विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

25 फरवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 25 February 2020

आज दिनांक 25 फरवरी 2020 को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है, दिन मंगलवार का है। विक्रम संवत् 2076 है । साथ ही सूर्य उत्तरायण में दक्षिण गोलार्द्ध में मौजूद है। बसंत ऋतु है। आज राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक है। द्वितीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। इसके उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ होगा। वहीं पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र सायं 07 बजकर 10 मिनट तक है, फिर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ होगा। शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक है। साथ ही त्रिपुष्कर योग शाम 06 बजकर 51 मिनट से 07 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।

इतने शुभ एवं अशुभ योगों एवं ग्रह गोचरों की दशा जानने के पश्चात आज 25 फरवरी 2020 का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा फल लेकर आएगा, यह हम जान पाएंगे आज के राशिफल के माध्यम से, जिसकी गणना चन्द्रमा की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके द्वारा हम आप सभी जातकों तक दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल और किन राशि वालों की चमकेगी आज किस्मत।

मेष राशि

मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन मध्यम है। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। अपनी वाणी एवं क्रोध आदि पर नियंत्रण रखें। किसी से अनायास ही ना उलझे। कोई भी निर्णय सोच-समझकर समझदारी पूर्वक ही लें।

वृषभ राशि

आज किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है, अतः अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपको संयम से कार्य करने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग हैं। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातको के दिन बेहतर है लेकिन आज का दिन निवेश आदि के मामले में बेहतर नहीं है। आर्थिक मामलों में कोई भी बड़ा निर्णय न लें। दाम्पत्य जीवन में आपके सभी पुराने क्लेश आदि समाप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि

दिन शुभकारी है। कारोबार में लाभ के योग हैं। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। सेहत की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर है। आज आपके सभी कार्य बनते चले जायेंगे। अपनो का सहयोग बल देगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को मानसिक तनाव आदि का सामना करना पड़ेगा। किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। हालांकि पारिवारिक माहौल बेहतर है।  किसी पुराने मित्र, रिश्तेदार आदि के आगमन के योग हैं।

कन्या राशि

दिन शुभकारी है। कारोबार में लाभ के योग हैं किंतु एक तरफ लाभ तो दूसरी तरफ खर्च में भी वृद्धि होगी। घरेलू सामान पर अधिक खर्च करेंगे। आर्थिक मामलों में स्थिति मध्यम रहेगी। दाम्पत्य जीवन सामान्य है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में स्थिति मध्यम रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपके कौशल की सराहना करेंगे। आर्थिक मामलों में दिन मध्यम रहेगा। एक तरफ लाभ के योग हैं तो दूसरी तरफ खर्च में भी वृद्धि होगी। संतान से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

धनु राशि

आज आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए आनंददायक रहेगी। किसी बड़े निर्णय में घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। अपनों के सहयोग की वजह से कोई बिगड़ते काम भी बन जाएंगे। प्रेम प्रसंगों में दिन बेहतर है।

मकर राशि

दिन चुनौती पूर्ण है। आज आपके कार्यक्षेत्र में एवं जीवन में अनेकों परेशानियां आएंगी जिसका आप डटकर सामना करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी। अपनों का सहयोग एवं प्रेम बना रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशि

दिन बेहतर है। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपके अग्रज एवं श्रेष्ठ जन आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। अतः समझदारी के साथ कार्य करें। सोच समझकर बोले। सबके साथ मिलजुल कर रहने की कोशिश करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन बेहतर है। आप  सभी कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक उन्नति के योग हैं। आपकी बुद्धिमता एवं नेतृत्व क्षमता की सराहना की जाएगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा।