विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 21 जून 2020

Dainik Rashifal 21 June 2020 Horoscope

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम रहेगा। यात्रा पर जाने हेतु विचार करेंगे, परन्तु जाने से पहले इसके संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें, अगर अति महत्वपूर्ण हो तभी जाये। कार्यक्षेत्र में दिन ठीक-ठाक रहेगा। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी की मदद से सकारात्मक परिवेश बनेगा। किसी बात को लेकर अधिक चिंतन-मंथन करने की आवश्यकता नहीं है, यह आपके लिए मानसिक पीड़ा का कारण बन सकता है।

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में आपको बेहतरीन नतीजों की प्राप्ति होगी जो आपकी मानसिक प्रसन्नता का कारण बनेगी। भाग्य का सहयोग बना हुआ है जिस वजह से आपके कई रुके हुए कार्य भी बन जाएंगे। कारोबार में आपका परिश्रम एवं बौद्धिकता आपको बेहतर परिणाम दिलाएंगे। आपके कई कठिन कार्य सरलता पूर्वक सफल हो जाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखद व्यतीत होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिनमान उतार चढ़ाव से युक्त रहेगा। किसी बात को लेकर आप मानसिक तनाव की स्थिति में रहेंगे। दांपत्य जीवन में गलतफहमी की वजह से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। वही प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले लोगों के लिए दिनमान सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का बोलबाला रहेगा। आज आपके निजी कार्यों में सुस्ती दिखेगी।

कर्क राशि

अपने खानपान में स्वास्थ्य वर्धक चीजों को शामिल करें अन्यथा सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा। पेट से संबंधित अथवा सर्दी जुकाम से जुड़ी कोई समस्या शारीरिक कष्ट दे सकती है। आपके जीवनसाथी को भी किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या हो सकती हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन सुखद व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने परिश्रम के मुताबिक परिणाम की प्राप्ति होगी।

ये भी पढ़ें: जानिए आज 21 जून 2020 को लगने वाले सूर्य ग्रहण का क्या होगा आप पर प्रभाव

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, सेहत के मामले में दिनमान कुछ ठीक नहीं है। आपका मन किसी बात को लेकर अशांत रहेगा जिसका प्रभाव आपके रिश्तो पर भी स्पष्ट दृश्यमान होगा। कार्यक्षेत्र में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है, कोई आप पर झूठा आरोप लगाकर आपको फंसा सकता है। अन्य मामलों में आपकी मेहनत के कारण दिनमान अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए कार्य क्षेत्र के मामले में दिनमान बढ़िया रहेगा, किंतु किसी बात को लेकर आप पर मानसिक तनाव बना रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरना पड़ सकता है, हालांकि आपके प्रेमीजन की सूझ-बूझ एवं समझदारी रिश्तो को बेहतरीन तरीके से संभाल लेगी। वैवाहिक जीवन में स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होने की संभावना है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य व्यतीत होगा। घर-परिवार को लेकर मन में उथल-पुथल मचा रहेगा। दांपत्य जीवन में हेतु दिन मध्यम रहेगा। आज आप किसी लंबी यात्रा पर जाने हेतु मन बना सकते है। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में दिन ठीक ही रहेगा फिर भी मेहनत एवं लगन से कार्य करते रहें। फिजूल में अपने दिमाग पर अधिक जोर ना डालें, यह आपके लिए तनाव पूर्ण होगा।

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में आपको आपकी मेहनत के लिए बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे किंतु अपने सहकर्मियों से सतर्क रहें, वे आपके विरुद्ध कोई बड़ा षड्यंत्र रच रहे हैं जिस वजह से आप के बने-बनाए कार्य भी बिगड़ेंगे, साथ ही आपकी मानहानि होने की भी संभावना है। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने दिन को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

धनु राशि

आपकी बुद्धिमता आपके कार्यक्षेत्र में काम आएगी। आपकी तीव्र एवं तीक्ष्ण बुद्धि आपके लाभ का कारण बन सकती है। नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक है। आपको खानपान में थोड़ा परहेज रखने की आवश्यकता है, यह आगे चलकर आपके स्वास्थ्य हेतु समस्या उत्पन्न कर सकता है। हालांकि  सेहत की तत्कालीन स्थिति बढ़िया है। आज आर्थिक लाभ होने के पूरे योग हैं।

ये भी पढ़ें: सूर्य के उपाय जो करेंगे सूर्यदेव को प्रसन्न

मकर राशि

आज आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपसे अपने कार्य हेतु सलाह मशवरा मांगने आएंगे जिससे आपको अपनी बौद्धिकता एवं समझदारी का आभास होगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा जातकों के लिए बढ़िया है, आपकी पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। किंतु अगर आप नौकरी में परिवर्तन अथवा नौकरी को छोड़ने के विषय में विचार कर रहे हैं, तो आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यह समय नौकरी परिवर्तन अथवा त्याग हेतु ठीक नहीं है। अपने मन से कुछ दिनों तक के लिए इस विचार को त्याग दें।

कुंभ राशि
 
कार्यक्षेत्र में दिन उतार-चढ़ाव से युक्त हो सकता है। आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है, तभी बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। वही प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक माहौल सकारात्मक एवं सुखद है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग आपकी सफलता में मददगार साबित होगा।

मीन राशि

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के समक्ष भिन्न-भिन्न प्रकार की चुनौतियां आएंगी। आपके मन में किसी बात को लेकर कोई अनजाना भय बना रहेगा। आर्थिक मामलों में दिनमान बढ़िया है। लाभ होने के पूरे योग बन रहे हैं, यह लाभ आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी का भी कारक बनेगा। अब आपके अच्छे दिन आरंभ हो रहे हैं, आपकी मेहनत रंग लानी शुरू हो चुकी है।