विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

26 अप्रैल 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 26 April 2020

आज दिनांक 26 अप्रैल 2020 वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और दिन रविवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। ग्रीष्म ऋतु है। आज राहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक बना है, अतः इस मध्यांतर किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें।

आज तृतीया तिथि दोपहर 01 बजकर 23 मिनट तक है जिसके बाद फिर चतुर्थी तिथि का आरंभ होगा। तृतीय तिथि अक्षय तृतीया के नाम से प्रचलित है। रोहिणी नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 56 मिनट तक है उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ हो जायेगा। शोभन योग रात्रि 11 बजकर 54 मिनट तक बना है, तत्पश्चात अतिगण्ड योग का आरंभ होगा। गर करण दोपहर 01 बजकर 23 मिनट तक है जिसके उपरांत विष्टि करण का आरंभ होगा।

आज चंद्रमा दिनरात वृषभ राशि पर संचार करेगा। वहीं शुभ मुहूर्त में आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक है। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 26 अप्रैल 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।


मेष  राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या आने की संभावना है। आर्थिक मामलों में समय ठीक नहीं है, हानि होने की संभावना है। निवेश करने से बचें। कार्यक्षेत्र में अनेकानेक समस्याएं आएंगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सफलता प्राप्ति का है।

वृषभ राशि

मनोअनुकूल सभी कार्य करेंगे। आप अपनी इच्छाओं को प्राथमिकता देंगे। आर्थिक मामले में दिन बेहतर है, लाभ के योग हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान को लेकर मन चिंतित होगा। किसी स्वजन से दूरियों का एहसास कष्ट देगा।

ये भी पढ़ें: सूर्य के अचूक उपाय जो करेंगे सभी कष्टों का समाधान

मिथुन राशि

दिन लाभदायक है। कई बिगड़ते हुए कार्य बन जाएंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। नौकरी पेशा लोगों के स्थानांतरण होने की संभावना है। आज अपने क्रोध काबू रखने की चेष्टा करें।

कर्क राशि

मन उदास रहेगा। किसी बात की चिंता खलेगी जिसका प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में दिन बढ़िया रहेगा, छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। आज अपने कार्यों को लेकर दूसरों पर निर्भर होने से बचें।

सिंह राशि

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लाभ के योग हैं। खर्च में कमी आएगी। आप आत्मविश्वासी रहेंगे। दूसरों के कार्य में टांग अड़ाने से बचें। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन सुखद है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

ये भी देखें: पितृ दोष से मुक्ति के अचूक उपाय

कन्या राशि

दिन बढ़िया है। कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक जीवन आनंद से भरा है। आप एक दूसरे के सहयोग हेतु तत्पर रहेंगे। घर-परिवार में खुशहाली बढ़ेगी। वहीं इसका प्रभाव आपके दांपत्य जीवन पर दिख सकता है। किसी बात को लेकर आज तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रेम संबंध में दिन सामान्य रहेगा। सब्र रखने की आदत डालें।

तुला राशि

आर्थिक मामलों में दिन ठीक नहीं है, उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। खर्च में अनायास बढ़ोतरी होगी। वहीं आमदनी में कमी आ सकती हैं। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होंगे। किसी बात को लेकर मन चिंतित रह सकता है। अपनी मानसिक अशांति से उभरने की चेष्टा करें और कार्यों के प्रति ध्यान दें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त है। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है, हालांकि इससे आपकी प्रगति भी होगी। आज कोई भी निर्णय सोच-समझकर एवं बुद्धिमता के साथ ले अन्यथा आने वाले समय में कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। वैवाहिक जीवन के कलेश समाप्त होंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातक किसी नए कार्य के प्रति मोहित हो सकते हैं, हालांकि आपका यह कार्य आपके मान-सम्मान एवं आर्थिक प्रगति देने योग्य है फिर भी सचेत एवं समझदारी बनाए रखें। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। किसी नए क्रियाकलाप को सीखने की चेष्टा करेंगे।

मकर राशि

आज सभी कार्यों के मनोनुकूल होंगे। जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे, सफलता प्राप्त करेंगे। मनपसंद भोजन ग्रहण करने का अवसर प्राप्त होगा। वहीं किसी बात को लेकर मन चिंतित हो सकता है। विवाहितों के लिए दिन सुखद है। कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं से सचेत रहें।

कुम्भ राशि

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ही लाभदायक है, पढ़ाई-लिखाई में खूब मन लगेगा। भाग्य आपके साथ है, कारोबार में लाभ के योग हैं। आपके कार्य कौशल एवं भाग्य की मदद से कई अटके कार्य बन जाएंगे। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा है।

मीन राशि

दिन मध्यम है। सेहत की स्थिति कुछ ठीक नहीं है। किसी बात को लेकर मन चिंता ग्रस्त स्थिति में रहेंगा। मौसमी प्रभाव से बचकर रहने की चेष्टा करें, वातावरण कुछ ठीक नहीं है। विवाहितों के लिए दिन सुखद है। संतान के प्रति विशेष ध्यान दें।