विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 19 जून 2020

Dainik Rashifal 19 June 2020 Horoscope

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको अपने मनपसंद भोजन को ग्रहण करने का अवसर प्राप्त होगा। आप किसी नए इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दिनमान बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। वही प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि

मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी क्रिएटिव कार्य को करेंगे जो लोगों का ध्यान आप की ओर केंद्रित करेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बरकरार रहेगी। कारोबारी दृष्टि से आज लाभ मिलने के योग हैं जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपके अंदर संतुष्टि का भाव बना रहेगा। हालांकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन मध्यम बना हुआ है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों का आज का दिन उत्तम है। आज आपके सभी कार्य आपके अनुकूल संपन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में आप खूब मन लगाकर कार्य करेंगे जिसके आपको सफल परिणाम भी प्राप्त होंगे। आज आपकी सेहत की स्थिति में गिरावट आ सकती हैं, आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। घर परिवार में खुशहाली बरकरार रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा लोगों के स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। वही दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों की जीवनसाथी के साथ समझदारी एवं साझेदारी का रिश्ता मजबूत होगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा है। आज आपकी आमदनी एवं खर्च दोनों गति में आएंगे।

ये भी पढ़ें: शुक्रवार के उपाय जो बढ़ाएंगे धन-दौलत

सिंह राशि

आज आप कहीं घूमने जाने का मन बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी एकाग्रता बनी रहेगी। अपने खान-पान में संयम बरतने की आवश्यकता है, मौसम के अनुकूल खानपान में स्वास्थ्य वर्धक चीजों को शामिल करें। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को समझदारी से कार्य करने की आवश्यकता है, किसी भी तथ्य को बिना जांचे परखे यकीन ना करें। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

कन्या राशि

दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पारिवारिक जीवन का प्रभाव आपके वैवाहिक जीवन को अस्त व्यस्त कर सकता है। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन खुशनुमा है। कार्यक्षेत्र में आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे, लाभ के योग बने हुए हैं। भाग्य का सहयोग बना रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। किसी बात को लेकर मन में उथल-पुथल मची रही है। आप अपनी फिजूल खर्च को लेकर चिंतित हो सकते हैं। सेहत के मामले में दिनमान कुछ ठीक नहीं है, ध्यान देने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिनमान सामान्य बना रहेगा। वही प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन खुशनुमा है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक व्यतीत होगा। आप किसी क्रिएटिव चीजों को करने में रुचि लेंगे जिसमें आपका काफी समय भी बर्बाद होगा। आप दूसरों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने हेतु अनेकानेक प्रकार के जतन करेंगे। कार्यक्षेत्र में दिनमान कुछ ठीक नहीं है, आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत की स्थिति बिगड़ सकती है, अपना ख्याल रखें। वैवाहिक जीवन सुखद व्यतीत होगा।

ये भी पढ़ें: काला धागा पहनने के लाभ

धनु राशि

सेहत के मामले में दिनमान कुछ ठीक नहीं है। आपके खर्च में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है जो आपके लिए आगे चलकर समस्या उत्पन्न कर सकती है। अतः आपको सोच समझकर व्यय करना चाहिए। वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, थोड़ी समझदारी बरतकर रिश्तो को संभालने की चेष्टा करें। वही प्रेम जीवन में दिनमान बढ़िया रहेगा।

मकर राशि

आज आपको किसी प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिसका आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर सामना करेंगे एवं सफलता प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा, आप एक-दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं को प्रकट करेंगे। वही प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को भी अपने प्रेमी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। आपका मन धार्मिक क्रियाकलाप की ओर अग्रसर हो सकता है। आप किसी धर्म से जुड़े समारोह में सम्मिलित होंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक माहौल सुखद है। आपके घर-परिवार में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है। अपने भौतिक सुविधाओं की वृद्धि पर ध्यान देंगे। सेहत की स्थिति मध्यम है। प्रेम जीवन में किसी अन्य की वजह से मतभेद उत्पन्न हो सकता है, आपको समझदारी से कार्य करने की आवश्यकता है अन्यथा रिश्ते पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। किसी बात को लेकर मन दुविधा जनक स्थिति में रहेगा, आप निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रहेंगे। अपने दोस्तों के साथ समय व्यतीत करना पसंद करेंगे। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा, आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी। आज आपकी तरक्की के योग हैं।