विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

28 दिसंबर 2019 का दैनिक राशिफल

Dainik Rashifal 28 December 2019

आज 28 दिसंबर 2019, पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और शनिवार का दिन है। आज द्वितीया तिथि के सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होने का समय है जिसके बाद तृतीया तिथि आरम्भ होगी।

आज व्यघात योग भी है। यह किसी भी शुभ व बड़े कार्यो के लिए अमंगलकारी है। इस योग में शुरू किये गए मंगल कार्यो पर भी विघ्न एवं बाधा मँडराने लगते हैं और कार्य भी सम्पन्न नहीं होता है। इस दोरान किये गए अच्छे कार्यो का भी विपरीत दुष्प्रभाव पड़ता है। आज शाम 8 बजकर 26 मिनट पर यह व्याघात योग समाप्त होगा। इसके अतिरिक्त आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र भी है, जो शाम 6 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। ब्रमांड के कुल 27 नक्षत्रों में से उत्तराषाढ़ा नक्षत्र 21वां नक्षत्र है, जिसे शुभ नक्षत्र माना जाता है।

वहीं अगर हम आज के ग्रहों की स्थिति देखें तो आज राहु मिथुन राशि में है। मंगल स्वग्रही वृश्चिक राशि में विराजमान हैं, तो शनि, बृहस्पति, केतु, सूर्य और बुध सभी धनु राशि में स्थित हैं। शुक्र और चंद्रमा मकर राशि मौजूद हैं।

इन सभी शुभ-अशुभ योग एवं ग्रह स्थिति के कारण आज के आपके दिन पर क्या प्रभाव पड़ता है, इसे जानने के लिए आइये जानते है आज का राशिफल

मेष राशि

नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकते हैं। कारोबार में लाभ के योग हैं। अचल संपत्तियों के क्रय पर विचार कर सकते हैं। आज आपके सभी कार्य योजना अनुसार संपन्न होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि

आज आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। किसी समारोह में शरीक होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ है। अपने शत्रुओं से सचेत रहें। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रह सकता है। किसी से बेमतलब उलझने का प्रयत्न न करें। किसी नए कार्य की आज शुरुआत से पहले कई बार-विचार कर लें।

कर्क राशि

आज आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख एवं शांति पूर्ण वातावरण रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ख्याल रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को अपना कार्य समय पर पूर्ण करने की आवश्यकता है। व्यवसाय में मंदी रहेगी। आर्थिक लाभ होने के योग है। अचल संपत्ति का विस्तार होगा। प्रेम प्रसंगों में आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल साबित होगा।

कन्या राशि

कार्य क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। कारोबार में नवीनता लाने का प्रयत्न करेंगे। प्रेम प्रसंगों में आज का दिन आपके लिए  कुछ ठीक नहीं है। संतान की तरफ से कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी से अनायास उलझने का प्रयत्न ना करें। पारिवारिक स्थिति अशांतिपूर्ण रहेगा। आपकी  प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। नकारात्मक विचारों से बचे रहें। सेहत का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि

एक तरफ आपके आर्थिक लाभ के योग है तो वहीं दूसरी तरफ आर्थिक व्यय में भी वृद्धि होगी। इसके बावजूद भी मन प्रसन्न रहेगा। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा।

धनु राशि

आज आपका मन अशांत रहेगा। पारिवारिक लोगों से मनमुटाव हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सावधानी बरतें एवं सोच समझकर ही करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ के योग है। भौतिक सुखों की इच्छा आपकी आर्थिक व्यय में वृद्धि करेगी। संतान से सुख की प्राप्ति होगी।

कुम्भ राशि

आपके अपनों के बीच आपका कोई शत्रु छिपा है। अपने मन की बातें किसी पर यूं ही भरोसा कर साझा ना करें। आपकी आर्थिक व्यय में वृद्धि होगी और मानसिक तनाव बना हुआ रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि

आज आपका भाग्य आपके साथ हैं। आपके सभी कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। कार्य योजना अनुसार संपन्न होंगे। शारीरिक पीड़ा हो सकती है। कहीं दूर यात्रा के योग बन रहे हैं।