विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

28 जनवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 28 January 2020

आज दिनांक 28 जनवरी 2020 को माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और दिन मंगलवार का है। आज माघ गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन है जिसमें सूर्य मकर राशि में स्तिथ है तो चंद्रमा कुंभ राशि में। वहीं नक्षत्र शतभिषा, करण तैतिल भी है, साथ ही आज के पूरे दिन पंचक भी रहेगा। अमृत काल मध्य रात्रि 01:25 बजे  से प्रातः  03:11 बजे तक रहेगा तो वहीं राहुकाल प्रातः 08:33 बजे  से सुबह 09:53 बजे तक रहेगा।

इतने शुभ एवं अशुभ योगों एवं ग्रह गोचरों की स्थिति जानने के बाद आज 28 जनवरी का दिन कैसा भाग्य लाएगा सभी 12 राशि वालों के लिए, यह हम जान पाएंगे आज के दैनिक राशिफल के माध्यम से। इस राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके द्वारा हम आप सभी जातकों तक दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल और किन राशि वालों का भाग्य देगा आज पूरा साथ।

मेष राशि

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। अपनों का स्नेह एवं सहयोग बना रहेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। मन लगाकर मेहनत से सभी कार्य करे।

बुध ग्रह को शांत करने के सरल उपाय

वृषभ राशि

किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। आज भाग्य आपके साथ है। दांपत्य जीवन में स्थिति बेहतर रहेगी। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

आज भाग्य मिथुन राशि वालों के साथ है। सभी कार्य में सफलता हासिल करेंगे। करीबी लोगों का स्नेह एवं प्रेम बना रहेगा। आज सभी जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वहन करेंगे। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।

कर्क राशि

दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत की स्थिति ठीक नहीं है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। प्रेम प्रसंगों में आज का दिन अनुकूल है।

सिंह राशि

दिन बेहतर है, मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। आपसे आपके आसपास वाले रिश्तेदारों एवं सगे-संबंधी अत्यंत ही प्रसन्न रहेंगे।  आज आप सम्मान का भाव महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर है। पुराना रुका हुआ पैसा आज वापिस प्राप्त हो सकता है। खर्च में नियंत्रण स्थापित करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। परिवार वालों का सहयोग बना रहेगा।

तुला राशि

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ही बेहतर है। कलात्मक एवं रचनात्मक कार्य में रुचि लेंगे जिससे आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन बेहतरीन है। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे।

त्योहारों में बसंत पंचमी का महत्व

वृश्चिक राशि

अपनों का सहयोग बना रहेगा। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा, किंतु घर के किसी छोटे सदस्य से अनबन हो सकती है। इसलिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है।

धनु राशि

किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जिससे मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। यह मित्र आपके भविष्य में अत्यंत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति बेहतर रहेगी। अपनों का सहयोग बना रहेगा।

हीरा पहनना है किन के लिए शुभ, जानें यहाँ

मकर राशि
आज आपके स्वास्थ्य की स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकता है। मौसमी प्रभाव आप पर हावी रहेगा, सर्दी-जुकाम आदि से पीड़ित रह सकते हैं। किंतु इसके अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग है।

कुम्भ राशि

कुंभ राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है, सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी। पारिवारिक स्थिति बेहतर रहेगी। किसी समारोह आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।

मीन राशि

आज का दिन उतार-चढ़ाव युक्त रहेगा। मानसिक परेशानी बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई अशुभ समाचार प्राप्त होगा जिससे घर में क्लेश का माहौल बना रहेगा। वहीं कार्य क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। अपनों का सहयोग बना रहेगा। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का स्नेह प्राप्त होगा।