विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

22 दिसंबर 2019 का दैनिक राशिफल

Dainik Rashifal 22 December 2019

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और रविवार का दिन है। आज एकादशी तिथि के दोपहर 2 बजकर 22 मिनट तक रहने के योग हैं। पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि सफला एकादशी के नाम से भी प्रचलित है। आज का दिन मनवांछित फलदायी माना जाता है। एकादशी तिथि के दिन जो भी काम शुरू किया जाये, वह अवश्य सफल होता है। इसके व्रत से मनुष्य के अन्तर्मन की आत्मिक शुद्धि होती है एवं सुविचार तथा बोधगम्यता का परिष्कार होता है।

एकादशी के साथ-साथ आज  सुकर्मा योग भी है। सुकर्मा योग सुबह 8 बजकर 40 मिनट से शुरू होकर पूरा दिन पूरी रात पार करके अगली सुबह 6 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। सुकर्मा योग में किये गए कार्यो में कभी विघ्न उत्पन्न नही होता। यह सभी बाधा एवं व्यवधानों से मुक्त करता है। साथ ही सभी  कार्य  शुभफलदायक होते हैं। इसके अलावा आज शाम 6 बजकर 38 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्वाती नक्षत्र 15वां नक्षत्र है। इतने मनोरम संयोग सफला एकादशी, सूकर्मा योग और स्वाति नक्षत्र में विभिन्न राशि वाले लोगों के  लिए दैनिक जीवन आज क्या कुछ शुभ होने वाला है, आइये पढ़ते हैं और जानते हैं 12 राशियों के सितारों का आज का राशिफल।  

मेष राशि

धार्मिक कार्यो के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकते है जिससे व्यय में वृद्धि होगी। आज आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे। व्यापार में लाभ एवं उन्नति के योग हैं। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। निजी रिश्तों में दरार आ सकती है।

वृषभ राशि

आज धन प्राप्ति के कई मार्ग खुलेंगे। कला व रचनात्मकता सबंधी क्षेत्रो में लाभ ही लाभ है। संतान सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वहीं प्रेम-प्रसंगों में भिन्न-भिन्न प्रकार की अड़चने आ सकती हैं। सेहत की स्तिथि सामान्य रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा जिससे किसी बड़ी मुसीबत से सामना करने का हौंसला बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर रहेगा। वहीं उधार लेने की भी नोबत भी आ सकती है। व्यापार की दृष्टि से आज लाभ प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि

आज का दिन मिश्रित फलदायी है। आज आपके कुछ सच्चे मित्र आपको उचित सलाह दे सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी अनजान पर भरोसा करने से बचें। सेहत का ख्याल रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप अपने अंदर आत्मविश्वास का अनुभव करेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए उन्नति के योग हैं। व्यापार में मुनाफा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर उलझन आ सकती है, सोच समझकर काम लें।

कन्या राशि

आज का दिन आपके अनुकूल है। नौकरी पेशा लोगो के लिए आज का दिन लाभकारी है। कारोबार में अचानक उन्नति के योग हैं। परिवार के सहयोग से कोई बड़ा काम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आ रही चुनोतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। दाम्पत्य जीवन आनंदमय रहेगा।

तुला राशि

कारोबार में लाभ ही लाभ होगा। कार्यक्षेत्र की वजह से कहीं किसी यात्रा पर जाने के योग हैं। खान-पान में सतर्कता बरतें, स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। किसी के प्रति अपने विचार रखने से पहले भली भांति सोच लें। जीवनसाथी के साथ आपके संबध अच्छे होंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगो के लिए लाभ के योग हैं। आपको कारखाने में नई मशीनरी के लगाने से लाभ होगा। किसी अपने के द्वारा धोखा मिल सकता है। आज  समय आपको अपने-पराये की पहचान करा देगा। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं।

धनु राशि

आज आर्थिक रूप से व्यय में वृद्धि होगी। शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं। सेहत के प्रति खास ध्यान दें। प्रेम-प्रसंगों के मामलो में आज का दिन बेहतर रहेगा। न्याय के पक्ष में दिन कमजोर रहेगा। आपकी चंचलता आज आपका नुकसान करा सकती है, सचेत रहें।

मकर राशि

आज आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनायें कारगर साबित होगी जिससे लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। संतान को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। दूर की यात्रा के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि

किसी भी कार्य के लिए आत्मविश्वास बना रहेगा जो नए मुकाम दिलाएगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आपको मानसिक रूप से भी चिंतित कर सकती है। पुराने कर्जो से मुक्ति मिल सकती है। आर्थिक क्षेत्र में दिन अच्छा नही है। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम सम्बंधो में संजीवनी है। आज बिगड़े हुए रिश्ते बेहतर होंगे। मानसिक तनाव बना रह सकता है। व्यापार में उत्तम लाभ होंगे। वहीं स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन मध्यम रहेगा।