विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

20 जनवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 20 January 2020

आज 20 जनवरी 2020 को माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और दिन सोमवार का है जिसमें एकादशी तिथि रात 2 बजकर 06 मिनट में समाप्त हो जाएंगी। साथ ही आज षटतिला एकादशी व्रत है। आज के दिन तिल का बड़ा ही महत्व है। आज तिल का 6 तरीकों से प्रयोग किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा कर तिल का दान करने का विधान है। इसके साथ ही सुबह 7 बजकर 58 मिनट तक गण्ड योग भी है जिसके बाद सुबह 7 बजकर 59 मिनट से वृद्धि योग आरम्भ है, जो अगले दिन सुबह 6 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगा।

इन सभी योगों एवं ग्रह गोचर स्तिथियों का आज सभी 12 सितारों पर क्या रहेगा प्रभाव, जानेंगे आज के दैनिक भविष्यफल द्वारा। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर की गई है जिसमे माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके सफल एवं शुभ दिन की प्रभु से कामना करते हैं। तो आइये जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि

दिन सामान्य है। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। स्वास्थ संबंधी परेशानियों से पीड़ित रहेंगे। आपको किसी अपने की तरफ से कोई उपहार आदि प्राप्त हो सकता है जिससे मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृषभ राशि

कारोबार में लाभ के योग हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। आमदनी के स्रोतों में कमी आएगी जबकि आपके खर्च दिन प्रतिदिन बढ़ते जाएंगे। सोच-समझकर बुद्धिमता के साथ कार्य करें।

मिथुन राशि

मानसिक दबाव बढ़ेगा। कार्यभार में वृद्धि होगी, जिम्मेदारी से निर्वहन करें। मेहनत करने पर सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपके अपने आपके साथ हैं। घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपके अपनो का स्नेह आप पर बना रहेगा।

कर्क राशि

व्यापार में लाभ के योग हैं किंतु व्यापार के विस्तार में विघ्न बना रह सकता हैं, जिस वजह से आप कारोबार में परिवर्तन करने का प्रयत्न करेंगे। नौकरी-पेशा से जुड़े लोगों के लिए पदोन्नति के योग हैं। आपके लिए दिन बेहतर रहेगा।

ये भी पढ़ें:-

सिंह राशि

अपनी कला को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा जिससे आप लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित करेंगे। लोग आपकी वाहवाही करेंगे जिससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। छात्रों के लिए समय कुछ बेहतरीन नहीं है, आपका पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।

कन्या राशि

आज कहीं यात्रा पर जा सकते हैं जो आपके लिए सुखद एवं लाभकारी सिद्ध होगी। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बनी रहेगी जिसे आप सामान्य करने का प्रयत्न करेंगे। अपनों का समर्थन आपको हिम्मत देगा।

तुला राशि

रिश्तो के पुराने क्लेश दूर होगे। किसी कार्य पर लंबे समय से की जा रही मेहनत आज रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी नये कार्य में अपना हाथ लगाएंगे जो आपको सफलता प्रदान करेगा।

वृश्चिक राशि

अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है, किसी से अन्यथा न उलझे। किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। कारोबार में लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा लोगो के मान सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि

अपने कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे जिससे उचित एवं अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी, जो आपके ख्याति में वृद्धि करेगा। कहीं दूर यात्रा पर जाने के आसार हैं। यह यात्रा के लिए सुखद एवं शुभ फलदाई है।

मकर राशि

समाज में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी निर्णय क्षमता बेहतरीन है। सभी आपकी फैसले से प्रसन्न रहेंगे। घर परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे, साथ ही आपका सहयोग करने की अभिलाषा भी रखते हैं।

कुम्भ राशि

अपनों का सहयोग हौसला अफजाई करेगा। किसी समारोह में सम्मिलित होने की संभावना है। कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए आनंददायक रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जिससे मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के भाग्य पक्ष में है। जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे, सफलता अवश्य हासिल होगी। परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है जिससे चहुँ ओर खुशहाली बनी रहेगी। आप भी प्रसन्नचित्त रहेंगे।