विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

19 जनवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 19 January 2020

आज माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन रविवार है। आज सूर्य और चंद्रमा की स्थिति से शूल नाम का अशुभ योग बन रहा है। वहीं विशाखा नक्षत्र में चंद्रमा होने से उत्पात नाम का एक और अशुभ योग बन रहा है।

इन सभी शुभ-अशुभ योगों का क्या होगा आज सभी 12 सितारों पर असर, जानेंगे आज के दैनिक भविष्यफल के द्वारा। आज 19 जनवरी 2020 के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक राशिफल को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

आर्थिक उन्नति के आसार हैं। कारोबार में विस्तार होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मौसमी प्रभाव आपकी सेहत पर अपना असर दिखाएगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामले में कुछ ठीक नहीं है। आज खर्च में वृद्धि होगी। वहीं कारोबार में आर्थिक लाभ के भी योग हैं। दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां समाप्त होगी। आर्थिक उन्नति के आसार हैं। कारोबार में लाभ के योग है। उच्च अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा। अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, सोच-समझकर व्यय करें।

कर्क राशि

आज आपको किसी से उपहार आदि प्राप्त हो सकता है जिससे मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार के साथ वक्त गुजारने का अवसर प्राप्त होगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कारोबार में स्थिति सामान्य है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को आज अनेकानेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, धैर्य बनाए रखें। हिम्मत से कार्य करने की आवश्यकता है। अपनों का सहयोग आपको हिम्मत देगा। आज जीवनसाथी का सहयोग संजीवनी का कार्य करेगा।

कन्या राशि

कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ेंगी। माता का सहयोग आपकी उन्नति का कारक बनेगा। छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। मेहनत से कार्य करने की आवश्यकता है। मानसिक दबाव की स्थिति ना बनने दें।

तुला राशि

किसी अचल संपत्ति की खरीद पर विचार कर सकते हैं। अपनो का सहयोग बना रहेगा, किंतु परिवार के किसी एक सदस्य से अनबन हो सकती हैं। दांपत्य जीवन बेहतर है। कार्यक्षेत्र में लगन से कार्य करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। अन्य कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में मन नहीं लगेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। कलात्मक कार्यो में अपना समय देंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

धनु राशि

आर्थिक उन्नति के आसार हैं। घर में खुशहाली बरकरार रहेगी। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर राशि

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बेहतर है। निवेश आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। कारोबार में लाभ के योग हैं। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। घर में खुशहाली बरकरार रहेगी।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के जातक आज कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। अपनों का सहयोग बना रहेगा। किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है। लाभ के योग हैं। कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए आनंददायक रहेगी। दंपति जीवन आनंदमय रहेगा।

मीन राशि

कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपके सहकर्मी आप से ईर्ष्या भाव रख सकते हैं, किंतु वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा। पारिवारिक स्थिति बेहतर हैं। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।