विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

28 मार्च 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 28 March 2020

आज दिनांक 28 मार्च 2020 चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन शनिवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में विराजमान है। बसन्त ऋतु है। आज राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक है। अतः इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें।

चतुर्थी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 18 मिनट तक है जिसके उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ हो रहा है। वहीं भरणी नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा फिर कृतिका नक्षत्र का आरंभ होगा जिसके बाद विष्कुंभ योग सायं 05 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। इसके उपरांत प्रीति योग का आरंभ हो जाएगा। वणिज करण पूर्वाह्न 11 बजकर 16 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ हो रहा है।

आज  चंद्रमा सायं 07 बजकर 30 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा। शुभ मुहूर्त में अमृत काल आज सुबह 07 बजकर 32 मिनट से सुबह 09 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। आज रवि योग बना है जो सुबह 06 बजकर 15 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक रवि योग रहेगा।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 23 मार्च 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा।, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

मेष राशि वालों को आज स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। मौसम का प्रभाव हावी रहेगा। सर्दी-जुकाम आदि से पीड़ित हो सकते हैं। अतः अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

वृषभ राशि

दिन बेहतर है। कार्यक्षेत्र में मन लगेगा, आज आप अधिक से अधिक मेहनत करेंगे किंतु फिर भी बहुत अधिक उन्नति के आसार नहीं दिखेंगे जिससे मन असंतुष्ट रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के यात्रा के योग हैं। यह यात्रा आपके लिए आर्थिक तौर पर लाभकारी है किंतु किसी अनहोनी के होने की भी संभावना है। इसलिए हो सके तो इस यात्रा पर ना ही जाएँ। आज मन में सुस्ती रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक आप मानसिक तनाव की स्थिति में रह सकते हैं। किसी बात को लेकर मन उदास रहेगा जिसका सीधा प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, सेहत का ख्याल रखें।

सिंह राशि

बिना मतलब किसी से न उलझें। अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा आप अपने लिए स्वयं ही मुसीबत खड़ी कर लेंगे। हालांकि दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, आपसी रिश्तों में घनिष्ठता आएगी।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम है। आर्थिक तंगी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लाभ के सभी मार्ग बंद होंगे। किसी अशुभ समाचार के योग हैं। सेहत का खयाल रखें, स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

तुला राशि

पारिवारिक खुशहाली बरकरार रहेगी जिसे देखकर आपका भी मन खुश रहेगा। अपनों के साथ समय व्यतीत करने को मिलेगा। जिससे आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी और एक दुसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा। घर में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का पान करने का अवसर प्राप्त होगा।

जानिए क्या हैं शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय

वृश्चिक राशि

गृहस्थ रिश्तों में घनिष्ठता आएगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा जिससे कोई बिगड़ा हुआ काम भी बन जाएगा। संतान की ओर से कोई अच्छा समाचार प्राप्त होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। घर परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ यादगार लम्हे व्यतीत करेंगे। आपसी रिश्तों की दरारें समाप्त होंगी।

मकर राशि

दिन खुशनुमा है। पिता के सहयोग कोई बड़ा कार्य सिद्ध हो जाएगा। माता से किसी बात को लेकर थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सभी सहकर्मी आपसे प्रसन्न रहेंगे और उनका सहयोग बना रहेगा।

जानिए क्या है नीलम रत्न के फायदे और कैसे करें इसका धारण

कुम्भ राशि

अपनी वाणी पर संयम बरतें, पिता से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद है, आपसी समझ मे वृद्धि होगी। संतान की तरफ से  भी कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है।

मीन राशि

आज आपके कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी जिससे आपका दिन काफी व्यस्ततापूर्ण बीतेगा। मानसिक तौर पर अशांत रहेंगे। किसी बात की चिंता सताएगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।