विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 2 जून 2020

Dainik Rashifal 2 June 2020 Horoscope

आज दिनांक 2 जून 2020, दिन मंगलवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय लेकर आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं

मेष राशि

आज आपके द्वारा किए गए आज सभी काम पूर्ण होंगे। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बरकरार रहेगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है जिसके साथ आप संभवतः साझेदारी के किसी कार्य को करने के विषय में बात कर सकते हैं। प्रेम सम्बंधित मामलों में दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य सफल होंगे। सभी कार्यों को आप पूरी लग्न के साथ करेंगे।

वृषभ राशि

वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपके लिए हितकारी रहेगा। खुद को आप अपने अंदर से सभी कार्यो हेतु सक्षम महसूस करेंगे। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी जिससे आप तनाव रहित रहेंगे। सभी कार्यों को अच्छे तरीके से संपन्न कर पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से थोड़ा संभल कर रहने की  आवश्यकता है, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी उभर सकती है। आज किसी सफर पर जाने की योजना बना सकते हैं। संतान द्वारा किए जा रहे कार्यों से आप मन ही मन प्रसन्नचित्त रहेंगे। गृहस्थ वातावरण सुख-शांति से पूर्ण रहेगा। कार्यस्थल पर आज आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में पुरानी चली आ रही सभी परेशानियां खत्म होंगी और आपसी प्यार में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले आज कार्यक्षेत्र में किसी बदलाव हेतु कोई योजना बना सकते हैं जो भविष्य में कामयाब साबित हो सकती हैं। कार्यस्थल को लेकर थोड़ा सजग रहें, आपके शत्रु आप पर भारी पड़ सकते हैं। आज किसी संपत्ति आदि के क्रय के विषय में विचार कर सकते हैं। आज कुछ ऐसे लोगों से भेंट हो सकती है जो भविष्य में आपकी प्रगति के लिए मार्गदर्शक बन सकते हैं। व्यापारिक तौर पर उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज किसी की बातों पर विश्वास करने से पूर्व अच्छे से जांच पड़ताल कर लें वर्ना यह आपके रिश्तों को नुक्सान पहुंचा सकता है।

कर्क राशि

आज आपको अपनी रचनात्मकता को जगत के सामने पेश करने का एक अच्छा विकल्प प्राप्त हो सकता है परन्तु परिवार वालों की तरफ से इसमें कोई दिक्कत उत्पन्न की जा सकती है। आज आपको अपने पुरे विश्वास के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से धन से सम्बंधित किसी मामले पर बात कर सकते हैं। घरेलु जीवन अच्छा रहेगा। आज आप घर के बच्चों के साथ ज्यादा वक्त बिता सकते हैं। कार्यस्थल पर सतर्कता के साथ कार्य करें वर्ना किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक दृष्टि से थोड़ी कमजोरी महसूस कर सकते हैं, स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

सिंह राशि

स्वास्थ्य के हालात सुधरेंगे। आज किसी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं जिससे आपको शारीरिक थकावट हो सकती है। आज किसी के द्वारा हँसी-हँसी में की गई बात पर नाराज ना हों। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। प्रेम सम्बन्धो के मामलों में आज आप अपने प्रेमीजन के साथ कहीं भ्रमण पर जा सकते हैं। कुल मिलकर दिन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

आज आपको अपने स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाने की जरुरत है अन्यथा आपके कई काम बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर मनमुटाव उत्पन्न हो सकता है। आज अपनी बोली पर थोड़ा काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा हालात ज्यादा बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र से जुड़ी मुलाकात आदि में अपने मुँह अपनी तारीफ़ करना आपको थोड़ा भरी पड़ सकता है। आज कोई भी महत्वपूर्ण लेने से पहले भली भांति इसके नतीजे के बारे में समझ लें, अन्यथा पछताना पड़ सकता है।

तुला राशि

आज आपको थोड़ा सब्र से काम लेना होगा। आपके सभी काम आपके मन मुताबित ही होंगे। किस्मत का साथ मिलेगा लेकिन कार्यक्षेत्र में उतावलापन दिखाना थोड़ा भारी पड़ सकता है। आज मन ही मन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आज आप अपने साझेदार के साथ साथ खास मामले पर समझौता करने का मन बना सकते हैं। आज कोई नया वाहन खरीदने की सोच सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज आप दूसरो के हित सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं जिससे आपके सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे जो आगे चलकर भविष्य में आपकी प्रगति हेतु कारगर साबित हो सकते हैं। राजनीति से सम्बंधित जातकों का आज का दिन बेहद फायदेमंद रहेगा, आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। आज आप खुद को मानसिक स्तर पर शांत रखें। कोई भी खास फैंसला लेने के पहले उसकी पूरी जांच परख कर ले। अनावश्यक व्यय से बचे अन्यथा आर्थिक स्तिथि तंग हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि में शिक्षा से जुड़े जातकों को आज कोई खास सफलता प्राप्त हो सकती है। चिकित्सा से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। आज अपने कार्यस्थल में अपने किसी दोस्त की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न कर सकते हैं। परिवार में भाई-बहनों का साथ बना रहेगा। संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। विवाहितों के लिए आज दिन ठीक ठाक रहेगा।

मकर राशि

आर्थिक हालात में सुधार होगा। नौकरी-पेशा जातकों को कार्यस्थल पर सब्र रखने की जरुरत है। आज आप अपने क्रियाकलापों में कुछ बदलाव हेतु योजना बना सकते हैं जो आगे चलकर आपकी करियर हेतु फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आर्थिक निवेश से सम्बंधित कोई परियोजना तैयार कर सकते हैं। किसी वजह से मानसिक तौर पर भटकने के योग बन सकते हैं परन्तु आप इसे सही करने हेतु जतन भी करेंगे। विवाहितों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले आज किसी बात लेकर उलझे हुए रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मचारी के विरुद्ध आपके दिल में हीन भावना उत्पन्न हो सकती है, अतः कोशिश करें कि नकारात्मक विचारों से दूरी बनाये रखें। आज दिखावे के लिए खर्चा करना आपके लिए भारी साबित हो सकता है, सतर्क रहें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रहे मनमुटाव को आप समाप्त करने की कोशिश कर सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से सम्बंधित जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा।

मीन राशि

किसी रचनात्मक कार्य की तरफ आपका रुझान बन सकता है। कार्यस्थल में आज आपके सामने कई तरह की चुनौतियां उत्पन्न आ सकती हैं,  परन्तु अपना हौंसला बनाये रखें। जल्दबाजी से कोई लाभ नहीं मिल पायेगा। आज किस्मत का साथ मिलेगा जो आपके कई लंबित कार्यों पूर्ण करवा देगी। पारिवारिक जीवन से जुड़ा कोई कोई महत्वपूर्ण फैंसला आज आप कर सकते हैं जिसमें आपके अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सही नहीं है, मौसमी असर आप पर बना रह सकता है जिसकी वजह से सर्दी-जुकाम, बुखार आदि समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।