनबन होने की संभावना है, सहकर्मियों से सहकारीयुक्त व्यवहार बरतें। पारिवारिक वातावरण बेहतर है। कारोबार में लाभ होंगे। प्रेम जीवन सुखद है। आप दूसरों की भावनाओं को समझेंगे जो आपके आपसी प्रेम को बढ़ाएगा।

कुंभ राशि

कारोबार के मामले में दिन सामान्य बना रहेगा। इच्छित लाभ की प्राप्ति करेंगे। घर-परिवार को लेकर मन तनावग्रस्त रहेगा। थोड़ी बहस आदि होने की संभावना है, अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने मन की व्यथा को अपने शब्दों में से प्रकट न होने दें अन्यथा पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। आप अपने मन की बातें प्रेमीजन से साझा करेंगे जिससे आपके बीच की दूरियां समाप्त होगी एवं रिश्तो में प्रगाढ़ता आएगी।

मीन राशि

किसी खयालों में मन डूबा रहेगा जिससे आपका परिवार में मन नहीं लगेगा। सेहत के लिए भी ठीक नहीं है, मौसमी प्रभाव आपको प्रभावित कर सकता है। शारीरिक तौर पर आप स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे। आसपास का परिवेश कुछ ठीक नहीं है, चारों तरफ संक्रमण फैला है। ऐसी परिस्थिति में परहेज रखकर एवं आसपास की स्वच्छता बरत कर ही बचा जा सकता है। संतान की ओर से मन खिन्न रहेगा।