विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

27 दिसंबर 2019 का दैनिक राशिफल

Dainik Rashifal 27 December 2019

आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और दिन शुक्रवार है। आज प्रतिपदा तिथि सुबह 10:41 बजे समाप्त हो जायेगी। आज का दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित  है। आज का राशिफल निकालने हेतु पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया गया है जिसके बाद इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का  दैनिक भविष्यफल बताया गया  है। इससे आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

राशिफल के माध्यम से हम आपको आपके रोजगार एवं कारोबार, आर्थिक लेन-देन, परिवार, सेहत एवं दिन भर होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के भविष्यफल के बारे में संकेत देंगे। तो आइये जानते है आज यानि 27 दिसंबर 2019 का इन 12 सितारों पर क्या रहेगा प्रभाव। जानते है कैसा व्यतीत होगा इनका दिन, क्या है आज का भविष्यफल।

मेष राशि

आज भाग्य मेष राशि के लोगों के साथ रहेगा। आर्थिक लाभ होंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ ही लाभ होंगे। घर में शांति और खुशहाली बनी रहेगी। दांपत्य जीवन मधुरमय रहेगा। बड़े बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

मन प्रसन्न रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्तिथि कुछ ठीक नही रहेगी। संतान संबंधी समस्या आ सकती है। शत्रु पक्ष आपको क्षति पंहुचा सकते हैं। कारोबार के क्षेत्र में लाभ होंगे। दिन बेहतर है।

मिथुन राशि

दिन मध्यम है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मंगलमय यात्रा के योग बन सकते हैं। आर्थिक उन्नति होगी। मानसिक तनाव बना रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि

आज भाग्य आपका बहुत अधिक साथ नहीं देगा। कार्यक्षेत्र में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न होंगे। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन कमजोर है। मानसिक परेशानियों से विचलित रह सकते हैं।

सिंह राशि

आज यात्रा के योग बन रहे हैं। कारोबार में कुछ नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। पुराना वाद-विवाद समाप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन बेहतर व्यतीत होगा। सेहत का ख्याल रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आर्थिक हानि होने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। बड़े-बुजुर्गों का ख्याल रखें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी पुराने अटके हुए कार्य में सफलता प्राप्त होगी। घर में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है या फिर आप किसी समारोह में सम्मिलित होने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज अचानक कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। किसी ना-उम्मीद वाली जगह से धन की प्राप्ति हो सकती हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन लाभ के योग हैं। दांपत्य जीवन आनंद में व्यतीत होगा। सेहत ठीक रहेगी।

धनु राशि

मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। किसी पर अनायास भरोसा ना करें। वाद विवाद से बचने का प्रयत्न करें। यात्रा के योग बन रहे हैं। सेहत में कुछ  गिरावट आएगी। मौसमी प्रभाव देखने को मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदाई है। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मानसिक रूप से भी तनावपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

कुंभ राशि

आज भाग्य आपका साथ देगा। कार्य में सफलता मिलेगी। आलस्य से बचें। प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित भी हो सकते हैं।

मीन राशि

आज आपकी कार्यकुशलता की वजह से आपको कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। जोखिम भरे कार्यों को करने से बचने का प्रयत्न करें। आज आपके आर्थिक व्यय में वृद्धि होगी। अपनी वाणी पर संयम रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।