विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

25 जनवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 25 January 2020

आज वर्ष 2020 की 25 जनवरी को माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन शनिवार है। आज से माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इन गुप्त नवरात्रि में देवी शक्ति के नौ नहीं बल्कि दस रूपों की उपासना कर सिद्धी प्राप्त की जाती है। आज दो शुभ योग भी बन रहे हैं, एक द्विपुष्कर और दूसरा सर्वार्थ सिद्धि योग। आज राहुकाल प्रातः 09:53 से सुबह 11:13 बजे तक है। इस कालावधि में कोई भी शुभ कार्य न करें।

25 जनवरी 2020 पर इतने शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर की स्थिति के बाद आज का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा, यह जानना बहुत ही आवश्यक एवं रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो फिर देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा आज सभी 12 राशि के जातकों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर है। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। कारोबार में लाभ के योग हैं। आर्थिक उन्नति होगी।

वृषभ राशि

एक तरफ लाभ के योग है तो वही दूसरी तरफ अधिक खर्च भी होंगे। दिन उतार-चढ़ाव युक्त रहेगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। बड़ों का स्नेह आशीष प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

आज के दिन सभी कार्य में सफलता हासिल करेंगे। पुराने अटके  हुए सभी कार्य  बन जाएंगे। आर्थिक उन्नति के आसार हैं। अपनों का स्नेह बना रहेगा। सभी कार्यों में सफल परिणाम प्राप्त होंगे, मन लगाकर कार्य करें। यात्रा के योग है।

कर्क राशि

व्यापार में लाभ के योग हैं। आर्थिक उन्नति होगी। कारोबार का विस्तार होगा। आपके उच्च अधिकारियों आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। घर-परिवार में खुशहाली बरकरार रहेगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी अनेकानेक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है,  इसके अतिरिक्त आपके ऊपर मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर मन में उथल-पुथल रहेगा। घर मे शांति बनी रहेगी।

कन्या राशि

आज यात्रा के योग बन रहे हैं, किंतु यह यात्रा के लिए कष्टकारी है। इससे बचने का प्रयत्न करें। आज प्रेम संबंधी रिश्तों में दरारे आएंगी। वही घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग बना रहेगा जिससे आपपर मानसिक दबाव कम होगा।

तुला राशि

रिश्तो में अत्यधिक ना उलझें अन्यथा अपने लिए मुसीबत खड़ी कर लेंगे। किसी से वाद-विवाद ना करें। ऐसी परिस्थितियों से दूर रहने का प्रयत्न करें जो आपके लिए अहितकारी हों। कारोबार के लिए दिन बेहतर है। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

कारोबार में लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आर्थिक उन्नति के योग हैं। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। घर में खुशहाली का वातावरण रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

शीघ्र विवाह हेतु सरल ज्योतिषीय उपाय

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदाई है। एक तरफ लाभ के योग हैं तो वहीं दूसरी और खर्च में भी बढ़ोतरी होगी। घर परिवार के ऊपर अधिक व्यय होगा। किसी पुराने मित्र का आगमन संभव है जिससे घर का माहौल खुशनुमा बन जाएगा।

मकर राशि

दिन ठीक-ठाक व्यतीत होगा। अपनों का सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से कोई बड़ा लाभ हासिल हो सकता है। कार्य क्षेत्र में और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

कुम्भ राशि

कुंभ राशि के जातक सोच समझ कर कार्य करें। आज आपको बुद्धिमता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-परिवार की स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

मीन राशि

दिन बेहतर है। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक उन्नति के योग हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों के सहयोग से किसी अचल संपत्ति को हासिल कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।